Sunday, 15 November 2026
BREAKING
• स्टार्टअप की दुनिया और फिल्म इंडस्ट्री में काफी समानता, दोनों जगह लगा रहता है हार-जीत का डर: अमित साध • नींद में भी पूरी परफॉर्मेंस देते थे विक्की कौशल, भाई सनी को आधी रात में कहा-'मेरा पेपर चेक करो' • सोनाक्षी सिन्हा की मॉर्फ तस्वीरें वायरल करने का आरोप, गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट ने किया रिहा • इंडिगो के विमान का लैंडिंग गियर हुआ खराब, पुणे में सुरक्षित उतरा • पीएम मोदी के नेतृत्व के 25 वर्षों के अनुभवों से सीख के लिए नीति आयोग शुरू करेगा राष्ट्रीय कार्यशालाओं की श्रृंखला • भारत विकास दर में 2027 में चीन से रहेगा आगे, एआई निवेश 1.8 ट्रिलियन डॉलर रहने की उम्मीद : गोल्डमैन सैश • केन्स टेक्नोलॉजी का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 62 प्रतिशत गिरकर 45 करोड़ रुपए रहा • दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने से एयर प्यूरीफायर की मांग पांच गुना बढ़ी, जीएसटी 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने की मांग • बाजार की पाठशाला: 25 साल बाद रिटायरमेंट की योजना बना रहे हैं? एनपीएस, ईपीएफ या दोनों, जानें कौन-सा विकल्प रहेगा बेहतर • भारत-आसियान संबंध हुए मजबूत, पीएम मोदी की उपस्थति काफी महत्वपूर्ण: राजदूत श्रीनिवास

मनोरंजन

नींद में भी पूरी परफॉर्मेंस देते थे विक्की कौशल, भाई सनी को आधी रात में कहा-'मेरा पेपर चेक करो'

Updated on Sunday, November 15, 2026 17:15 PM IST

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की एक्टिंग के लोग दीवाने हैं। बचपन में भी उनका परफॉर्मेंस देने का अंदाज कुछ ऐसा ही था कि घरवाले भी हैरान रह जाते थे। वह सोते-सोते ऐसी बातें करते थे, जैसे सच में किसी से बातचीत कर रहे हों। कभी अचानक उठकर भाई सनी कौशल से अपना पेपर चेक करने को कहते, तो कभी मां को बताते कि कोई उनका पर्स छीनकर ले गया है। विक्की की इसी मजेदार आदत का खुलासा सनी ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में किया था।

विक्की और सनी कौशल शो के पहले सीजन में साथ पहुंचे थे। बातचीत के दौरान सनी ने बताया कि उनके बड़े भाई बचपन में नींद में सिर्फ बड़बड़ाते ही नहीं थे बल्कि ऐसा लगता था जैसे कोई पूरा सीन परफॉर्म कर रहे हों। सनी के लिए कई बार यह समझना मुश्किल हो जाता था कि विक्की सच में जाग रहे हैं या फिर नींद में ही बोल रहे हैं।

सनी ने कहा, ''बचपन में वह नींद में बातें करता था। आमतौर पर लोग नींद में कुछ बड़बड़ाते हैं लेकिन वह तो पूरी परफॉर्मेंस देता था। मुझे समझ ही नहीं आता था कि वह जाग रहा है या सो रहा है।''

सनी ने इसी आदत से जुड़ा एक ऐसा किस्सा सुनाया, जिसे सुनकर शो में मौजूद लोग भी हंसने लगे। उन्होंने बताया, ''एक रात हम दोनों भाई एक ही कमरे में सो रहे थे। विक्की मुझसे 45 मिनट पहले सो गए थे और गहरी नींद में थे। मैं भी सोने की तैयारी कर रहा था, तभी अचानक विक्की ने अपनी चादर हटाई और उनसे कहा, 'चेक करो।'''

उन्होंने कहा, ''मुझे समझ नहीं आया कि आखिर किस चीज की बात हो रही है। मैंने पूछा कि क्या चेक करना है? इस पर विक्की ने नींद में ही जवाब दिया, 'मेरा पेपर हो गया है, चेक करो।' यह सुनकर मैं हैरान रह गया। वह गहरी नींद में था लेकिन बातें ऐसे कर रहा था जैसे अभी-अभी एग्जाम देकर उठा हो और अब उसे अपना पेपर चेक करवाना हो।''

