Sunday, 29 November 2026
BREAKING
• 'भारत की प्रगति, नारीशक्ति के सपनों की उड़ान', पीएम मोदी ने महिला आरक्षण संशोधन को बताया समय की मांग • प्रयागराज में घने कोहरे और ठंड से जनजीवन प्रभावित, विजिबिलिटी घटने से ट्रैफिक की रफ्तार धीमी • मन की बात: पीएम मोदी ने की पटना के 'बिहार म्यूजियम' और वडनगर के अनूठे म्यूजियम की सराहना • लंबा अनुभव होने के बावजूद 'आईगॉट कर्मयोगी' से कुछ नया सीख रहे सरकारी कर्मचारी : पीएम मोदी • रामगढ़ सड़क हादसा : 13 लोगों की मौत पर कई राजनेताओं, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियो ने जताया शोक • संचार साथी की वजह से 14 लाख से ज्यादा खोए फोन बरामद, 'मन की बात' में बोले पीएम मोदी • 'जब इच्छाशक्ति हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं', नशे के खिलाफ युवाओं को प्रधानमंत्री मोदी का संदेश • इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में रहा नेपाल, हिंद महासागर और व्यापार • रांची : सरकारी नौकरी की खुशी में मंदिर जा रहा था परिवार, सड़क हादसे में 13 मौ*तों ने उजाड़ दिया पूरा घर • एक कॉल पर 90 सेकंड में पहुंची दिल्‍ली पुलिस और बच गई एक अनमोल जिंदगी

राष्ट्रीय

संचार साथी की वजह से 14 लाख से ज्यादा खोए फोन बरामद, 'मन की बात' में बोले पीएम मोदी

Updated on Sunday, November 29, 2026 16:46 PM IST

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 140वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। इस बार उन्होंने संचार साथी डिजिटल प्लेटफॉर्म की चर्चा की, जिसने लाखों लोगों की बड़ी परेशानी को दूर किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मोबाइल फोन खो जाना आज के समय में सिर्फ एक उपकरण खोना नहीं है बल्कि उसके साथ जुड़ी यादें, जरूरी दस्तावेज और जानकारियां भी खो जाती हैं। हालांकि अब टेक्नोलॉजी की मदद से खोया हुआ फोन वापस पाना संभव हो गया है। इसमें भारत सरकार का डिजिटल प्लेटफॉर्म संचार साथी आपकी बहुत बड़ी मदद कर सकता है।

उन्होंने बताया कि संचार साथी अब देश के करोड़ों लोगों तक पहुंच चुका है। अब तक संचार साथी के पोर्टल पर 30 करोड़ से ज्यादा विजिट हो चुकी है। करीब 3 करोड़ बार इसका ऐप डाउनलोड किया जा चुका है। ये आंकड़े बताते हैं कि लोग इस व्यवस्था पर कितना भरोसा कर रहे हैं और डिजिटल सुरक्षा को लेकर कितने जागरूक हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने यह भी समझाया कि आखिर संचार साथी काम कैसे करता है। उन्होंने कहा कि हर मोबाइल फोन की अपनी एक खास पहचान होती है। इसे आईएमईआई नंबर कहते हैं। संचार साथी इसी पहचान की मदद से आपके खोए हुए मोबाइल को तलाशने में मदद करता है। आप पुलिस में शिकायत करने के साथ ही संचार साथी पर अपने मोबाइल का आईएमईआई नंबर और कुछ जरूरी जानकारियां देकर उसे ब्लॉक करा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि जैसे ही कोई उस मोबाइल में नया सिम डालकर नेटवर्क से जुड़ने की कोशिश करेगा, पुलिस के लिए उसका पता लगाना और आसान हो जाएगा। यानी चोर या ठग के लिए उस फोन का इस्तेमाल करना लगभग नामुमकिन हो जाता है और पुलिस को उसे पकड़ने में मदद मिलती है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि इस व्यवस्था की मदद से देशभर में 14 लाख से ज्यादा खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं और उनके मालिकों को वापस भी दे दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि संचार साथी हमें एक-दूसरे की मदद करने का अवसर भी देता है। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि मान लीजिए आपके पास कोई फोन आया, किसी ने धोखाधड़ी करने के लिए आपसे ओटीपी मांगा, आप समझ गए कि कोई ठग है, आपने फोन काट दिया लेकिन जिस ठग से आप बच गए, हो सकता है उसकी अगली कॉल किसी ऐसे बुजुर्ग के पास जाए जो उसके झांसे में आ जाए। ऐसे में आप संचार साथी पर उस संदिग्ध कॉल की जानकारी जरूर दें।

