Thursday, 26 November 2026
BREAKING
• संविधान और कानून के सामने सभी नागरिक एक समान : अनिल विज • सीएम नायब सैनी पंजाब में झूठे दावे करने की बजाय हरियाणा में बढ़ते अपराधों को संभालेंः दिग्विजय चौटाला • केजरीवाल और सिसोदिया पर सुनील जाखड़ का तंज, मोगा दौरे को लेकर उठाए सवाल • पंजाब में पराली जलाने के 7,159 मामले दर्ज, करीब ढाई हजार किसानों पर लगा जुर्माना, 265 मामलों में एफआईआर • Mandi: जयराम ठाकुर ने साधा निशाना, बोले-संविधान की दुहाई देने वाली कांग्रेस पहले अपने इतिहास में झांके • खरड़-मोरिंडा रोड पर जाने वाले सावधान! 2 महीने बंद रहेगा रास्ता, पढ़ें कारण • पंचकूला में संविधान दिवस पर हरियाणा कांग्रेस का 'संविधान रक्षा मार्च' शुरू, प्रभारी संजय दत्त, हुड्डा-दीपेंद्र समेत कई दिग्गज नेता मौजूद • हरियाणा सरकार के मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, विपुल गोयल से वापस लिया सिविल एविएशन विभाग; CM सैनी खुद संभालेंगे • सत्ता में रहते कांग्रेस को क्यों याद नहीं आया संविधान, सत्ता से बाहर होते ही करने लगी संविधान की बात : अनिल विज • खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026: पंजाब की सॉफ़्टबॉल और हॉकी (अंडर-18) टीमों के चयन ट्रायल 1 दिसंबर को होंगे

पंजाब

पंजाब में पराली जलाने के 7,159 मामले दर्ज, करीब ढाई हजार किसानों पर लगा जुर्माना, 265 मामलों में एफआईआर

Updated on Thursday, November 26, 2026 19:42 PM IST

पटियाला : पंजाब में धान की कटाई के बाद पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन और पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) की ओर से की गई कार्रवाई के बावजूद खेतों में आग लगाने के मामले सामने आए हैं। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से 25 नवंबर तक जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में पराली जलाने की कुल 7,159 घटनाएं दर्ज की गई हैं। इनमें से 6,924 स्थानों का फील्ड निरीक्षण किया गया, जबकि 2,780 स्थानों पर फसल अवशेष जलाने की पुष्टि हुई। आंकड़ों के अनुसार, पराली जलाने के मामलों में 2,484 किसानों पर पर्यावरणीय मुआवजा लगाया गया है। इन पर कुल 1 करोड़ 24 लाख 95 हजार रुपए का मुआवजा निर्धारित किया गया, जबकि 45 लाख 20 हजार रुपए की वसूली की जा चुकी है। इसके अलावा 2,188 मामलों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 223 के तहत एफआईआर दर्ज की गई हैं। किसानों के राजस्व रिकॉर्ड में 2,295 रेड एंट्री भी की गई हैं। पटियाला जिले की बात करें तो यहां पराली जलाने की 445 घटनाएं दर्ज की गई हैं। इनमें से 441 स्थानों का निरीक्षण किया गया और 267 स्थानों पर फसल अवशेष जलाने की पुष्टि हुई। जिले में 234 मामलों में पर्यावरणीय मुआवजा लगाया गया। इसके तहत कुल 11 लाख 65 हजार रुपए का जुर्माना निर्धारित किया गया, जिसमें से 5 लाख 10 हजार रुपए की वसूली की गई है।


वहीं, पटियाला जिले में पराली जलाने के मामलों में 265 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 214 किसानों के राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री की गई है। जिले में 689 चेतावनी नोटिस भी जारी किए गए हैं।
जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो फिरोजपुर में सबसे अधिक 918 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज की गई हैं। इसके बाद संगरूर में 810, तरनतारन में 711, बठिंडा में 650 और मोगा में 417 मामले सामने आए हैं।


रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में कुल 32.87096 लाख हेक्टेयर धान क्षेत्र में से 99.84 प्रतिशत क्षेत्र में कटाई पूरी हो चुकी थी। वहीं, राज्य स्तर पर कार्रवाई के तहत 41 मामलों में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन की प्रक्रिया शुरू की गई है। हालांकि, रिपोर्ट में चालान जारी करने और अधिकारियों के निलंबन का आंकड़ा शून्य दर्ज किया गया है।

Have something to say? Post your comment
केजरीवाल और सिसोदिया पर सुनील जाखड़ का तंज, मोगा दौरे को लेकर उठाए सवाल

: केजरीवाल और सिसोदिया पर सुनील जाखड़ का तंज, मोगा दौरे को लेकर उठाए सवाल

खरड़-मोरिंडा रोड पर जाने वाले सावधान! 2 महीने बंद रहेगा रास्ता, पढ़ें कारण

: खरड़-मोरिंडा रोड पर जाने वाले सावधान! 2 महीने बंद रहेगा रास्ता, पढ़ें कारण

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026: पंजाब की सॉफ़्टबॉल और हॉकी (अंडर-18) टीमों के चयन ट्रायल 1 दिसंबर को होंगे

: खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026: पंजाब की सॉफ़्टबॉल और हॉकी (अंडर-18) टीमों के चयन ट्रायल 1 दिसंबर को होंगे

पंजाब राज्य सूचना आयोग के मुख्यालय में मनाया गया ‘संविधान दिवस’

: पंजाब राज्य सूचना आयोग के मुख्यालय में मनाया गया ‘संविधान दिवस’

पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया

: पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया

श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक

: श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक

पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा

: पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा

जनगणना-2027 संबंधी डिजिटल वैन के माध्यम से फैलाई जा रही जागरूकता

: जनगणना-2027 संबंधी डिजिटल वैन के माध्यम से फैलाई जा रही जागरूकता

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 15.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘विश्वस्तरीय’ उपमंडलीय परिसर सुनाम ऊधम सिंह वाला का किया उद्घाटन

: कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 15.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘विश्वस्तरीय’ उपमंडलीय परिसर सुनाम ऊधम सिंह वाला का किया उद्घाटन

गायक हरदीप गिल ने परिवार सहित स्व-गणना प्रपत्र भरा

: गायक हरदीप गिल ने परिवार सहित स्व-गणना प्रपत्र भरा

X