Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• छठ और शादियों के सीजन में हवाई किरायों में भारी उछाल, सीटीआई ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र • छठ महापर्व का खरना आज, गुड़ की खीर और रोटी का लगेगा भोग, 36 घंटे के निर्जला व्रत की होगी शुरुआत • मध्य प्रदेश के खरगोन में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.5 रही तीव्रता • छठ महापर्व : आज मनाया जाएगा खरना, व्रती दिनभर उपवास रख शाम को करेंगे पूजा-अर्चना। • प्रधानमंत्री मोदी का फिलीपींस दौरा 16 नवंबर से, आसियान और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा • गाजा में मानवीय सहायता के आह्वान का समर्थन करने वाले संयुक्त राष्ट्र के 50 सदस्य देशों में भारत शामिल • प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की पहचान और गौरव, उनके अनुभव से विकास को मिलेगी नई दिशा: मुख्यमंत्री धामी • मैसूरु में मंच पर महिला भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी; मदद के लिए आगे आए पीएम मोदी • INS सह्याद्रि ने मालाबार 2026 के बाद योकोसुका की यात्रा संपन्न की • भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.49 अरब डॉलर बढ़कर 719.5 अरब डॉलर पर पहुंचा, गोल्ड रिजर्व भी बढ़ा

मनोरंजन

'एक था कोबरा' से वर्टिकल सीरीज की दुनिया में कदम रखेंगे दया शेट्टी, बोले- 'दर्शकों को दिखेगा मेरा अलग अंदाज'

Updated on Saturday, November 14, 2026 12:24 PM IST

मुंबई:  टीवी पर अपने दमदार अभिनय और एक्शन से पहचान बनाने वाले अभिनेता दया शेट्टी जल्द ही अपनी पहली वर्टिकल सीरीज 'एक था कोबरा' के साथ नए फॉर्मेट में नजर आने वाले हैं। उनका कहना है कि इस सीरीज ने उन्हें पर्दे पर अपने व्यक्तित्व का एक अलग पहलू दिखाने का मौका दिया है।

दया शेट्टी ने कहा, ''टेलीविजन के जरिए इतने सालों तक दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद एक कलाकार को नए फॉर्मेट तलाशने और खुद को चुनौती देने से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए। रॉकेट रील्स दर्शकों के कहानियां देखने के तरीके को बदल रहा है और मैं भी इस नई लहर का हिस्सा बनना चाहता था। 'एक था कोबरा' मुझे पर्दे पर अपने व्यक्तित्व का एक अलग पहलू दिखाने का मौका देती है।''

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ''यह किरदार बाहर से शांत नजर आता है, लेकिन उसके भीतर एक बिल्कुल अलग दुनिया छिपी हुई है। मैं दर्शकों को इस सफर का अनुभव कराते हुए देखने के लिए उत्साहित हूं।''

साजन अग्रवाल के निर्देशन में बनी इस सीरीज को अमेय जोशी और साई वीडियो प्रोडक्शन ने प्रस्तुत किया है। यह सीरीज क्रांति शानबाग के नेतृत्व वाले रॉकेट रील्स बैनर के तहत बनाई गई है।

'एक था कोबरा' में एक्शन, सस्पेंस, पारिवारिक ड्रामा और भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे।

कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बाहर से बेहद साधारण और अनुशासित जिंदगी जीता नजर आता है, लेकिन उसके रहस्यमयी अतीत में एक खतरनाक पहचान छिपी हुई है।

हालात उसे धीरे-धीरे खतरे, बदले और अप्रत्याशित टकराव की दुनिया में खींच लाते हैं। इसके बाद कहानी में परिवार के प्रति वफादारी, न्याय, त्याग और सम्मान जैसे पहलुओं को दिखाया जाएगा।

सीरीज में दमदार एक्शन सीन्स के साथ इमोशन्स को भी खास जगह दी गई है। इसका मकसद तेजी से लोकप्रिय हो रहे वर्टिकल कंटेंट फॉर्मेट में बड़े पर्दे जैसी कहानी और रोमांच का अनुभव दर्शकों तक पहुंचाना है।

Have something to say? Post your comment
बिग बॉस 20: पवित्रा पुनिया ने स्काउट और लव के रिश्ते को बताया 'घटिया'

: बिग बॉस 20: पवित्रा पुनिया ने स्काउट और लव के रिश्ते को बताया 'घटिया'

बच्चों को अपने सपने जीने का मौका दें, माता-पिता के सपने उन पर न थोपें : सुनील शेट्टी

: बच्चों को अपने सपने जीने का मौका दें, माता-पिता के सपने उन पर न थोपें : सुनील शेट्टी

'पंजाबी होने के नाते कभी छठ नहीं मनाया', पहली बार त्योहार का हिस्सा बनने पर आयुष्मान खुराना ने बताए अनुभव

: 'पंजाबी होने के नाते कभी छठ नहीं मनाया', पहली बार त्योहार का हिस्सा बनने पर आयुष्मान खुराना ने बताए अनुभव

हर्षदीप कौर ने ‘रॉकस्टार’ के 15 साल पूरे होने का मनाया जश्न, रिकॉर्डिंग से जुड़ा किस्सा किया साझा

: हर्षदीप कौर ने ‘रॉकस्टार’ के 15 साल पूरे होने का मनाया जश्न, रिकॉर्डिंग से जुड़ा किस्सा किया साझा

करियर की शुरुआत में डबल रोल निभाने में क्या आई चुनौती, शनाया कपूर ने बताया

: करियर की शुरुआत में डबल रोल निभाने में क्या आई चुनौती, शनाया कपूर ने बताया

जूही चावला : 'कयामत से कयामत तक' से मिली बड़ी पहचान, जिनके 'इश्क' ने फैंस को बनाया 'दीवाना मस्ताना'

: जूही चावला : 'कयामत से कयामत तक' से मिली बड़ी पहचान, जिनके 'इश्क' ने फैंस को बनाया 'दीवाना मस्ताना'

मुझे 16 साल की उम्र में ही पता चल गया था कि अभिनेत्री बनूंगी : दीपिका पादुकोण

: मुझे 16 साल की उम्र में ही पता चल गया था कि अभिनेत्री बनूंगी : दीपिका पादुकोण

डर को भगाने के लिए मजाक का सहारा लेते हैं कुमार सानू, बोले- पहले हंसाता हूं, फिर गाता हूं

: डर को भगाने के लिए मजाक का सहारा लेते हैं कुमार सानू, बोले- पहले हंसाता हूं, फिर गाता हूं

महेश भट्ट का खत पढ़कर इमोशनल हुए अनुपम खेर, बोले- मेरे 42 साल के काम का...

: महेश भट्ट का खत पढ़कर इमोशनल हुए अनुपम खेर, बोले- मेरे 42 साल के काम का...

कियारा आडवाणी को कमिटमेंट देने से घबरा रहे थे सिद्धार्थ मल्होत्रा; 'लगातार 30 दिनों तक...'

: कियारा आडवाणी को कमिटमेंट देने से घबरा रहे थे सिद्धार्थ मल्होत्रा; 'लगातार 30 दिनों तक...'

X