प्रधानमंत्री ने इस दौरान दो जागरूक नागरिकों का विशेष उल्लेख भी किया। उन्होंने कहा कि पुणे में रहने वाले हिमांशु ने ऐसे ही 300 से ज्यादा नंबरों को संचार साथी पर रिपोर्ट किया था। उनके प्रयास से पिछले एक साल में करीब 18 हजार मोबाइल कनेक्शन रद्द करवाने में मदद मिली है। ऐसे ही आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में रहने वाले विवेक ने एक सतर्क नागरिक की भूमिका निभाते हुए संचार साथी पर 900 से ज्यादा फ्रॉड नंबर साझा किए। उनके प्रयास से करीब 17 हजार मोबाइल कनेक्शन काटने में मदद मिली है।

उन्होंने बताया कि संचार साथी से बैंक, पेमेंट ऐप्स, टेलीकॉम कंपनियां और पुलिस समेत 1600 से ज्यादा संस्थान जुड़े हुए हैं। साइबर ठगी के कई प्रयासों को समय रहते नाकाम करने में मदद मिल रही है। इस व्यवस्था की मदद से अब तक पांच हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के संभावित नुकसान को रोका गया है।

उन्होंने कहा, "यह प्लेटफॉर्म 23 भाषाओं में उपलब्ध है और इसका इस्तेमाल करना बहुत आसान है। आप भी संचार साथी के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को बताइए। हमारी छोटी-छोटी सावधानियां डिजिटल दुनिया को हम सभी के लिए और सुरक्षित बना सकती हैं।"

 

Have something to say? Post your comment
'भारत की प्रगति, नारीशक्ति के सपनों की उड़ान', पीएम मोदी ने महिला आरक्षण संशोधन को बताया समय की मांग

: 'भारत की प्रगति, नारीशक्ति के सपनों की उड़ान', पीएम मोदी ने महिला आरक्षण संशोधन को बताया समय की मांग

मन की बात: पीएम मोदी ने की पटना के 'बिहार म्यूजियम' और वडनगर के अनूठे म्यूजियम की सराहना

: मन की बात: पीएम मोदी ने की पटना के 'बिहार म्यूजियम' और वडनगर के अनूठे म्यूजियम की सराहना

लंबा अनुभव होने के बावजूद 'आईगॉट कर्मयोगी' से कुछ नया सीख रहे सरकारी कर्मचारी : पीएम मोदी

: लंबा अनुभव होने के बावजूद 'आईगॉट कर्मयोगी' से कुछ नया सीख रहे सरकारी कर्मचारी : पीएम मोदी

रामगढ़ सड़क हादसा : 13 लोगों की मौत पर कई राजनेताओं, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियो ने जताया शोक

: रामगढ़ सड़क हादसा : 13 लोगों की मौत पर कई राजनेताओं, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियो ने जताया शोक

'जब इच्छाशक्ति हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं', नशे के खिलाफ युवाओं को प्रधानमंत्री मोदी का संदेश

: 'जब इच्छाशक्ति हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं', नशे के खिलाफ युवाओं को प्रधानमंत्री मोदी का संदेश

इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में रहा नेपाल, हिंद महासागर और व्यापार

: इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में रहा नेपाल, हिंद महासागर और व्यापार

रांची : सरकारी नौकरी की खुशी में मंदिर जा रहा था परिवार, सड़क हादसे में 13 मौ*तों ने उजाड़ दिया पूरा घर

: रांची : सरकारी नौकरी की खुशी में मंदिर जा रहा था परिवार, सड़क हादसे में 13 मौ*तों ने उजाड़ दिया पूरा घर

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

: महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

: महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

: समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

X