Sunday, 15 November 2026
BREAKING
• रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक लक्ष्य नहीं, रणनीतिक जरूरत भी : राजनाथ सिंह • राष्ट्रपति मुर्मु ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि और झारखंड स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं • सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टेबलेट, बोले- ‘हमारा प्रयास युवा प्रतिभा के आड़े न आए संसाधनों का अभाव’ • गृह मंत्री अमित शाह आज पुणे में एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमि पूजन और भारत टैक्सी सेवाओं का शुभारंभ करेंगे • पीएम मोदी ने दी झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं, कहा- भगवान बिरसा मुंडा की वीरता देती है निरंतर प्रेरणा • पीएम मोदी ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, 3,000 करोड़ की 246 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन • भारत अपने नागरिकों को दुनिया में सबसे कम कीमतों पर ईंधन उपलब्ध करा रहा है: हरदीप पुरी • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 15 से 16 नवंबर को मिस्र का दौरा करेंगे • पश्चिम मध्य रेल की अंतर-विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन; महाप्रबंधक ने किया विजेताओं को पुरस्कृत • छठ और शादियों के सीजन में हवाई किरायों में भारी उछाल, सीटीआई ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

राष्ट्रीय

गृह मंत्री अमित शाह आज पुणे में एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमि पूजन और भारत टैक्सी सेवाओं का शुभारंभ करेंगे

Updated on Sunday, November 15, 2026 15:45 PM IST

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज रविवार को महाराष्ट्र के पुणे जिले के तलेगांव दाभाड़े में आयोजित एक कार्यक्रम में एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमि पूजन करेंगे। इस अवसर पर अमित शाह सहकारी समितियों के केंद्रीय पंजीयक (CRCS) के पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन तथा पुणे के लिए भारत टैक्सी सेवाओं का शुभारंभ भी करेंगे।

अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता मंत्रालय द्वारा सहकारी संस्थाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, उनके कामकाज में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बढ़ाने, सहकारिता आधारित उद्यमों को प्रोत्साहित करने तथा सहकारी क्षेत्र में नई आर्थिक संभावनाओं के सृजन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। पुणे में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम इन्हीं प्रयासों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

केंद्रीय गृह अमित शाह कार्यक्रम की शुरुआत एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था के भूमि पूजन से करेंगे। एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था की परियोजना का भूमि पूजन सहकारिता आधारित औद्योगिक एवं आर्थिक गतिविधियों के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस अवसर पर एनएचईसी और आईडीएमसी लिमिटेड (IDMC Ltd.) के बीच आशय पत्र (Letter of Intent) का आदान-प्रदान भी किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान अमित शाह सहकारी समितियों के केंद्रीय पंजीयक (CRCS) के पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। यह पहल बहुराज्य सहकारी समितियों के लिए क्षेत्रीय स्तर पर प्रशासनिक एवं नियामकीय सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने तथा सहकारी संस्थाओं के कामकाज में सुगमता, पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इसी अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र के पुणे के लिए भारत टैक्सी सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। सहकारिता आधारित परिवहन सेवाओं के विस्तार की यह पहल सारथियों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने तथा परिवहन क्षेत्र में सहकारी मॉडल को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान भारत टैक्सी के चार सारथियों को शेयर प्रमाणपत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

Have something to say? Post your comment
रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक लक्ष्य नहीं, रणनीतिक जरूरत भी : राजनाथ सिंह

: रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक लक्ष्य नहीं, रणनीतिक जरूरत भी : राजनाथ सिंह

राष्ट्रपति मुर्मु ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि और झारखंड स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं

: राष्ट्रपति मुर्मु ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि और झारखंड स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दी झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं, कहा- भगवान बिरसा मुंडा की वीरता देती है निरंतर प्रेरणा

: पीएम मोदी ने दी झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं, कहा- भगवान बिरसा मुंडा की वीरता देती है निरंतर प्रेरणा

पीएम मोदी ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, 3,000 करोड़ की 246 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

: पीएम मोदी ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, 3,000 करोड़ की 246 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

भारत अपने नागरिकों को दुनिया में सबसे कम कीमतों पर ईंधन उपलब्ध करा रहा है: हरदीप पुरी

: भारत अपने नागरिकों को दुनिया में सबसे कम कीमतों पर ईंधन उपलब्ध करा रहा है: हरदीप पुरी

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 15 से 16 नवंबर को मिस्र का दौरा करेंगे

: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 15 से 16 नवंबर को मिस्र का दौरा करेंगे

पश्चिम मध्य रेल की अंतर-विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन; महाप्रबंधक ने किया विजेताओं को पुरस्कृत

: पश्चिम मध्य रेल की अंतर-विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन; महाप्रबंधक ने किया विजेताओं को पुरस्कृत

छठ और शादियों के सीजन में हवाई किरायों में भारी उछाल, सीटीआई ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

: छठ और शादियों के सीजन में हवाई किरायों में भारी उछाल, सीटीआई ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

छठ महापर्व का खरना आज, गुड़ की खीर और रोटी का लगेगा भोग, 36 घंटे के निर्जला व्रत की होगी शुरुआत

: छठ महापर्व का खरना आज, गुड़ की खीर और रोटी का लगेगा भोग, 36 घंटे के निर्जला व्रत की होगी शुरुआत

मध्य प्रदेश के खरगोन में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.5 रही तीव्रता

: मध्य प्रदेश के खरगोन में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.5 रही तीव्रता

X