Friday, 30 October 2026
BREAKING
• पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी • जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण • प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला • लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा • कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा • चीनी के दाम 55% तक बढ़े, फिर गन्ना किसानों को क्यों नहीं मिल रहा फायदा? : दीपेंद्र हुड्डा • अधिकारी की सादगी ने जीता दिल, सेवानिवृत्त कर्मचारी को खुद गाड़ी चलाकर घर छोड़ने पहुंचे IAS सुशील सारवान • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से बड़ी भागीदारी की तैयारी, सुरजेवाला से मिले संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह • ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, करनाल-पानीपत-सोनीपत में हुईं बैठकें • राहुल गांधी की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली में शामिल होने की हिमाचल के सीएम ने की अपील

हरियाणा

अधिकारी की सादगी ने जीता दिल, सेवानिवृत्त कर्मचारी को खुद गाड़ी चलाकर घर छोड़ने पहुंचे IAS सुशील सारवान

Updated on Friday, October 30, 2026 20:49 PM IST

चंडीगढ़ : प्रशासनिक पद की गरिमा के साथ मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक सुशील सारवान, IAS ने एक ऐसी पहल की, जिसकी अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच खूब सराहना हो रही है। उन्होंने HRDF बोर्ड में कार्यरत चालक यब्बू प्रसाद पांडे की सेवानिवृत्ति पर स्वयं गाड़ी चलाकर उन्हें उनके घर तक पहुंचाया और भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। यब्बू प्रसाद पांडे ने 28 अप्रैल 1993 को हरियाणा सरकार में अपनी सेवाएं शुरू की थीं। वे 31 अक्टूबर 2026 को 33 वर्ष 6 माह की लंबी और समर्पित सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए। अपने सेवाकाल में उन्होंने विभिन्न पदों और कार्यालयों में कार्य किया तथा अनेक वरिष्ठ IAS अधिकारियों, मुख्य सचिवों, अतिरिक्त मुख्य सचिवों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ काम करने का अवसर प्राप्त किया।


वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति जताया आभार
अपने विदाई संदेश में पांडे ने उन वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से उन्हें सीखने तथा काम करने का अवसर मिला। इनमें आर.के. तेजा, आर.के. वर्मा, आर.पी. चंद्रा, हरदीप कुमार, अमिलश लिखी, एस.के. मोगा, अमित झा, अनुराग रस्तोगी, शिव रमन गौड़, उर्वशी गुलाटी, पी. राधाकृष्ण राव, राम निवास, नवराज सिद्धू और सुधीर राजपाल सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं।
पांडे ने भावुक संदेश में कहा कि उनके लिए यह नौकरी महज रोजगार नहीं, बल्कि जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रही है। इस दौरान उन्हें अच्छे अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ काम करने, उनसे बहुत कुछ सीखने और जीवनभर याद रहने वाले अनुभव हासिल करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि भले ही वे अपनी जिम्मेदारियों से सेवानिवृत्त हो रहे हैं, लेकिन सहकर्मियों के साथ बने रिश्ते कभी सेवानिवृत्त नहीं होंगे।


पद से बड़ा होता है मानवीय व्यवहार
निदेशक सुशील सारवान द्वारा स्वयं वाहन चलाकर सेवानिवृत्त कर्मचारी को घर पहुंचाना महज औपचारिक विदाई नहीं, बल्कि उनके प्रति सम्मान, अपनत्व और संवेदनशीलता की मिसाल है। उनकी इस पहल ने यह संदेश दिया कि प्रशासनिक व्यवस्था में पद और पदनाम से कहीं अधिक महत्वपूर्ण मानवीय मूल्य, आपसी सम्मान और कर्मचारियों के प्रति संवेदना है।
विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस आत्मीय पहल की सराहना करते हुए इसे सकारात्मक कार्यसंस्कृति और पारस्परिक सम्मान को बढ़ावा देने वाला कदम बताया। विभाग की ओर से भी यब्बू प्रसाद पांडे की 33 वर्ष 6 माह की समर्पित सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया गया और उनके स्वस्थ, सुखद एवं शांतिपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन की कामना की गई।

Have something to say? Post your comment
पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी

: पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी

जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण

: जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण

प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला

: प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला

लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा

: लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा

कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा

: कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा

चीनी के दाम 55% तक बढ़े, फिर गन्ना किसानों को क्यों नहीं मिल रहा फायदा? : दीपेंद्र हुड्डा

: चीनी के दाम 55% तक बढ़े, फिर गन्ना किसानों को क्यों नहीं मिल रहा फायदा? : दीपेंद्र हुड्डा

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से बड़ी भागीदारी की तैयारी, सुरजेवाला से मिले संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह

: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से बड़ी भागीदारी की तैयारी, सुरजेवाला से मिले संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह

‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, करनाल-पानीपत-सोनीपत में हुईं बैठकें

: ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, करनाल-पानीपत-सोनीपत में हुईं बैठकें

मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा

: मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा

कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़

: कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़

X