Thursday, 19 November 2026
BREAKING
• कोटा मंडल परिक्षेत्र के माननीय सांसदगणों के साथ पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक की बैठक सम्पन्न • संसाधनों का हथियार के रूप में हो रहा इस्तेमाल, इंडस्ट्री को घरेलू स्तर पर क्षमता विकास पर करना चाहिए फोकस : पीएम मोदी • माइक्रोसॉफ्ट आउटेज पर सीईओ सत्या नडेला का बयान: एक स्थानीय समस्या को वैश्विक संकट बनने से रोका जा सकता था • भारतीय कंपनियों ने वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में किया मजबूत प्रदर्शन, बिक्री 24.5 प्रतिशत बढ़ी • भारत विनिर्माण क्षेत्र के दम पर आर्थिक विकास के एक नए चरण में प्रवेश करने को तैयार है: दीपम सचिव • केंद्र सरकार स्ट्रीट वेंडर्स में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए ‘स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026’ का करेगी आयोजन • देश में 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक के शादी के सीजन से 7.5 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने का अनुमान • ईपीएफओ बोर्ड रिटायरमेंट पर पीएफ निकासी के अधिक लचीले विकल्पों पर कर सकता है चर्चा • डॉलर में मजबूती से सोना 1.30 लाख रुपए के नीचे फिसला, चांदी में सपाट कारोबार • एन्थ्रोपिक ने आईपीओ के जरिए जुटाए 107.3 अरब डॉलर, मस्क की स्पेसएक्स को पछाड़ा

व्यापार

डॉलर में मजबूती से सोना 1.30 लाख रुपए के नीचे फिसला, चांदी में सपाट कारोबार

Updated on Thursday, November 19, 2026 14:34 PM IST

मुंबई: सोना गुरुवार को शुरुआती कारोबार में कमजोर बना हुआ है। यह अब फिसलकर 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे पहुंच गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 10:35 पर सोने का 4 दिसंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 690 रुपए या 0.53 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,29,124 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।

अब तक के कारोबार में सोने ने 1,28,310 रुपए प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,29,550 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ है।

सोने की अपेक्षा चांदी में सपाट कारोबार हो रहा है।

खबर लिखे जाने तक चांदी का 4 दिसंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 12 रुपए की मामूली तेजी के साथ 1,60,746 रुपए प्रति किलो पर थी। अब तक के कारोबार में इसने 1,59,321 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 1,61,345 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने में कमजोरी और चांदी में तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.24 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,730 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 45.22 डॉलर प्रति औंस पर था।

जानकारों ने कहा कि सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही। फेडरल रिजर्व के सख्त रुख वाले बयानों से मौद्रिक नीति और सख्त होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं, जिसके चलते सोने की कीमत 14 महीने के निचले स्तर के करीब पहुंच गई है।

उन्होंने आगे कहा कि फेड अधिकारियों के सख्त बयानों ने ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की उम्मीदों को मजबूत किया है। वहीं, ट्रेजरी यील्ड में उछाल और डॉलर के मजबूत होने से सोने-चांदी पर दबाव बना हुआ है, क्योंकि इससे ऐसी संपत्तियों को अपने पास रखने की 'अपॉर्चुनिटी कॉस्ट' बढ़ जाती है, जिनसे कोई रिटर्न नहीं मिलता।

अमेरिकी मुद्रा की मजबूती दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 103.85 पर पहुंच गया है, जो कि मार्च 2025 के बाद अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है।

Have something to say? Post your comment
माइक्रोसॉफ्ट आउटेज पर सीईओ सत्या नडेला का बयान: एक स्थानीय समस्या को वैश्विक संकट बनने से रोका जा सकता था

: माइक्रोसॉफ्ट आउटेज पर सीईओ सत्या नडेला का बयान: एक स्थानीय समस्या को वैश्विक संकट बनने से रोका जा सकता था

भारतीय कंपनियों ने वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में किया मजबूत प्रदर्शन, बिक्री 24.5 प्रतिशत बढ़ी

: भारतीय कंपनियों ने वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में किया मजबूत प्रदर्शन, बिक्री 24.5 प्रतिशत बढ़ी

भारत विनिर्माण क्षेत्र के दम पर आर्थिक विकास के एक नए चरण में प्रवेश करने को तैयार है: दीपम सचिव

: भारत विनिर्माण क्षेत्र के दम पर आर्थिक विकास के एक नए चरण में प्रवेश करने को तैयार है: दीपम सचिव

केंद्र सरकार स्ट्रीट वेंडर्स में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए ‘स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026’ का करेगी आयोजन

: केंद्र सरकार स्ट्रीट वेंडर्स में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए ‘स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026’ का करेगी आयोजन

देश में 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक के शादी के सीजन से 7.5 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने का अनुमान

: देश में 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक के शादी के सीजन से 7.5 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने का अनुमान

ईपीएफओ बोर्ड रिटायरमेंट पर पीएफ निकासी के अधिक लचीले विकल्पों पर कर सकता है चर्चा

: ईपीएफओ बोर्ड रिटायरमेंट पर पीएफ निकासी के अधिक लचीले विकल्पों पर कर सकता है चर्चा

एन्थ्रोपिक ने आईपीओ के जरिए जुटाए 107.3 अरब डॉलर, मस्क की स्पेसएक्स को पछाड़ा

: एन्थ्रोपिक ने आईपीओ के जरिए जुटाए 107.3 अरब डॉलर, मस्क की स्पेसएक्स को पछाड़ा

भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, ऑटो और पीएसयू में खरीदारी

: भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, ऑटो और पीएसयू में खरीदारी

अदाणी सीमेंट ने गुजरात के सांघी प्लांट में तैनात किए भारी क्षमता वाले इलेक्ट्रिक ट्रक

: अदाणी सीमेंट ने गुजरात के सांघी प्लांट में तैनात किए भारी क्षमता वाले इलेक्ट्रिक ट्रक

अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने की उम्मीद से सोने और चांदी धड़ाम, करीब 3 प्रतिशत हुए सस्ते

: अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने की उम्मीद से सोने और चांदी धड़ाम, करीब 3 प्रतिशत हुए सस्ते

X