Saturday, 31 October 2026
BREAKING
• पीएम मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का किया शुभारंभ • बैंकिंग क्षेत्र में बड़े सुधार की तैयारी, सरकार ने गठित की उच्च स्तरीय समिति • राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने सरदार पटेल को किया नमन • अटलांटा जी20 बैठक में जयशंकर ने कनाडा, ब्राजील, अर्जेंटीना, मैक्सिको और जर्मनी के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात • सरदार पटेल जयंती पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि • प्रधानमंत्री मोदी ने एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो वैज्ञानिकों को दी बधाई • एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अभिषेक ने दागे 2 गोल • वाराणसी-नई दिल्ली के बीच कल से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, योगी आदित्यनाथ और अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी • सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था : अमित शाह • जर्मनी में 'जेन जी ने संभाली कमान', सरकार के खिलाफ प्रदर्शन को तैयार

राष्ट्रीय

राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने सरदार पटेल को किया नमन

Updated on Saturday, October 31, 2026 16:49 PM IST

नई दिल्ली : पूर्व उपप्रधानमंत्री और देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्रियों ने सरदार पटेल के राष्ट्र के एकीकरण, राष्ट्रीय एकता और अखंडता में योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

सीएम योगी ने बताया आधुनिक भारत का शिल्पकार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह आधुनिक भारत के शिल्पकार और ‘लौह पुरुष’ थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की शक्ति उसकी एकता और एकता का सामर्थ्य ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना में निहित है। सरदार पटेल का जीवन ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार करने की प्रेरणा देता है।

सुवेंदु अधिकारी ने साहस और दूरदर्शी नेतृत्व को याद किया
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार पटेल को नमन किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल साहस, दूरदर्शी राजनीति और अटूट देशभक्ति के प्रतीक थे। उनके दृढ़ संकल्प और नेतृत्व में 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण हुआ, जिसने एक संप्रभु, एकजुट और सशक्त गणराज्य की नींव रखी।

धामी ने बताया प्रेरणा का स्रोत
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरदार पटेल को महान स्वतंत्रता सेनानी और कुशल प्रशासक बताते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत को एक सूत्र में पिरोने में सरदार पटेल की ऐतिहासिक भूमिका रही। राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति उनका समर्पण, साहस और दूरदर्शी नेतृत्व सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

नायब सैनी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा बताया
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और नेतृत्व से सरदार पटेल ने देश की रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत के निर्माण में अतुलनीय योगदान दिया। उनका जीवन देशहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता रहेगा।

भजनलाल शर्मा ने एकता के संकल्प को याद किया
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सरदार पटेल को राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता का महान शिल्पकार बताया। उन्होंने कहा कि अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और अद्वितीय नेतृत्व से सरदार पटेल ने विविधताओं से भरे देश को एकता के सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनका जीवन ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार करने की प्रेरणा देता है।

रेखा गुप्ता ने राष्ट्रसेवा को बताया अनुपम उदाहरण
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सरदार पटेल को राष्ट्रीय एकता का प्रखर प्रहरी बताते हुए नमन किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपने साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रनिष्ठा से सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर सशक्त भारत की नींव रखी। किसानों के अधिकारों, ग्रामीण स्वावलंबन और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए उनका संघर्ष राष्ट्रसेवा का अनुपम उदाहरण है।

मोहन यादव ने राष्ट्र निर्माण के संकल्प को किया याद
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मातृभूमि के लिए समर्पित सरदार पटेल का जीवन राष्ट्र के नवनिर्माण के संकल्प को मजबूत करता है। वह देशभक्तों के लिए प्रेरणा के अनंत स्रोत बने रहेंगे।

सम्राट चौधरी ने एकता और अखंडता को सर्वोपरि बताया
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरदार पटेल को अखंड भारत के निर्माण में अतुलनीय योगदान देने वाला नेता बताया। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखने का सरदार पटेल का संकल्प और राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

Have something to say? Post your comment
पीएम मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का किया शुभारंभ

: पीएम मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का किया शुभारंभ

बैंकिंग क्षेत्र में बड़े सुधार की तैयारी, सरकार ने गठित की उच्च स्तरीय समिति

: बैंकिंग क्षेत्र में बड़े सुधार की तैयारी, सरकार ने गठित की उच्च स्तरीय समिति

अटलांटा जी20 बैठक में जयशंकर ने कनाडा, ब्राजील, अर्जेंटीना, मैक्सिको और जर्मनी के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात

: अटलांटा जी20 बैठक में जयशंकर ने कनाडा, ब्राजील, अर्जेंटीना, मैक्सिको और जर्मनी के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात

सरदार पटेल जयंती पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

: सरदार पटेल जयंती पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

प्रधानमंत्री मोदी ने एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो वैज्ञानिकों को दी बधाई

: प्रधानमंत्री मोदी ने एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो वैज्ञानिकों को दी बधाई

वाराणसी-नई दिल्ली के बीच कल से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, योगी आदित्यनाथ और अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी

: वाराणसी-नई दिल्ली के बीच कल से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, योगी आदित्यनाथ और अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था : अमित शाह

: सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था : अमित शाह

1 नवंबर को प्रस्तावित रैली से व्यापारी वर्ग में चिंता, सीटीआई ने इंडिया ब्लॉक के घटक दलों को लिखा पत्र

: 1 नवंबर को प्रस्तावित रैली से व्यापारी वर्ग में चिंता, सीटीआई ने इंडिया ब्लॉक के घटक दलों को लिखा पत्र

इसरो प्रमुख बोले- 'भारत के पास अब 4 नेविगेशन सैटेलाइट, कुछ महीनों में गगनयान समेत 5 और लॉन्च का लक्ष्य'

: इसरो प्रमुख बोले- 'भारत के पास अब 4 नेविगेशन सैटेलाइट, कुछ महीनों में गगनयान समेत 5 और लॉन्च का लक्ष्य'

'बनासकांठा के किसान खुद आलू को सोना बना रहे हैं', पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज

: 'बनासकांठा के किसान खुद आलू को सोना बना रहे हैं', पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज

X