Saturday, 31 October 2026
BREAKING
• पीएम मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का किया शुभारंभ • बैंकिंग क्षेत्र में बड़े सुधार की तैयारी, सरकार ने गठित की उच्च स्तरीय समिति • राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने सरदार पटेल को किया नमन • अटलांटा जी20 बैठक में जयशंकर ने कनाडा, ब्राजील, अर्जेंटीना, मैक्सिको और जर्मनी के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात • सरदार पटेल जयंती पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि • प्रधानमंत्री मोदी ने एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो वैज्ञानिकों को दी बधाई • एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अभिषेक ने दागे 2 गोल • वाराणसी-नई दिल्ली के बीच कल से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, योगी आदित्यनाथ और अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी • सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था : अमित शाह • जर्मनी में 'जेन जी ने संभाली कमान', सरकार के खिलाफ प्रदर्शन को तैयार

हरियाणा

सोलर सिस्टम की जानकारी अब एक मिस्ड कॉल पर उपलब्ध होगी, इसके लिए अधिकारियों को दिए निर्देश : अनिल विज

Updated on Monday, May 25, 2026 20:31 PM IST

चण्डीगढ़ : हरियाणा को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देशभर में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के प्रत्येक बिजली विभाग के उपमण्डल अधिकारी (एसडीओ) कार्यालय में सोलर ऊर्जा से संबंधित एक विशेष डेस्क/विंडो स्थापित की जाए, ताकि आमजन को सोलर सिस्टम लगाने से जुड़ी सभी जानकारी एवं सुविधाएं एक ही स्थान पर सरलता से उपलब्ध हो सकें। इसके साथ ही, उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एक समर्पित मिस्ड कॉल नंबर आधारित व्यवस्था भी विकसित की जाएगी, जिसके माध्यम से इच्छुक उपभोक्ताओं को सोलर सिस्टम लगाने से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने ये निर्देश आज यहां नव एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। बैठक में ऊर्जा विभाग की आयुक्त एवं सचिव आशिमा बराड़ भी उपस्थित रहीं। बैठक के दौरान विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एसडीओ कार्यालयों में स्थापित की जाने वाली सोलर विंडो पर सोलर सिस्टम से संबंधित विस्तृत जानकारी, योजनाओं, सब्सिडी एवं लाभों के बारे में जागरूकता सामग्री और बैनर भी लगाए जाएं, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असमंजस या परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि हरियाणा सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देशभर में नंबर एक राज्य बने और इसके लिए गांव-गांव तथा शहर-शहर तक जनजागरूकता अभियान चलाए जाएं।


ऊर्जा मंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सम्मानित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सोलर सिस्टम अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके।
बैठक के दौरान विज ने बिजली शिकायत नंबर 1912 की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि इस हेल्पलाइन पर आने वाली प्रत्येक कॉल को अनिवार्य रूप से अटेंड किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को तुरंत और प्रभावी प्रतिक्रिया दी जाए। उन्होंने कहा कि 1912 सेवा को और अधिक मजबूत एवं तकनीकी रूप से सक्षम बनाया जाए, ताकि बिजली संबंधी शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सके। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि उपभोक्ता संतुष्टि बढ़ाने के लिए शिकायत निवारण के अन्य प्रभावी विकल्प भी विकसित किए जाएं। इस पर ऊर्जा विभाग की आयुक्त एवं सचिव आशिमा बराड़ ने मंत्री को आश्वस्त किया कि 1912 प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।


बैठक में प्रधानमंत्री कुसुम योजना की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने मंत्री को अवगत कराया कि हरियाणा में अब तक 1 लाख 92 हजार 725 सोलर पंप लगाए जा चुके हैं, जिसके साथ राज्य देशभर में दूसरे स्थान पर है। इसके अतिरिक्त, वर्ष 2026-27 के दौरान 35 हजार नए सोलर पंप स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
अधिकारियों ने बैठक में यह भी जानकारी दी कि राज्य के सभी सरकारी भवनों पर सोलर सिस्टम लगाने के लिए शीघ्र ही निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी। इस पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने निर्देश दिए कि प्रथम चरण में सभी उपायुक्त कार्यालयों, उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) कार्यालयों, मंडल आयुक्त कार्यालयों, लघु सचिवालयों, न्यायालय परिसरों, सरकारी शिक्षण संस्थानों तथा ऊर्जा विभाग के कार्यालयों पर प्राथमिकता के आधार पर सोलर सिस्टम लगाए जाएं।


बैठक में सोलर स्ट्रीट लाइट, सोलर ऊर्जा से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं, बायोमास, कम्प्रेस्ड बायोमास तथा ग्रीन एनर्जी के अन्य विकल्पों पर भी विस्तृत चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम एवं दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक बिक्रम सिंह, नव एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग की निदेशक संगीता तेतरवाल सहित ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी

: पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी

जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण

: जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण

प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला

: प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला

लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा

: लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा

कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा

: कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा

चीनी के दाम 55% तक बढ़े, फिर गन्ना किसानों को क्यों नहीं मिल रहा फायदा? : दीपेंद्र हुड्डा

: चीनी के दाम 55% तक बढ़े, फिर गन्ना किसानों को क्यों नहीं मिल रहा फायदा? : दीपेंद्र हुड्डा

अधिकारी की सादगी ने जीता दिल, सेवानिवृत्त कर्मचारी को खुद गाड़ी चलाकर घर छोड़ने पहुंचे IAS सुशील सारवान

: अधिकारी की सादगी ने जीता दिल, सेवानिवृत्त कर्मचारी को खुद गाड़ी चलाकर घर छोड़ने पहुंचे IAS सुशील सारवान

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से बड़ी भागीदारी की तैयारी, सुरजेवाला से मिले संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह

: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से बड़ी भागीदारी की तैयारी, सुरजेवाला से मिले संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह

‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, करनाल-पानीपत-सोनीपत में हुईं बैठकें

: ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, करनाल-पानीपत-सोनीपत में हुईं बैठकें

मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा

: मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा

X