Wednesday, 18 November 2026
BREAKING
• हरियाणा में एक आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी का तबादला • 'राहुल गांधी भारत का अपमान कर रहे', भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस सांसद को घेरा • नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, सात राज्यों के 47 शहरों से गुजरेगी • 'विदेश में भारत को बदनाम करके खुद का मजाक बनवाते हैं राहुल गांधी', पंजाब भाजपा के नेताओं ने साधा निशाना • पंजाब में पराली जलाने के 6,516 मामले दर्ज, 41.70 लाख रुपये मुआवजा वसूला गया • ACB की बड़ी कार्रवाई, फैसले की कॉपी देने के बदले 3 हजार की रिश्वत लेते अहलमद रंगे हाथ गिरफ्तार • Haryana News: 26 नवंबर को पंचकूला में 'संविधान बचाओ यात्रा' निकालेंगे अशोक अरोड़ा, विधानसभा सत्र पर भी तंज • Himachal: शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सदन में तीखी नोक-झोंक, मुख्यमंत्री-नेता प्रतिपक्ष आए आमने-सामने • 'कठपुतली नहीं, योद्धा चाहिए...', विधानसभा के बाहर सुक्खू सरकार का हल्लाबोल, BJP पर लगाए ये गंभीर आरोप • कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने लहरा हलके के तीन गांवों के 1,358 परिवारों को प्रॉपर्टी कार्ड सौंपे

हरियाणा

ACB की बड़ी कार्रवाई, फैसले की कॉपी देने के बदले 3 हजार की रिश्वत लेते अहलमद रंगे हाथ गिरफ्तार

Updated on Wednesday, November 18, 2026 20:16 PM IST

नारनौल : नारनौल के न्यायिक परिसर में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने कार्रवाई करते हुए अदालत में तैनात अहलमद सुमन कुमार को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक कोर्ट केस के फैसले की सत्यापित कॉपी देने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। एसीबी ने शिकायतकर्ता की ओर से उपलब्ध कराई गई रिकॉर्डिंग के आधार पर यह कार्रवाई की।

एसीबी के इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि बाछोद निवासी धनीराम ने शिकायत दी थी कि उसका एक मामला अदालत में चल रहा था। मामले का फैसला होने के बाद वह उसकी सत्यापित कॉपी लेने के लिए अदालत गया था। आरोप है कि वहां तैनात अहलमद सुमन कुमार ने उससे कॉपी देने के बदले 3 हजार रुपए रिश्वत की मांग की।

शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने से संबंधित बातचीत की रिकॉर्डिंग भी एसीबी को उपलब्ध कराई। इसके बाद शिकायत की जांच करते हुए एसीबी ने रेडिंग पार्टी तैयार की। कार्रवाई के लिए सेशन जज से अनुमति ली गई और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में न्यायिक परिसर में रेड की गई।

इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह के अनुसार कार्रवाई के दौरान सुमन कुमार को शिकायतकर्ता से 3 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। एसीबी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पब्लिक हेल्थ एक्सईएन को बनाया था ड्यूटी मजिस्ट्रेट
रेडिंग के दौरान पब्लिक हेल्थ के एक्सईएन जितेंद्र हुड्डा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से उनका नाम ड्यूटी मजिस्ट्रेट के पैनल में है। एसीबी की ओर से उन्हें फोन कर रेड के संबंध में सूचना दी गई थी। इसके बाद वे एसीबी कार्यालय पहुंचे और टीम के साथ न्यायिक परिसर गए।जितेंद्र हुड्डा के अनुसार न्यायिक परिसर में एसीबी की टीम ने कार्रवाई की, जहां सुमन कुमार को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा में एक आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी का तबादला

: हरियाणा में एक आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी का तबादला

Haryana News: 26 नवंबर को पंचकूला में 'संविधान बचाओ यात्रा' निकालेंगे अशोक अरोड़ा, विधानसभा सत्र पर भी तंज

: Haryana News: 26 नवंबर को पंचकूला में 'संविधान बचाओ यात्रा' निकालेंगे अशोक अरोड़ा, विधानसभा सत्र पर भी तंज

शहीद स्मारक के समक्ष जल्द लगेगा एस्केलेटर, मंजूरी मिली, लोगों में आने में नहीं होगी दिक्कत : अनिल विज

: शहीद स्मारक के समक्ष जल्द लगेगा एस्केलेटर, मंजूरी मिली, लोगों में आने में नहीं होगी दिक्कत : अनिल विज

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलाः हरियाणा पवेलियन में विरासत और विकास का अद्भुत संगम : संजय भाटिया

: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलाः हरियाणा पवेलियन में विरासत और विकास का अद्भुत संगम : संजय भाटिया

वोट चोर गद्दी छोड़ नारा इटली मेड, लोगों ने इस नारे को नकारा तो राहुल गांधी ने नारा चलाने के लिए इटली से एक्सपर्ट बुलाए : अनिल विज

: वोट चोर गद्दी छोड़ नारा इटली मेड, लोगों ने इस नारे को नकारा तो राहुल गांधी ने नारा चलाने के लिए इटली से एक्सपर्ट बुलाए : अनिल विज

पात्र दुकानदारों को शीघ्र मालिकाना हक दिलाना सुनिश्चित करें अधिकारीः नायब सिंह सैनी

: पात्र दुकानदारों को शीघ्र मालिकाना हक दिलाना सुनिश्चित करें अधिकारीः नायब सिंह सैनी

हरियाणा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संविधान और मताधिकार की रक्षा का संकल्प, 26 नवंबर को पंचकूला में निकलेगा ‘संविधान रक्षा मार्च’

: हरियाणा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संविधान और मताधिकार की रक्षा का संकल्प, 26 नवंबर को पंचकूला में निकलेगा ‘संविधान रक्षा मार्च’

महंगाई से जनता बेहाल, राहत के वादों के नाम पर धोखा कर रही सरकार : कुमारी सैलजा

: महंगाई से जनता बेहाल, राहत के वादों के नाम पर धोखा कर रही सरकार : कुमारी सैलजा

डॉ. प्रियंका सौरभ को 2.82 लाख के सम्मान, भिवानी गौरव पुरस्कार–2026 से अलंकृत

: डॉ. प्रियंका सौरभ को 2.82 लाख के सम्मान, भिवानी गौरव पुरस्कार–2026 से अलंकृत

: "2029 तक सिक्किम की तर्ज पर विकसित होगा मोरनी", CM सैनी का बड़ा ऐलान, कहा- बनेगा हरियाणा का पहला आदर्श जैविक खेती ब्लॉक

X