Monday, 16 November 2026
BREAKING
• जेनसेन हुआंग एनवीडिया के सीईओ के रूप में फिर से वापसी का बना रहे प्लान, सहयोगियों से बातचीत जारी • भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी में खरीदारी • भारत बनाम न्यूजीलैंड: टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांच बल्लेबाज, टॉप पर राहुल द्रविड़ का नाम • न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में होगी भारत की असली 'अग्निपरीक्षा', निराशाजनक रहा है रिकॉर्ड • दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध आईसीसी अध्यक्ष चुने गए जय शाह, विश्वास और समर्थन के लिए जताया आभार • भारत बनाम न्यूजीलैंड: टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले 5 गेंदबाज, पहले स्थान पर आर अश्विन • वॉटर स्कीइंग का शौक वरुण धवन को पड़ा भारी, अगली फिल्म की शूटिंग से पहले हुए चोटिल • नेपाल में शूटिंग के दौरान पलट गई थी अमिताभ बच्चन की नाव, पानी में डूबते रहे लेकिन कोई बचाने नहीं आया • दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज • चाहे कहीं भी चला जाऊं, हमेशा बिहार से जुड़ा रहूंगा, बिहारी होने पर गर्व है : एक्टर गुरमीत चौधरी

खेल

भारत बनाम न्यूजीलैंड: टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले 5 गेंदबाज, पहले स्थान पर आर अश्विन

Updated on Monday, November 16, 2026 14:20 PM IST

नई दिल्ली : भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 19 नवंबर से होगा। भारतीय टीम टी20 और वनडे के बाद टेस्ट में भी अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखन के इरादे से उतरेगी। आइए आपको उन पांच गेंदबाजों के नाम बताते हैं, जिन्होंने भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक विकेट चटकाए हैं।

आर अश्विन: भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड आर अश्विन के नाम दर्ज है। अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले 12 टेस्ट मैचों की 23 पारियों में कुल 75 विकेट चटकाए। अश्विन का गेंदबाजी औसत 18.53 का रहा। उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ 6 बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया।

रिचर्ड हैडली: न्यूजीलैंड की तरफ से भारत के खिलाफ खेलते हुए टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अब तक रिचर्ड हैडली के नाम है। उन्होंने 14 टेस्ट मैचों की 24 पारियों में कुल 65 विकेट निकाले। इस दौरान उन्होंने 4 बार एक पारी में पांच विकेट झटके, तो 2 बार एक ही इनिंग में 10 विकेट भी चटकाए। उनका भारत के खिलाफ गेंदबाजी औसत 22.96 का रहा।

बिशन सिंह बेदी: भारत के दिग्गज स्पिन गेंदबाज बिशन सिंह बेदी न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए हमेशा अबूझ पहेली रहे। उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ खेले 12 टेस्ट मैचों की 22 इनिंग में 19.14 की औसत से 57 विकेट झटके। इस दौरान बेदी ने 4 बार एक ही पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा भी किया।

इरापल्ली प्रसन्ना: भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर इरापल्ली का नाम है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले 10 टेस्ट मैचों की 18 पारियों में कुल 55 विकेट अपने नाम किए। इरापल्ली ने चार बार एक ही पारी में 5 विकेट भी चटकाए। साथ ही वह एक दफा मैच में 10 विकेट निकालने में भी सफल रहे।

टिम साउदी: न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी इस सूची में पांचवें नंबर पर हैं। साउदी ने भारत के खिलाफ खेले 13 टेस्ट मैचों की 25 पारियों में कुल 55 विकेट निकाले। इस दौरान उन्होंने तीन बार एक ही इनिंग मे 5 विकेट झटके और उनका गेंदबाजी औसत भारत के खिलाफ 25.05 का रहा।

 

Have something to say? Post your comment
भारत बनाम न्यूजीलैंड: टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांच बल्लेबाज, टॉप पर राहुल द्रविड़ का नाम

: भारत बनाम न्यूजीलैंड: टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांच बल्लेबाज, टॉप पर राहुल द्रविड़ का नाम

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में होगी भारत की असली 'अग्निपरीक्षा', निराशाजनक रहा है रिकॉर्ड

: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में होगी भारत की असली 'अग्निपरीक्षा', निराशाजनक रहा है रिकॉर्ड

दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध आईसीसी अध्यक्ष चुने गए जय शाह, विश्वास और समर्थन के लिए जताया आभार

: दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध आईसीसी अध्यक्ष चुने गए जय शाह, विश्वास और समर्थन के लिए जताया आभार

अर्शदीप-सिराज और अक्षर के आगे कीवी बल्लेबाजों का 'सरेंडर', भारत ने पांचवें वनडे को 22 रनों से जीतकर सीरीज पर जमाया कब्जा

: अर्शदीप-सिराज और अक्षर के आगे कीवी बल्लेबाजों का 'सरेंडर', भारत ने पांचवें वनडे को 22 रनों से जीतकर सीरीज पर जमाया कब्जा

फुटबॉल : दूसरे फ्रेंडली मैच में भी भारतीय टीम का निराशाजनक प्रदर्शन, न्यूजीलैंड ने 3-0 से दर्ज की जीत

: फुटबॉल : दूसरे फ्रेंडली मैच में भी भारतीय टीम का निराशाजनक प्रदर्शन, न्यूजीलैंड ने 3-0 से दर्ज की जीत

एडिलेड में इंग्लिश बल्लेबाजों का पलटवार, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में बनाया अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

: एडिलेड में इंग्लिश बल्लेबाजों का पलटवार, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में बनाया अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

जो रूट का एक और बड़ा कारनामा, यह मुकाम हासिल करने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बने

: जो रूट का एक और बड़ा कारनामा, यह मुकाम हासिल करने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बने

मेलबर्न स्टार्स को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण डब्ल्यूबीबीएल 12 से बाहर हुईं एनाबेल सदरलैंड

: मेलबर्न स्टार्स को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण डब्ल्यूबीबीएल 12 से बाहर हुईं एनाबेल सदरलैंड

पांचवां वनडे: भारतीय टीम 209 रन पर सिमटी, न्यूजीलैंड के लिए सेंटनर और डफी ने 3-3 विकेट लिए

: पांचवां वनडे: भारतीय टीम 209 रन पर सिमटी, न्यूजीलैंड के लिए सेंटनर और डफी ने 3-3 विकेट लिए

सबा करीम : 15 साल की उम्र में फर्स्ट-क्लास डेब्यू, एक इंजरी से इंटरनेशनल करियर खत्म

: सबा करीम : 15 साल की उम्र में फर्स्ट-क्लास डेब्यू, एक इंजरी से इंटरनेशनल करियर खत्म

X