Friday, 27 November 2026
BREAKING
• राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक केरलम, मिजोरम और नागालैंड का दौरा करेंगी • बजट 2027 से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की चर्चा, रोजगार और आर्थिक विकास पर मिले सुझाव • दीपम जलाने पर रोक से लाखों लोगों की भावनाएं आहत: अश्विनी वैष्णव • ‘ज्ञानवान की सत्संगति में सार्थक चर्चाओं से परिष्कृत होती है विवेक और बौद्धिक चेतना’, पीएम मोदी ने शेयर किया श्लोक • कोलकाता में सीएम सुवेंदु अधिकारी से बीएपीएस संतों ने की मुलाकात, महंत स्वामी महाराज को बंगाल पधारने का निमंत्रण • एनसीआर में बढ़ी ठिठुरन, पारा 10 डिग्री से नीचे; अगले दो दिनों में घने कोहरे का अलर्ट • अमित शाह के आरोपों पर चिदंबरम का पलटवार, बोले- 'अनुच्छेद 334ए हटाए सरकार, तुरंत लागू किया जा सकता है महिला आरक्षण' • मायावती ने सपा के ‘जन-मन के मेनिफेस्टो’ को बताया हवा-हवाई, बोलीं-पीडीए की तरह खोखला है प्रण-पत्र • युवा की मेहनत को सम्मान, प्रतिभा को अवसर और सपनों को मिले नई उड़ान, यही डबल इंजन सरकार का संकल्प: सीएम योगी • महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र जल्द, सपा सांसद डिंपल यादव ने किया ऐलान

उतार प्रदेश

युवा की मेहनत को सम्मान, प्रतिभा को अवसर और सपनों को मिले नई उड़ान, यही डबल इंजन सरकार का संकल्प: सीएम योगी

Updated on Friday, November 27, 2026 12:06 PM IST

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवचयनित 201 लेखा परीक्षकों और 1,393 सहायक लेखाकारों समेत कुल 1,594 युवाओं को नियुक्ति-पत्र सौंपने से पहले उन्हें उज्ज्वल भविष्य की अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। सीएम योगी ने कहा कि हर युवा की मेहनत को सम्मान, प्रतिभा को अवसर और सपनों को नई उड़ान मिले, यही डबल इंजन सरकार का संकल्प है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उनके लिए नए अवसरों के द्वार खोले हैं। इसी संकल्प के साथ आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश (वित्त विभाग) के अंतर्गत नवचयनित 201 लेखा परीक्षकों और 1,393 सहायक लेखाकारों सहित कुल 1,594 युवाओं को नियुक्ति-पत्र वितरित किए जाएंगे।" सीएम योगी ने अपने पोस्ट में लिखा, "हर युवा की मेहनत को सम्मान, प्रतिभा को अवसर और सपनों को नई उड़ान मिले, यही डबल इंजन सरकार का संकल्प है।" इसके साथ ही उन्होंने पिछली सरकारों पर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा, "वर्ष 2017 से पहले सरकारी भर्तियों में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद ने युवाओं के विश्वास को चोट पहुंचाई थी।"


इसके अलावा, मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को 46,800 छात्रों को टैबलेट बांटेंगे। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "लखनऊ में युवाओं के परिश्रम को नियुक्ति का सम्मान मिलेगा, तो जनपद गोंडा में 'स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना' के अंतर्गत गोंडा, बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती के 46,800 विद्यार्थियों और प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट प्रदान कर उनके सपनों को डिजिटल सामर्थ्य मिलेगा।"


उन्होंने अपनी पोस्ट के आखिर में लिखा, "सभी नवचयनित युवाओं को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की अग्रिम शुभकामनाएं।"
इससे पहले, मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के दूसरे चरण के अंतर्गत आयोजित भव्य समारोह में गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के 50 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं और प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट वितरित किए थे।

Have something to say? Post your comment
मायावती ने सपा के ‘जन-मन के मेनिफेस्टो’ को बताया हवा-हवाई, बोलीं-पीडीए की तरह खोखला है प्रण-पत्र

: मायावती ने सपा के ‘जन-मन के मेनिफेस्टो’ को बताया हवा-हवाई, बोलीं-पीडीए की तरह खोखला है प्रण-पत्र

महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र जल्द, सपा सांसद डिंपल यादव ने किया ऐलान

: महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र जल्द, सपा सांसद डिंपल यादव ने किया ऐलान

कांग्रेस ने सबसे ज्यादा किया संविधान का दुरुपयोग, संविधान बचाओ यात्रा से जनता को कर रहे गुमराह : बृजभूषण

: कांग्रेस ने सबसे ज्यादा किया संविधान का दुरुपयोग, संविधान बचाओ यात्रा से जनता को कर रहे गुमराह : बृजभूषण

'नौकरी भाजपा के एजेंडे में नहीं', APO-प्री एग्जाम रिजल्ट रद्द होने पर अखिलेश का सरकार पर हमला

: 'नौकरी भाजपा के एजेंडे में नहीं', APO-प्री एग्जाम रिजल्ट रद्द होने पर अखिलेश का सरकार पर हमला

'एनकाउंटर कर दिए हैं, फ्यूचर के लिए कुछ नहीं छोड़ा', कानून व्यवस्था पर CM योगी की दो टूक

: 'एनकाउंटर कर दिए हैं, फ्यूचर के लिए कुछ नहीं छोड़ा', कानून व्यवस्था पर CM योगी की दो टूक

अखिलेश यादव के 26 सीटों वाले फॉर्मूले से भड़की कांग्रेस, अमेठी-रायबरेली पर कैसे मानेगी बात?

: अखिलेश यादव के 26 सीटों वाले फॉर्मूले से भड़की कांग्रेस, अमेठी-रायबरेली पर कैसे मानेगी बात?

काशी में देव दीपावली की दिव्य छटा: लाखों दीयों से रोशन हुए गंगा घाट, पीएम मोदी ने दी बधाई

: काशी में देव दीपावली की दिव्य छटा: लाखों दीयों से रोशन हुए गंगा घाट, पीएम मोदी ने दी बधाई

'हम कोई भिखारी हैं, तय कर लें लड़ाई भाजपा से है या कांग्रेस से', सपा के प्रत्याशी उतारने पर इमरान मसूद का अखिलेश पर तंज

: 'हम कोई भिखारी हैं, तय कर लें लड़ाई भाजपा से है या कांग्रेस से', सपा के प्रत्याशी उतारने पर इमरान मसूद का अखिलेश पर तंज

यूपी चुनाव 2027 : सपा ने पांच सीटों पर उतारे प्रत्याशी, कैराना से नाहिद हसन और बेहट से उमर अली खान को टिकट

: यूपी चुनाव 2027 : सपा ने पांच सीटों पर उतारे प्रत्याशी, कैराना से नाहिद हसन और बेहट से उमर अली खान को टिकट

पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादला, 144 पीपीएस अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के सीओ बदले

: पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादला, 144 पीपीएस अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के सीओ बदले

X