Saturday, 31 October 2026
BREAKING
• सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था : अमित शाह • जर्मनी में 'जेन जी ने संभाली कमान', सरकार के खिलाफ प्रदर्शन को तैयार • कोर्ट चीफ के निलंबन पर पोलैंड में बवाल, राष्ट्रपति को लौटना पड़ा स्वदेश • सऊदी अरब में मिसाइल-ड्रोन हमलों के बीच अमेरिकी मिशन ने जारी की एक और एडवाइजरी • विदेश मंत्री जयशंकर ने काजा कैलास से यूक्रेन और खाड़ी संघर्ष पर चर्चा की • सेंसेक्स और निफ्टी इस हफ्ते करीब 2 प्रतिशत बढ़े, एफआईआई की खरीदारी और कमजोर बॉन्ड यील्ड से मिला सहारा • धनतेरस पर सोना या चांदी? छोटे निवेशकों के लिए क्या है बेहतर विकल्प, जानिए फायदे और जोखिम • कभी मॉडलिंग से भी घबराती थीं इलियाना डिक्रूज, पहली फिल्म से ही जीत लिया फिल्मफेयर अवॉर्ड • जीवा की 'थगप्पन' का पहला गाना 'थंगापुल्ला' रिलीज, पिता-बेटे के रिश्ते की दिखी इमोशनल कहानी • कभी लगाते थे मिसल पाव का ठेला, 1,600 रुपए थी पहली कमाई, आज डांस की दुनिया का बड़ा नाम हैं धर्मेश येलांडे

राष्ट्रीय

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था : अमित शाह

Updated on Saturday, October 31, 2026 14:25 PM IST

नई दिल्ली : राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में 'एकता दौड़' का आयोजन किया गया। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए कहा कि सरदार साहब का जीवन हर युवा के लिए त्याग और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा है।

अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं, तब से सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल वह महान व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने न केवल देश के इतिहास को नई दिशा दी, बल्कि स्वतंत्र भारत की भौगोलिक एकता को भी मजबूत आधार प्रदान किया। उन्होंने विभिन्न रियासतों और राज्यों का एकीकरण कर देश को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। आज भारत का जो अखंड स्वरूप हमारे सामने है, उसके निर्माता सरदार पटेल थे।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत के भौगोलिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक एकीकरण के लिए न केवल सफल प्रयास किया, बल्कि भारत को एक सूत्र में पिरोया। एक समय था, जब हमें आजादी मिली, तब दुनियाभर के राजनीतिक पंडित कहते थे कि आजादी के बाद भारत बिखर जाएगा, लेकिन सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वह करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था। उन्होंने एक अखंड भारत की रचना की। आज सरदार पटेल की संकल्पना से बना भारत दुनिया के सामने गौरव के साथ खड़ा है।

अमित शाह ने कहा कि इसी साल 31 मार्च को देश नक्सलवाद से मुक्त होकर अब नशामुक्त देश की दिशा में आगे बढ़ गया है। आज सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर मैं देशभर के लोगों से अपील करना चाहता हूं कि हमने जो लक्ष्य रखा है, 31 दिसंबर 2029 तक देश को संपूर्ण रूप से नशे से मुक्त करने का, उसे पूरा करें।

प्रधानमंत्री ने जो विकसित भारत की कल्पना की है, उसका पहला चरण नशामुक्त भारत है। पीएम मोदी के कार्यकाल में कई निर्णायक काम हुए हैं, जिनमें धारा 370 हटाना, कश्मीर को हमेशा के लिए भारत के साथ जोड़ना, देश से नक्सलवाद समाप्त करना, एक देश, एक कर प्रणाली लागू करना शामिल है। इसके साथ ही कई और बड़े काम हुए हैं।

अमित शाह ने कहा कि देश में भाषाई, सांस्कृतिक और पारंपरिक विविधता हमारी कमजोरी नहीं, हमारी मजबूती है। यही सरदार पटेल का संदेश था। सोमनाथ के मंदिर के निर्माण की कल्पना भी सरदार पटेल ने की थी। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत देश को विश्व की अंतरराष्ट्रीय तालिकाओं में प्रथम स्थान की दिशा में आगे ले जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल को कई वर्षों तक भारत ने उचित सम्मान नहीं दिया। कांग्रेस ने हमेशा सरदार पटेल को भुलाने का काम किया। जब नरेंद्र मोदी गुजरात में मुख्यमंत्री बने, तब स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के रूप में गगन को छूने वाली प्रतिमा बनाकर सरदार पटेल के व्यक्तित्व को पूरे देश के सामने प्रस्तुत करने का काम किया।

पीएम मोदी आज वहीं से देशभर की पुलिस की परेड की सलामी लेकर आज शाम 4:30 बजे राष्ट्रीय एकता का संदेश देने वाले हैं। आज देशभर में राष्ट्रीय एकता दौड़ होने वाली है।

इसके बाद संबोधन के अंत में केंद्रीय गृह मंत्री ने सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।

 

Have something to say? Post your comment
1 नवंबर को प्रस्तावित रैली से व्यापारी वर्ग में चिंता, सीटीआई ने इंडिया ब्लॉक के घटक दलों को लिखा पत्र

: 1 नवंबर को प्रस्तावित रैली से व्यापारी वर्ग में चिंता, सीटीआई ने इंडिया ब्लॉक के घटक दलों को लिखा पत्र

इसरो प्रमुख बोले- 'भारत के पास अब 4 नेविगेशन सैटेलाइट, कुछ महीनों में गगनयान समेत 5 और लॉन्च का लक्ष्य'

: इसरो प्रमुख बोले- 'भारत के पास अब 4 नेविगेशन सैटेलाइट, कुछ महीनों में गगनयान समेत 5 और लॉन्च का लक्ष्य'

'बनासकांठा के किसान खुद आलू को सोना बना रहे हैं', पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज

: 'बनासकांठा के किसान खुद आलू को सोना बना रहे हैं', पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज

राष्ट्रीय संग्रहालय में पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी आयोजित, प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

: राष्ट्रीय संग्रहालय में पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी आयोजित, प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की पीएम-किसान की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ किसान परिवारों को मिले 18,680 करोड़ रुपए

: प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की पीएम-किसान की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ किसान परिवारों को मिले 18,680 करोड़ रुपए

कुछ लोगों का प्लान देश में अफरातफरी फैलाना था ताकि मोदी को बदनाम कर सकें: पीएम मोदी

: कुछ लोगों का प्लान देश में अफरातफरी फैलाना था ताकि मोदी को बदनाम कर सकें: पीएम मोदी

जीवन के अंतिम क्षण तक जनता की सेवा में जुटा रहूंगा: प्रधानमंत्री मोदी

: जीवन के अंतिम क्षण तक जनता की सेवा में जुटा रहूंगा: प्रधानमंत्री मोदी

भारत के 500 गीगावाट स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्य के लिए 2.5 ट्रिलियन डॉलर निवेश की जरूरत: एसोचैम

: भारत के 500 गीगावाट स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्य के लिए 2.5 ट्रिलियन डॉलर निवेश की जरूरत: एसोचैम

भारत और श्रीलंका की नौसेना का शक्ति प्रदर्शन, युद्धपोतों ने किया संयुक्त अभ्यास

: भारत और श्रीलंका की नौसेना का शक्ति प्रदर्शन, युद्धपोतों ने किया संयुक्त अभ्यास

भारत-बेल्जियम-लक्जमबर्ग के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर, 19वां संयुक्त आयोग सत्र आयोजित

: भारत-बेल्जियम-लक्जमबर्ग के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर, 19वां संयुक्त आयोग सत्र आयोजित

X