Monday, 16 November 2026
BREAKING
• जेनसेन हुआंग एनवीडिया के सीईओ के रूप में फिर से वापसी का बना रहे प्लान, सहयोगियों से बातचीत जारी • भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी में खरीदारी • भारत बनाम न्यूजीलैंड: टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांच बल्लेबाज, टॉप पर राहुल द्रविड़ का नाम • न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में होगी भारत की असली 'अग्निपरीक्षा', निराशाजनक रहा है रिकॉर्ड • दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध आईसीसी अध्यक्ष चुने गए जय शाह, विश्वास और समर्थन के लिए जताया आभार • भारत बनाम न्यूजीलैंड: टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले 5 गेंदबाज, पहले स्थान पर आर अश्विन • वॉटर स्कीइंग का शौक वरुण धवन को पड़ा भारी, अगली फिल्म की शूटिंग से पहले हुए चोटिल • नेपाल में शूटिंग के दौरान पलट गई थी अमिताभ बच्चन की नाव, पानी में डूबते रहे लेकिन कोई बचाने नहीं आया • दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज • चाहे कहीं भी चला जाऊं, हमेशा बिहार से जुड़ा रहूंगा, बिहारी होने पर गर्व है : एक्टर गुरमीत चौधरी

मनोरंजन

वॉटर स्कीइंग का शौक वरुण धवन को पड़ा भारी, अगली फिल्म की शूटिंग से पहले हुए चोटिल

Updated on Monday, November 16, 2026 14:19 PM IST

मुंबई : अभिनेता वरुण धवन इन दिनों काम से ब्रेक लेकर बीच वेकेशन का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी छुट्टियों की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें वह समुद्र किनारे मस्ती करते, पिज्जा खाते, सर्फिंग करते और अलग-अलग एडवेंचर का मजा लेते नजर आ रहे हैं। इस बीच वरुण ने बताया कि अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करने से पहले वॉटर स्कीइंग करते हुए उनकी कलाई में चोट लग गई है।

वरुण ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की, जिनमें उनकी छुट्टियों के अलग-अलग पल देखने को मिल रहे हैं। कहीं वह समुद्र किनारे पिज्जा खाते नजर आ रहे हैं, तो कहीं नहाने का आनंद ले रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने पैडल खेलते हुए, समुद्र में सर्फिंग करते हुए और डूबते सूरज का खूबसूरत नजारा देखते हुए भी तस्वीरें शेयर की हैं।

एक तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, ''इंद्रधनुष देखा। सातवीं तस्वीर देखना मत भूलिए, यह मेरी सबसे पसंदीदा याद है।'' वहीं, समुद्र किनारे पिज्जा खाते हुए तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, ''बीच पर पिज्जा खाया।'' इसके अलावा, उन्होंने अपने दूसरे अनुभवों को छोटे-छोटे कैप्शन के जरिए बताया। इनमें खुले में नहाना, पैडल खेलना और सनसेट देखना शामिल रहा।

हालांकि, अपनी छुट्टियों के दौरान किए गए एडवेंचर के बारे में बताते हुए वरुण ने एक ऐसी बात साझा की, जिसने सबका ध्यान खींचा। उन्होंने लिखा, ''वॉटर स्कीइंग की और शूटिंग शुरू करने से पहले मेरी कलाई में चोट लग गई।'' अभिनेता ने वॉटर स्कीइंग करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह पानी पर इस एडवेंचर का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान उनकी कलाई चोटिल हो गई।

वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन 'बदलापुर', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'अक्टूबर', 'जुगजुग जियो', 'भेड़िया' और 'बेबी जॉन' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

वह पिछली बार फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में दिखाई दिए थे। इस फिल्म के जरिए उन्होंने लंबे समय बाद अपने पिता और फिल्ममेकर डेविड धवन के साथ काम किया था। फिल्म में मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी मुख्य भूमिकाओं में थीं। यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

 

Have something to say? Post your comment
नेपाल में शूटिंग के दौरान पलट गई थी अमिताभ बच्चन की नाव, पानी में डूबते रहे लेकिन कोई बचाने नहीं आया

: नेपाल में शूटिंग के दौरान पलट गई थी अमिताभ बच्चन की नाव, पानी में डूबते रहे लेकिन कोई बचाने नहीं आया

दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज

: दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज

चाहे कहीं भी चला जाऊं, हमेशा बिहार से जुड़ा रहूंगा, बिहारी होने पर गर्व है : एक्टर गुरमीत चौधरी

: चाहे कहीं भी चला जाऊं, हमेशा बिहार से जुड़ा रहूंगा, बिहारी होने पर गर्व है : एक्टर गुरमीत चौधरी

30 साल बाद मुंबई लौटीं मीनाक्षी शेषाद्रि, अब फिल्मों और ओटीटी में काम करने को तैयार

: 30 साल बाद मुंबई लौटीं मीनाक्षी शेषाद्रि, अब फिल्मों और ओटीटी में काम करने को तैयार

बचपन से जैकी श्रॉफ के फैन रहे हैं शरद केलकर, एक दिन में दो बार देखी थी 'राम लखन'

: बचपन से जैकी श्रॉफ के फैन रहे हैं शरद केलकर, एक दिन में दो बार देखी थी 'राम लखन'

'रामायण' के पहले पार्ट का बजट 800 करोड़ से भी कम, राम गोपाल वर्मा ने किया बड़ा दावा

: 'रामायण' के पहले पार्ट का बजट 800 करोड़ से भी कम, राम गोपाल वर्मा ने किया बड़ा दावा

मां के साथ छठ मनाना हमेशा खास रहा, इस साल त्योहार पर उन्हें बहुत मिस करूंगा: राजेश कुमार

: मां के साथ छठ मनाना हमेशा खास रहा, इस साल त्योहार पर उन्हें बहुत मिस करूंगा: राजेश कुमार

'मेरा बेटा लड़कियों के पीछे घूमे', आर्यन को लेकर शाहरुख खान की थी ऐसी ख्वाहिश

: 'मेरा बेटा लड़कियों के पीछे घूमे', आर्यन को लेकर शाहरुख खान की थी ऐसी ख्वाहिश

स्टार्टअप की दुनिया और फिल्म इंडस्ट्री में काफी समानता, दोनों जगह लगा रहता है हार-जीत का डर: अमित साध

: स्टार्टअप की दुनिया और फिल्म इंडस्ट्री में काफी समानता, दोनों जगह लगा रहता है हार-जीत का डर: अमित साध

नींद में भी पूरी परफॉर्मेंस देते थे विक्की कौशल, भाई सनी को आधी रात में कहा-'मेरा पेपर चेक करो'

: नींद में भी पूरी परफॉर्मेंस देते थे विक्की कौशल, भाई सनी को आधी रात में कहा-'मेरा पेपर चेक करो'

X