Monday, 16 November 2026
BREAKING
• जेनसेन हुआंग एनवीडिया के सीईओ के रूप में फिर से वापसी का बना रहे प्लान, सहयोगियों से बातचीत जारी • भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी में खरीदारी • भारत बनाम न्यूजीलैंड: टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांच बल्लेबाज, टॉप पर राहुल द्रविड़ का नाम • न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में होगी भारत की असली 'अग्निपरीक्षा', निराशाजनक रहा है रिकॉर्ड • दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध आईसीसी अध्यक्ष चुने गए जय शाह, विश्वास और समर्थन के लिए जताया आभार • भारत बनाम न्यूजीलैंड: टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले 5 गेंदबाज, पहले स्थान पर आर अश्विन • वॉटर स्कीइंग का शौक वरुण धवन को पड़ा भारी, अगली फिल्म की शूटिंग से पहले हुए चोटिल • नेपाल में शूटिंग के दौरान पलट गई थी अमिताभ बच्चन की नाव, पानी में डूबते रहे लेकिन कोई बचाने नहीं आया • दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज • चाहे कहीं भी चला जाऊं, हमेशा बिहार से जुड़ा रहूंगा, बिहारी होने पर गर्व है : एक्टर गुरमीत चौधरी

मनोरंजन

बचपन से जैकी श्रॉफ के फैन रहे हैं शरद केलकर, एक दिन में दो बार देखी थी 'राम लखन'

Updated on Monday, November 16, 2026 14:07 PM IST

मुंबई : अभिनेता शरद केलकर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'काली खेती' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ जैकी श्रॉफ भी नजर आएंगे। शरद के लिए इस फिल्म का हिस्सा बनना अपने बचपन के पसंदीदा अभिनेता के साथ काम करने का सपना पूरा होने जैसा है। उन्होंने बताया कि वह बचपन से ही जैकी श्रॉफ के बड़े फैन रहे हैं और उनकी फिल्म 'राम लखन' एक ही दिन में दो बार देखने के लिए थिएटर पहुंचे थे।

फिल्म के प्रमोशन के दौरान शरद केलकर ने समाचार एजेंसी से जैकी श्रॉफ और फिल्म के निर्देशक हारिस इम्तियाज खान के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी और उसे पेश करने का तरीका उन्हें काफी पसंद आया।

शरद ने कहा, ''जब मैंने सुना कि फिल्म में एक दिलचस्प किरदार है और हारिस इम्तियाज खान ने जिस तरह से मुझे स्क्रिप्ट सुनाई, उसका पूरा स्टोरीबोर्ड समझाया, वह मुझे काफी पसंद आया। उन्होंने हर सीन की कहानी को जिस तरह से तैयार किया था, वह आज के समय में बहुत कम देखने को मिलता है। खास बात यह थी कि स्टोरीबोर्ड कंप्यूटर से नहीं बनाया गया था, बल्कि हाथ से पेंट किया गया था। यही बात मेरे दिल को छू गई।''

उन्होंने आगे कहा, ''स्टोरीबोर्ड की बारीकियां देखकर मैं हैरान रह गया था। निर्देशक ने मेरे किरदार को एक अलग नजरिए से देखा, जिससे मुझे यह किरदार निभाने के लिए काफी ऊर्जा मिली। फिल्म में मेरा किरदार काफी मजबूत है।''

शरद ने जैकी श्रॉफ के साथ काम करने को लेकर खुशी जाहिर करते हुए कहा, ''जाहिर है, मुझे उस इंसान के साथ काम करने का मौका मिला, जिसे मैं पसंद करता हूं और जिसका फैन हूं। फिल्म को करने की एक बड़ी वजह जैकी श्रॉफ हैं, क्योंकि मैं हमेशा से उनके साथ काम करना चाहता था।''

उन्होंने कहा, ''मैं बचपन से ही उनका बहुत बड़ा फैन रहा हूं। मैं 'राम लखन' देखने एक ही दिन में दो बार सिंगल स्क्रीन थिएटर गया था। फिल्म से जुड़ी ये सारी बातें मेरे लिए बहुत मायने रखती थीं। इसलिए जब मुझे इसमें काम करने का मौका मिला, तो मैं इसके लिए मना नहीं कर सका।''

'काली खेती' को हारिस इम्तियाज खान ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म को सना खान ने अपने प्रोडक्शन बैनर ब्लैककैनवास स्टूडियो के तहत प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

 

Have something to say? Post your comment
वॉटर स्कीइंग का शौक वरुण धवन को पड़ा भारी, अगली फिल्म की शूटिंग से पहले हुए चोटिल

: वॉटर स्कीइंग का शौक वरुण धवन को पड़ा भारी, अगली फिल्म की शूटिंग से पहले हुए चोटिल

नेपाल में शूटिंग के दौरान पलट गई थी अमिताभ बच्चन की नाव, पानी में डूबते रहे लेकिन कोई बचाने नहीं आया

: नेपाल में शूटिंग के दौरान पलट गई थी अमिताभ बच्चन की नाव, पानी में डूबते रहे लेकिन कोई बचाने नहीं आया

दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज

: दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज

चाहे कहीं भी चला जाऊं, हमेशा बिहार से जुड़ा रहूंगा, बिहारी होने पर गर्व है : एक्टर गुरमीत चौधरी

: चाहे कहीं भी चला जाऊं, हमेशा बिहार से जुड़ा रहूंगा, बिहारी होने पर गर्व है : एक्टर गुरमीत चौधरी

30 साल बाद मुंबई लौटीं मीनाक्षी शेषाद्रि, अब फिल्मों और ओटीटी में काम करने को तैयार

: 30 साल बाद मुंबई लौटीं मीनाक्षी शेषाद्रि, अब फिल्मों और ओटीटी में काम करने को तैयार

'रामायण' के पहले पार्ट का बजट 800 करोड़ से भी कम, राम गोपाल वर्मा ने किया बड़ा दावा

: 'रामायण' के पहले पार्ट का बजट 800 करोड़ से भी कम, राम गोपाल वर्मा ने किया बड़ा दावा

मां के साथ छठ मनाना हमेशा खास रहा, इस साल त्योहार पर उन्हें बहुत मिस करूंगा: राजेश कुमार

: मां के साथ छठ मनाना हमेशा खास रहा, इस साल त्योहार पर उन्हें बहुत मिस करूंगा: राजेश कुमार

'मेरा बेटा लड़कियों के पीछे घूमे', आर्यन को लेकर शाहरुख खान की थी ऐसी ख्वाहिश

: 'मेरा बेटा लड़कियों के पीछे घूमे', आर्यन को लेकर शाहरुख खान की थी ऐसी ख्वाहिश

स्टार्टअप की दुनिया और फिल्म इंडस्ट्री में काफी समानता, दोनों जगह लगा रहता है हार-जीत का डर: अमित साध

: स्टार्टअप की दुनिया और फिल्म इंडस्ट्री में काफी समानता, दोनों जगह लगा रहता है हार-जीत का डर: अमित साध

नींद में भी पूरी परफॉर्मेंस देते थे विक्की कौशल, भाई सनी को आधी रात में कहा-'मेरा पेपर चेक करो'

: नींद में भी पूरी परफॉर्मेंस देते थे विक्की कौशल, भाई सनी को आधी रात में कहा-'मेरा पेपर चेक करो'

X