Friday, 30 October 2026
BREAKING
• पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी • जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण • प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला • लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा • कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा • चीनी के दाम 55% तक बढ़े, फिर गन्ना किसानों को क्यों नहीं मिल रहा फायदा? : दीपेंद्र हुड्डा • अधिकारी की सादगी ने जीता दिल, सेवानिवृत्त कर्मचारी को खुद गाड़ी चलाकर घर छोड़ने पहुंचे IAS सुशील सारवान • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से बड़ी भागीदारी की तैयारी, सुरजेवाला से मिले संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह • ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, करनाल-पानीपत-सोनीपत में हुईं बैठकें • राहुल गांधी की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली में शामिल होने की हिमाचल के सीएम ने की अपील

हरियाणा

‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, करनाल-पानीपत-सोनीपत में हुईं बैठकें

Updated on Friday, October 30, 2026 20:46 PM IST

चंडीगढ़ : दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली कांग्रेस की ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली को लेकर हरियाणा में संगठनात्मक तैयारियां तेज हो गई हैं। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त के मार्गदर्शन और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में करनाल, पानीपत और सोनीपत में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। इनमें महारैली की तैयारियों की समीक्षा कर प्रदेश के सभी जिलों से अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई। बैठकों में संजय दत्त ने कहा कि देश के सामने लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा सबसे महत्वपूर्ण चुनौती है। चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और निर्वाचन व्यवस्था की विश्वसनीयता पर उठ रहे सवालों का जवाब देना तथा नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करना कांग्रेस की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर गांव-गांव और गली-गली तक पार्टी का संदेश पहुंचाने तथा जिला एवं ब्लॉक स्तर पर बेहतर समन्वय बनाकर महारैली में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।


जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा और चुनाव प्रक्रिया में जनता का विश्वास कायम रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर की महारैली लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए चल रहे राष्ट्रीय संघर्ष को नई ताकत देने का अवसर है। इसके लिए सभी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान तेज करना चाहिए।
बैठकों में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान को केवल महारैली तक सीमित न रखकर प्रदेशव्यापी जनजागरण अभियान के रूप में आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। इसके तहत गांवों, कस्बों और शहरों में आम नागरिकों को मताधिकार की सुरक्षा, लोकतांत्रिक अधिकारों और निष्पक्ष चुनाव के महत्व के प्रति जागरूक करने की रणनीति पर चर्चा हुई।


तीनों जिलों की बैठकों में ये नेता रहे मौजूद
करनाल की बैठक में जिला अध्यक्ष पराग गाबा, जिला अध्यक्ष राजेश वैद, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, पूर्व विधायक रणधीर गोलन, पूर्व विधायक राकेश कंबोज और दिव्यांशु बुद्धि राजा सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।
पानीपत की बैठक में आईसीसी इंचार्ज नीतू वर्मा सोइन, जिला अध्यक्ष बलजीत सिंह, रमेश मलिक, पूर्व मंत्री बिजेंद्र कादियान, पूर्व विधायक बलबीर वाल्मीकि, दिव्यांशु बुद्धि राजा और सचिन कुंडू ने भाग लिया।
सोनीपत की बैठक में आईसीसी इंचार्ज नीतू वर्मा सोइन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल मलिक, जिला अध्यक्ष कमल दीवान, जिला अध्यक्ष संजीव दहिया, पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार और पूर्व विधायक सुखबीर फरमाना सहित वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।


बैठकों में संबंधित जिलों के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, पूर्व जनप्रतिनिधियों, जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं ने हरियाणा से अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित कर महारैली को सफल बनाने का संकल्प लिया।
कांग्रेस की ओर से बताया गया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के नेतृत्व में यह राष्ट्रीय अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी के अनुसार, महारैली के माध्यम से कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को उठाने, निर्वाचन आयोग की जवाबदेही सुनिश्चित करने और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता की मांग को बुलंद किया जाएगा।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मताधिकार की सुरक्षा के लिए पार्टी का अभियान जारी रहेगा। संगठन महारैली की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटा है।

Have something to say? Post your comment
पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी

: पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी

जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण

: जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण

प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला

: प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला

लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा

: लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा

कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा

: कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा

चीनी के दाम 55% तक बढ़े, फिर गन्ना किसानों को क्यों नहीं मिल रहा फायदा? : दीपेंद्र हुड्डा

: चीनी के दाम 55% तक बढ़े, फिर गन्ना किसानों को क्यों नहीं मिल रहा फायदा? : दीपेंद्र हुड्डा

अधिकारी की सादगी ने जीता दिल, सेवानिवृत्त कर्मचारी को खुद गाड़ी चलाकर घर छोड़ने पहुंचे IAS सुशील सारवान

: अधिकारी की सादगी ने जीता दिल, सेवानिवृत्त कर्मचारी को खुद गाड़ी चलाकर घर छोड़ने पहुंचे IAS सुशील सारवान

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से बड़ी भागीदारी की तैयारी, सुरजेवाला से मिले संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह

: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से बड़ी भागीदारी की तैयारी, सुरजेवाला से मिले संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह

मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा

: मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा

कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़

: कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़

X