Wednesday, 18 November 2026
BREAKING
• हरियाणा में एक आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी का तबादला • 'राहुल गांधी भारत का अपमान कर रहे', भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस सांसद को घेरा • नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, सात राज्यों के 47 शहरों से गुजरेगी • 'विदेश में भारत को बदनाम करके खुद का मजाक बनवाते हैं राहुल गांधी', पंजाब भाजपा के नेताओं ने साधा निशाना • पंजाब में पराली जलाने के 6,516 मामले दर्ज, 41.70 लाख रुपये मुआवजा वसूला गया • ACB की बड़ी कार्रवाई, फैसले की कॉपी देने के बदले 3 हजार की रिश्वत लेते अहलमद रंगे हाथ गिरफ्तार • Haryana News: 26 नवंबर को पंचकूला में 'संविधान बचाओ यात्रा' निकालेंगे अशोक अरोड़ा, विधानसभा सत्र पर भी तंज • Himachal: शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सदन में तीखी नोक-झोंक, मुख्यमंत्री-नेता प्रतिपक्ष आए आमने-सामने • 'कठपुतली नहीं, योद्धा चाहिए...', विधानसभा के बाहर सुक्खू सरकार का हल्लाबोल, BJP पर लगाए ये गंभीर आरोप • कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने लहरा हलके के तीन गांवों के 1,358 परिवारों को प्रॉपर्टी कार्ड सौंपे

पंजाब

पंजाब में पराली जलाने के 6,516 मामले दर्ज, 41.70 लाख रुपये मुआवजा वसूला गया

Updated on Wednesday, November 18, 2026 20:17 PM IST

पटियाला : पंजाब में धान की कटाई के सीजन के दौरान पराली जलाने की घटनाओं को लेकर पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट में प्रदेशभर में अब तक 6,516 आगजनी की घटनाएं दर्ज की गई हैं। 17 नवंबर तक के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में धान की कुल 32.87 लाख हेक्टेयर भूमि में से 99.10 प्रतिशत क्षेत्र में कटाई पूरी हो चुकी है। इसके बावजूद पराली जलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। पीपीसीबी की रिपोर्ट के मुताबिक, पराली जलाने की घटनाओं को लेकर अब तक 6,095 खेतों का निरीक्षण किया गया है। इनमें 2,621 स्थानों पर फसल अवशेष जलाने की पुष्टि हुई है। वहीं, 297 खेतों में नॉन-एएफएल (नॉन-एक्स सीटू) से संबंधित मामले पाए गए हैं। इन मामलों में पर्यावरणीय मुआवजे (ईसी) के तहत कुल 2,294 मामलों में कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 15 लाख 55 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसमें से 41 लाख 70 हजार रुपये की राशि वसूल की जा चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार, पराली जलाने के मामलों में अब तक 2,001 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जबकि 2,096 राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री की गई है। इसके अलावा, 35 मामलों में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सीएक्यूएम एक्ट की धारा 14 के तहत अभियोजन की कार्रवाई शुरू की गई है। हालांकि, रिपोर्ट में अभी तक किसी अधिकारी को चार्जशीट जारी करने या निलंबित करने का मामला दर्ज नहीं है। वहीं, नोडल और सुपरवाइजरी अधिकारियों को 1,615 चेतावनी नोटिस जारी किए गए हैं।

पटियाला जिले में धान की कुल 2.314 लाख हेक्टेयर भूमि में से 99 प्रतिशत क्षेत्र में कटाई पूरी हो चुकी है। इसके बावजूद जिले में पराली जलाने की 417 घटनाएं दर्ज की गई हैं। इनमें से 373 खेतों का निरीक्षण किया गया और 237 स्थानों पर फसल अवशेष जलाने की पुष्टि हुई है। जिले में पर्यावरणीय मुआवजे के तहत 178 मामलों में 8 लाख 95 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जिसमें से 3 लाख 15 हजार रुपये वसूल किए जा चुके हैं।

पटियाला में पराली जलाने के मामलों में 225 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 152 राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री की गई है। वहीं, जिले के नोडल और सुपरवाइजरी अधिकारियों को 390 चेतावनी नोटिस जारी किए गए हैं।

Have something to say? Post your comment
'राहुल गांधी भारत का अपमान कर रहे', भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस सांसद को घेरा

: 'राहुल गांधी भारत का अपमान कर रहे', भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस सांसद को घेरा

नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, सात राज्यों के 47 शहरों से गुजरेगी

: नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, सात राज्यों के 47 शहरों से गुजरेगी

'विदेश में भारत को बदनाम करके खुद का मजाक बनवाते हैं राहुल गांधी', पंजाब भाजपा के नेताओं ने साधा निशाना

: 'विदेश में भारत को बदनाम करके खुद का मजाक बनवाते हैं राहुल गांधी', पंजाब भाजपा के नेताओं ने साधा निशाना

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने लहरा हलके के तीन गांवों के 1,358 परिवारों को प्रॉपर्टी कार्ड सौंपे

: कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने लहरा हलके के तीन गांवों के 1,358 परिवारों को प्रॉपर्टी कार्ड सौंपे

मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह के प्रयासों से सेक्टर-74 और सेक्टर-75 को जोड़ने वाली सड़क का 3.20 करोड़ रुपये की लागत से होगा नवीनीकरण

: मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह के प्रयासों से सेक्टर-74 और सेक्टर-75 को जोड़ने वाली सड़क का 3.20 करोड़ रुपये की लागत से होगा नवीनीकरण

जितना समय पंजाब में ‘आप’ की सरकार रहेगी, भलाई योजनाएं जारी रहेंगी – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: जितना समय पंजाब में ‘आप’ की सरकार रहेगी, भलाई योजनाएं जारी रहेंगी – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सभी विभागों को पॉश एक्ट के अनुपालन संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए

: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सभी विभागों को पॉश एक्ट के अनुपालन संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए

पंजाब में घनी धुंध का अलर्ट जारी, ठंड को लेकर मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

: पंजाब में घनी धुंध का अलर्ट जारी, ठंड को लेकर मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के चौथे सीजन के तहत दिड़बा में राज्य स्तरीय नेशनल स्टाइल कबड्डी मुकाबले शुरू

: ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के चौथे सीजन के तहत दिड़बा में राज्य स्तरीय नेशनल स्टाइल कबड्डी मुकाबले शुरू

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक, मांगों के शीघ्र निपटारे के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक, मांगों के शीघ्र निपटारे के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

X