Thursday, 26 November 2026
BREAKING
• संविधान और कानून के सामने सभी नागरिक एक समान : अनिल विज • सीएम नायब सैनी पंजाब में झूठे दावे करने की बजाय हरियाणा में बढ़ते अपराधों को संभालेंः दिग्विजय चौटाला • केजरीवाल और सिसोदिया पर सुनील जाखड़ का तंज, मोगा दौरे को लेकर उठाए सवाल • पंजाब में पराली जलाने के 7,159 मामले दर्ज, करीब ढाई हजार किसानों पर लगा जुर्माना, 265 मामलों में एफआईआर • Mandi: जयराम ठाकुर ने साधा निशाना, बोले-संविधान की दुहाई देने वाली कांग्रेस पहले अपने इतिहास में झांके • खरड़-मोरिंडा रोड पर जाने वाले सावधान! 2 महीने बंद रहेगा रास्ता, पढ़ें कारण • पंचकूला में संविधान दिवस पर हरियाणा कांग्रेस का 'संविधान रक्षा मार्च' शुरू, प्रभारी संजय दत्त, हुड्डा-दीपेंद्र समेत कई दिग्गज नेता मौजूद • हरियाणा सरकार के मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, विपुल गोयल से वापस लिया सिविल एविएशन विभाग; CM सैनी खुद संभालेंगे • सत्ता में रहते कांग्रेस को क्यों याद नहीं आया संविधान, सत्ता से बाहर होते ही करने लगी संविधान की बात : अनिल विज • खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026: पंजाब की सॉफ़्टबॉल और हॉकी (अंडर-18) टीमों के चयन ट्रायल 1 दिसंबर को होंगे

पंजाब

केजरीवाल और सिसोदिया पर सुनील जाखड़ का तंज, मोगा दौरे को लेकर उठाए सवाल

Updated on Thursday, November 26, 2026 19:44 PM IST

चंडीगढ़ : भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट के जरिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया पर निशाना साधा है। गुरुवार को संविधान दिवस मनाए जाने के मौके पर सुनिल जाखड़ ने केजरीवाल और सिसोदिया से सवाल पूछा है कि संविधान में कहां लिखा है कि चुनाव जीतने के लिए 'साम, दाम, दंड, भेद, लड़ाई-झगड़ा, झूठ-सच' का सहारा लिया जा सकता है। सुनिल जाखड़ ने 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा, "आज जब अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया संविधान दिवस मना रहे हैं, तो क्या वे हमें बता सकते हैं कि संविधान में कहां कहा गया है कि चुनाव जीतने के लिए साम, दाम, दंड, भेद, लड़ाई-झगड़ा और झूठ का सहारा लेने की अनुमति है?"


भाजपा नेता ने केजरीवाल और सिसोदिया के मोगा आने को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि अब जब वे मोगा आ रहे हैं, तो क्या वे उस कथित खालिस्तान कमांडो फोर्स के समर्थक को भी पार्टी में लाएंगे, जिसके घर पर केजरीवाल 2017 में रुके थे?
उन्होंने पूछा कि क्या वे उसे भी उस 'गैंगस्टरों और अपराधियों की सेना' में शामिल करेंगे, जिसे उन्होंने पंजाब में अराजकता और अशांति फैलाने के लिए पहले से ही पार्टी में भर्ती कर रखा है?


सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब के लोग हर दिन अपनी सड़कों पर हो रही गोलीबारी में इस नीति के सबूत देखते हैं और इसके परिणाम भुगतते हैं। उन्होंने कहा कि आपकी इस दुर्भावनापूर्ण नीति का असर पंजाब की जनता रोज देख रही है और झेल रही है।
वहीं, दूसरी ओर इससे पहले 25 नवंबर को दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर तीखा हमला करते हुए राज्य में नशा तस्करी, गैंगवार, हत्या, रंगदारी और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि पंजाब में नशा तस्कर खुलेआम अपना नेटवर्क चला रहे हैं और सरकार उन्हें संरक्षण दे रही है।

Have something to say? Post your comment
पंजाब में पराली जलाने के 7,159 मामले दर्ज, करीब ढाई हजार किसानों पर लगा जुर्माना, 265 मामलों में एफआईआर

: पंजाब में पराली जलाने के 7,159 मामले दर्ज, करीब ढाई हजार किसानों पर लगा जुर्माना, 265 मामलों में एफआईआर

खरड़-मोरिंडा रोड पर जाने वाले सावधान! 2 महीने बंद रहेगा रास्ता, पढ़ें कारण

: खरड़-मोरिंडा रोड पर जाने वाले सावधान! 2 महीने बंद रहेगा रास्ता, पढ़ें कारण

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026: पंजाब की सॉफ़्टबॉल और हॉकी (अंडर-18) टीमों के चयन ट्रायल 1 दिसंबर को होंगे

: खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026: पंजाब की सॉफ़्टबॉल और हॉकी (अंडर-18) टीमों के चयन ट्रायल 1 दिसंबर को होंगे

पंजाब राज्य सूचना आयोग के मुख्यालय में मनाया गया ‘संविधान दिवस’

: पंजाब राज्य सूचना आयोग के मुख्यालय में मनाया गया ‘संविधान दिवस’

पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया

: पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया

श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक

: श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक

पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा

: पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा

जनगणना-2027 संबंधी डिजिटल वैन के माध्यम से फैलाई जा रही जागरूकता

: जनगणना-2027 संबंधी डिजिटल वैन के माध्यम से फैलाई जा रही जागरूकता

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 15.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘विश्वस्तरीय’ उपमंडलीय परिसर सुनाम ऊधम सिंह वाला का किया उद्घाटन

: कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 15.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘विश्वस्तरीय’ उपमंडलीय परिसर सुनाम ऊधम सिंह वाला का किया उद्घाटन

गायक हरदीप गिल ने परिवार सहित स्व-गणना प्रपत्र भरा

: गायक हरदीप गिल ने परिवार सहित स्व-गणना प्रपत्र भरा

X