Sunday, 15 November 2026
BREAKING
• फुटबॉल : दूसरे फ्रेंडली मैच में भी भारतीय टीम का निराशाजनक प्रदर्शन, न्यूजीलैंड ने 3-0 से दर्ज की जीत • एडिलेड में इंग्लिश बल्लेबाजों का पलटवार, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में बनाया अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर • जो रूट का एक और बड़ा कारनामा, यह मुकाम हासिल करने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बने • मेलबर्न स्टार्स को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण डब्ल्यूबीबीएल 12 से बाहर हुईं एनाबेल सदरलैंड • पांचवां वनडे: भारतीय टीम 209 रन पर सिमटी, न्यूजीलैंड के लिए सेंटनर और डफी ने 3-3 विकेट लिए • 'रामायण' के पहले पार्ट का बजट 800 करोड़ से भी कम, राम गोपाल वर्मा ने किया बड़ा दावा • मां के साथ छठ मनाना हमेशा खास रहा, इस साल त्योहार पर उन्हें बहुत मिस करूंगा: राजेश कुमार • 'मेरा बेटा लड़कियों के पीछे घूमे', आर्यन को लेकर शाहरुख खान की थी ऐसी ख्वाहिश • स्टार्टअप की दुनिया और फिल्म इंडस्ट्री में काफी समानता, दोनों जगह लगा रहता है हार-जीत का डर: अमित साध • नींद में भी पूरी परफॉर्मेंस देते थे विक्की कौशल, भाई सनी को आधी रात में कहा-'मेरा पेपर चेक करो'

मनोरंजन

'रामायण' के पहले पार्ट का बजट 800 करोड़ से भी कम, राम गोपाल वर्मा ने किया बड़ा दावा

Updated on Sunday, November 15, 2026 17:42 PM IST

मुंबई : रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' के दोनों पार्ट के 4,000 करोड़ रुपए के भारी-भरकम बजट को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। अब फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने इस बजट को लेकर एक नया दावा किया है। उनका कहना है कि फिल्म के पहले पार्ट को 800 करोड़ रुपए से भी कम बजट में बनाया गया है।

राम गोपाल वर्मा ने रविवार को एक पोस्ट के जरिए अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा, “फिल्म बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ रही है और भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी हिट बनने की ओर बढ़ रही है। इसके बावजूद कुछ लोग इस बात को लेकर चर्चा कर रहे हैं कि फिल्म की कमाई काफी नहीं है, क्योंकि दोनों पार्ट का बजट 2,000-2,000 करोड़ रुपए यानी कुल 4,000 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।”

उन्होंने आगे लिखा, “‘रामायण’ के पहले पार्ट की असल लागत 800 करोड़ रुपए से थोड़ी कम है। इसमें आपसी फायदे वाले समझौते, ग्लोबल टैक्स बेनिफिट और सब्सिडी जैसे कई पहलू भी शामिल हैं, जिनकी वजह से आखिरकार फिल्म की लागत और कम हो सकती है। फिल्म देखकर कोई भी अनुभवी फिल्ममेकर अंदाजा लगा सकता है कि इसे बनाने में 800 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च नहीं हुए होंगे।”

फिल्ममेकर ने दोनों पार्ट के बजट को बराबर मानने पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा, “यह मान लेना वैसा ही है जैसे किसी फिल्म के इंटरवल से पहले और बाद के हिस्सों पर बराबर खर्च होने की उम्मीद करना। कुछ फिल्मों में सिर्फ क्लाइमैक्स पर ही कुल बजट का 50 प्रतिशत तक खर्च हो जाता है।”

राम गोपाल वर्मा ने कहा, “‘रामायण’ की दुनिया तैयार करने में होने वाला खर्च सिर्फ पहली फिल्म तक सीमित नहीं है। इस फिल्म के लिए बनाए जा रहे कई सेट, किरदारों और दूसरी चीजों को भविष्य में गेमिंग और अन्य प्रोजेक्ट्स में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यही नहीं, इनका फायदा दूसरे पार्ट को बनाने में भी मिलेगा।”

गौरतलब है कि 'रामायण: पार्ट वन' 5 नवंबर 2026 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने दुनियाभर में 1,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है।

 

Have something to say? Post your comment
मां के साथ छठ मनाना हमेशा खास रहा, इस साल त्योहार पर उन्हें बहुत मिस करूंगा: राजेश कुमार

: मां के साथ छठ मनाना हमेशा खास रहा, इस साल त्योहार पर उन्हें बहुत मिस करूंगा: राजेश कुमार

'मेरा बेटा लड़कियों के पीछे घूमे', आर्यन को लेकर शाहरुख खान की थी ऐसी ख्वाहिश

: 'मेरा बेटा लड़कियों के पीछे घूमे', आर्यन को लेकर शाहरुख खान की थी ऐसी ख्वाहिश

स्टार्टअप की दुनिया और फिल्म इंडस्ट्री में काफी समानता, दोनों जगह लगा रहता है हार-जीत का डर: अमित साध

: स्टार्टअप की दुनिया और फिल्म इंडस्ट्री में काफी समानता, दोनों जगह लगा रहता है हार-जीत का डर: अमित साध

नींद में भी पूरी परफॉर्मेंस देते थे विक्की कौशल, भाई सनी को आधी रात में कहा-'मेरा पेपर चेक करो'

: नींद में भी पूरी परफॉर्मेंस देते थे विक्की कौशल, भाई सनी को आधी रात में कहा-'मेरा पेपर चेक करो'

सोनाक्षी सिन्हा की मॉर्फ तस्वीरें वायरल करने का आरोप, गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट ने किया रिहा

: सोनाक्षी सिन्हा की मॉर्फ तस्वीरें वायरल करने का आरोप, गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट ने किया रिहा

बिग बॉस 20: पवित्रा पुनिया ने स्काउट और लव के रिश्ते को बताया 'घटिया'

: बिग बॉस 20: पवित्रा पुनिया ने स्काउट और लव के रिश्ते को बताया 'घटिया'

'एक था कोबरा' से वर्टिकल सीरीज की दुनिया में कदम रखेंगे दया शेट्टी, बोले- 'दर्शकों को दिखेगा मेरा अलग अंदाज'

: 'एक था कोबरा' से वर्टिकल सीरीज की दुनिया में कदम रखेंगे दया शेट्टी, बोले- 'दर्शकों को दिखेगा मेरा अलग अंदाज'

बच्चों को अपने सपने जीने का मौका दें, माता-पिता के सपने उन पर न थोपें : सुनील शेट्टी

: बच्चों को अपने सपने जीने का मौका दें, माता-पिता के सपने उन पर न थोपें : सुनील शेट्टी

'पंजाबी होने के नाते कभी छठ नहीं मनाया', पहली बार त्योहार का हिस्सा बनने पर आयुष्मान खुराना ने बताए अनुभव

: 'पंजाबी होने के नाते कभी छठ नहीं मनाया', पहली बार त्योहार का हिस्सा बनने पर आयुष्मान खुराना ने बताए अनुभव

हर्षदीप कौर ने ‘रॉकस्टार’ के 15 साल पूरे होने का मनाया जश्न, रिकॉर्डिंग से जुड़ा किस्सा किया साझा

: हर्षदीप कौर ने ‘रॉकस्टार’ के 15 साल पूरे होने का मनाया जश्न, रिकॉर्डिंग से जुड़ा किस्सा किया साझा

X