Saturday, 31 October 2026
BREAKING
• पीएम मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का किया शुभारंभ • बैंकिंग क्षेत्र में बड़े सुधार की तैयारी, सरकार ने गठित की उच्च स्तरीय समिति • राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने सरदार पटेल को किया नमन • अटलांटा जी20 बैठक में जयशंकर ने कनाडा, ब्राजील, अर्जेंटीना, मैक्सिको और जर्मनी के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात • सरदार पटेल जयंती पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि • प्रधानमंत्री मोदी ने एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो वैज्ञानिकों को दी बधाई • एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अभिषेक ने दागे 2 गोल • वाराणसी-नई दिल्ली के बीच कल से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, योगी आदित्यनाथ और अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी • सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था : अमित शाह • जर्मनी में 'जेन जी ने संभाली कमान', सरकार के खिलाफ प्रदर्शन को तैयार

राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का किया शुभारंभ

Updated on Saturday, October 31, 2026 16:52 PM IST

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर गुजरात के केवड़िया स्थित विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ने एकता नगर में 400 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।

गुजरात दौरे के दूसरे दिन केवड़िया पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए केवड़िया पहुंचे। यहां उन्होंने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को पुष्प अर्पित कर नमन किया।

400 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की सौगात
प्रधानमंत्री ने एकता नगर में 400 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें सीवेज एवं जल उपचार संयंत्र, नर्मदा घाट का उन्नयन, आईआरसीटीसी होटल, रेन फॉरेस्ट और इको-ट्रेल समेत पर्यटन एवं बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

रेन फॉरेस्ट परियोजना का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर में ‘रेन फॉरेस्ट’ परियोजना का भी उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ परियोजना का निरीक्षण किया और इसकी प्रमुख विशेषताओं की जानकारी ली। इस परियोजना को क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है।

पीएम मोदी ने सरदार पटेल के योगदान को किया याद
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर सरदार पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, “अखंड भारत के प्रणेता देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर सादर नमन। उन्होंने एक सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। मां भारती की सेवा में उनका त्याग और समर्पण विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए बहुत बड़ा प्रेरणास्रोत है।”

‘भारत पर्व’ की झलकियां भी साझा कीं
प्रधानमंत्री ने एक अन्य पोस्ट के साथ वीडियो साझा किया, जिसमें केवड़िया में आयोजित ‘भारत पर्व’ की झलकियां दिखाई गईं। यह आयोजन सांस्कृतिक विरासत, विविधता और राष्ट्रीय एकता पर आधारित है। पीएम मोदी ने लिखा, “अद्भुत भारत की विविध परंपराएं और संस्कृतियां। केवड़िया में ‘भारत पर्व’, जिसका उद्घाटन कल हुआ, हमारी एकता और जीवंतता का जश्न मनाता है।”

Have something to say? Post your comment
बैंकिंग क्षेत्र में बड़े सुधार की तैयारी, सरकार ने गठित की उच्च स्तरीय समिति

: बैंकिंग क्षेत्र में बड़े सुधार की तैयारी, सरकार ने गठित की उच्च स्तरीय समिति

राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने सरदार पटेल को किया नमन

: राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने सरदार पटेल को किया नमन

अटलांटा जी20 बैठक में जयशंकर ने कनाडा, ब्राजील, अर्जेंटीना, मैक्सिको और जर्मनी के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात

: अटलांटा जी20 बैठक में जयशंकर ने कनाडा, ब्राजील, अर्जेंटीना, मैक्सिको और जर्मनी के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात

सरदार पटेल जयंती पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

: सरदार पटेल जयंती पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

प्रधानमंत्री मोदी ने एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो वैज्ञानिकों को दी बधाई

: प्रधानमंत्री मोदी ने एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो वैज्ञानिकों को दी बधाई

वाराणसी-नई दिल्ली के बीच कल से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, योगी आदित्यनाथ और अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी

: वाराणसी-नई दिल्ली के बीच कल से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, योगी आदित्यनाथ और अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था : अमित शाह

: सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था : अमित शाह

1 नवंबर को प्रस्तावित रैली से व्यापारी वर्ग में चिंता, सीटीआई ने इंडिया ब्लॉक के घटक दलों को लिखा पत्र

: 1 नवंबर को प्रस्तावित रैली से व्यापारी वर्ग में चिंता, सीटीआई ने इंडिया ब्लॉक के घटक दलों को लिखा पत्र

इसरो प्रमुख बोले- 'भारत के पास अब 4 नेविगेशन सैटेलाइट, कुछ महीनों में गगनयान समेत 5 और लॉन्च का लक्ष्य'

: इसरो प्रमुख बोले- 'भारत के पास अब 4 नेविगेशन सैटेलाइट, कुछ महीनों में गगनयान समेत 5 और लॉन्च का लक्ष्य'

'बनासकांठा के किसान खुद आलू को सोना बना रहे हैं', पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज

: 'बनासकांठा के किसान खुद आलू को सोना बना रहे हैं', पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज

X