Saturday, 31 October 2026
BREAKING
• पीएम मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का किया शुभारंभ • बैंकिंग क्षेत्र में बड़े सुधार की तैयारी, सरकार ने गठित की उच्च स्तरीय समिति • राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने सरदार पटेल को किया नमन • अटलांटा जी20 बैठक में जयशंकर ने कनाडा, ब्राजील, अर्जेंटीना, मैक्सिको और जर्मनी के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात • सरदार पटेल जयंती पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि • प्रधानमंत्री मोदी ने एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो वैज्ञानिकों को दी बधाई • एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अभिषेक ने दागे 2 गोल • वाराणसी-नई दिल्ली के बीच कल से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, योगी आदित्यनाथ और अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी • सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था : अमित शाह • जर्मनी में 'जेन जी ने संभाली कमान', सरकार के खिलाफ प्रदर्शन को तैयार

हरियाणा

महंगाई की मार से जनता त्रस्त, केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल: कुमारी सैलजा

Updated on Tuesday, May 26, 2026 20:57 PM IST

चंडीगढ़ : सिरसा की सांसद, कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की सदस्य, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज देश की आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और मूलभूत सुविधाओं की कमी से बुरी तरह परेशान है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य पदार्थों तथा रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी ने आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है। कुमारी सैलजा ने कहा कि केंद्र सरकार की नाकामी के कारण देश की जनता न केवल लंबी लाइनों में खड़ी रहने को मजबूर है, बल्कि महंगाई की दोहरी मार भी झेल रही है। बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं देने में भी सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लोग परेशान हैं, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं से आंखें मूंदे बैठी है। उन्होंने कहा कि सरकारी तेल कंपनियां भारी मुनाफा कमा रही हैं, जबकि आम जनता की जेब पर लगातार बोझ बढ़ाया जा रहा है। कांग्रेस हमेशा जनता की आवाज उठाती रही है और आगे भी महंगाई, बेरोजगारी तथा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा। सांसद ने कहा कि दिसंबर 2023-24 तक पिछले 19 माह में कू्रड के दाम 29 प्रतिशत तक कम हुए है पर तेल के दाम कम नहीं किए गए। इस अवधि में कंपनियों ने 1.32 लाख करोड रुपये कमाए पर सरकार ने आम आदमी पर ध्यान देने के बजाए कंपनियों के हितों पर अधिक ध्यान दिया। जब कू्रड के दाम कम हो तो तेल के दाम भी घटाने चाहिए। सरकार को पारदर्शी मूल्य रखना चाहिए। कुमारी सैलजा ने केंद्र सरकार से मांग की कि पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और आवश्यक वस्तुओं के दाम तुरंत कम किए जाएं तथा जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए।


सीएनजी के दामों में लगातार बढ़ोतरी से आम जनता परेशान: सैलजा
सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार की पेट्रोल-डीजल लूट के बाद अब सीएनजी के दामों में लगातार बढ़ोतरी कर आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। सांसद ने कहा कि आज फिर सीएनजी के दामों में दो रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। कुमारी सैलजा ने कहा कि पिछले 12 दिनों में सीएनजी के दामों में कुल छह रुपये की बढ़ोतरी की जा चुकी है। सांसद ने कहा कि 15 मई को दो, 18 मई को एक, 23 मई को एक तथा 26 मई को फिर दो रुपये प्रति किलो की वृद्धि की गई है।


कुमारी सैलजा ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से ऑटो चालक, मध्यम वर्ग तथा रोजाना सफर करने वाले लोग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। भाजपा सरकार जनता को राहत देने की बजाय लगातार उनकी जेब पर बोझ डालने का काम कर रही है। कुमारी सैलजा ने कहा कि महंगाई पर नियंत्रण करने में सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है और आम आदमी की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा

Have something to say? Post your comment
पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी

: पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी

जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण

: जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण

प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला

: प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला

लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा

: लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा

कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा

: कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा

चीनी के दाम 55% तक बढ़े, फिर गन्ना किसानों को क्यों नहीं मिल रहा फायदा? : दीपेंद्र हुड्डा

: चीनी के दाम 55% तक बढ़े, फिर गन्ना किसानों को क्यों नहीं मिल रहा फायदा? : दीपेंद्र हुड्डा

अधिकारी की सादगी ने जीता दिल, सेवानिवृत्त कर्मचारी को खुद गाड़ी चलाकर घर छोड़ने पहुंचे IAS सुशील सारवान

: अधिकारी की सादगी ने जीता दिल, सेवानिवृत्त कर्मचारी को खुद गाड़ी चलाकर घर छोड़ने पहुंचे IAS सुशील सारवान

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से बड़ी भागीदारी की तैयारी, सुरजेवाला से मिले संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह

: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से बड़ी भागीदारी की तैयारी, सुरजेवाला से मिले संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह

‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, करनाल-पानीपत-सोनीपत में हुईं बैठकें

: ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, करनाल-पानीपत-सोनीपत में हुईं बैठकें

मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा

: मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा

X