सनी ने कहा, ''मुझे समझ में आ गया कि मेरा भाई नींद में ही बातें कर रहा है। ऐसे में मैंने उसे जगाने की कोशिश करने के बजाय उससे बातचीत जारी रखी। कुछ देर बाद विक्की दोबारा सो गए।''

सनी ने बताया कि यह आदत सिर्फ उनके साथ ही नहीं बल्कि विक्की की मां के साथ भी एक बार ऐसा ही हुआ था। विक्की ने खुद इस घटना को याद करते हुए बताया कि एक रात वह नींद में अचानक उठे और चिल्लाने लगे कि कोई उनकी मां का पर्स छीनकर ले गया है।

 

Have something to say? Post your comment
स्टार्टअप की दुनिया और फिल्म इंडस्ट्री में काफी समानता, दोनों जगह लगा रहता है हार-जीत का डर: अमित साध

: स्टार्टअप की दुनिया और फिल्म इंडस्ट्री में काफी समानता, दोनों जगह लगा रहता है हार-जीत का डर: अमित साध

सोनाक्षी सिन्हा की मॉर्फ तस्वीरें वायरल करने का आरोप, गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट ने किया रिहा

: सोनाक्षी सिन्हा की मॉर्फ तस्वीरें वायरल करने का आरोप, गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट ने किया रिहा

बिग बॉस 20: पवित्रा पुनिया ने स्काउट और लव के रिश्ते को बताया 'घटिया'

: बिग बॉस 20: पवित्रा पुनिया ने स्काउट और लव के रिश्ते को बताया 'घटिया'

'एक था कोबरा' से वर्टिकल सीरीज की दुनिया में कदम रखेंगे दया शेट्टी, बोले- 'दर्शकों को दिखेगा मेरा अलग अंदाज'

: 'एक था कोबरा' से वर्टिकल सीरीज की दुनिया में कदम रखेंगे दया शेट्टी, बोले- 'दर्शकों को दिखेगा मेरा अलग अंदाज'

बच्चों को अपने सपने जीने का मौका दें, माता-पिता के सपने उन पर न थोपें : सुनील शेट्टी

: बच्चों को अपने सपने जीने का मौका दें, माता-पिता के सपने उन पर न थोपें : सुनील शेट्टी

'पंजाबी होने के नाते कभी छठ नहीं मनाया', पहली बार त्योहार का हिस्सा बनने पर आयुष्मान खुराना ने बताए अनुभव

: 'पंजाबी होने के नाते कभी छठ नहीं मनाया', पहली बार त्योहार का हिस्सा बनने पर आयुष्मान खुराना ने बताए अनुभव

हर्षदीप कौर ने ‘रॉकस्टार’ के 15 साल पूरे होने का मनाया जश्न, रिकॉर्डिंग से जुड़ा किस्सा किया साझा

: हर्षदीप कौर ने ‘रॉकस्टार’ के 15 साल पूरे होने का मनाया जश्न, रिकॉर्डिंग से जुड़ा किस्सा किया साझा

करियर की शुरुआत में डबल रोल निभाने में क्या आई चुनौती, शनाया कपूर ने बताया

: करियर की शुरुआत में डबल रोल निभाने में क्या आई चुनौती, शनाया कपूर ने बताया

जूही चावला : 'कयामत से कयामत तक' से मिली बड़ी पहचान, जिनके 'इश्क' ने फैंस को बनाया 'दीवाना मस्ताना'

: जूही चावला : 'कयामत से कयामत तक' से मिली बड़ी पहचान, जिनके 'इश्क' ने फैंस को बनाया 'दीवाना मस्ताना'

मुझे 16 साल की उम्र में ही पता चल गया था कि अभिनेत्री बनूंगी : दीपिका पादुकोण

: मुझे 16 साल की उम्र में ही पता चल गया था कि अभिनेत्री बनूंगी : दीपिका पादुकोण

X