Thursday, 26 November 2026
BREAKING
• इफ्फी परेड ने पणजी की सड़कों को गोवा की कला और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के जीवंत रंगों से सराबोर किया • भारत-कनाडा आर्थिक रिश्तों को मजबूत करने पर जोर, CEPA वार्ता में तेजी • पीएम मोदी ने 55वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की, 78,000 करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी ढांचे के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा • संविधान ने साधारण पृष्ठभूमि के बालक को भारत का नेतृत्व करने में सक्षम बनाया: प्रधानमंत्री मोदी • संविधान गौरव दिवस पर बड़ी तैयारी, अमित शाह-नड्डा-नितिन नवीन अलग-अलग शहरों में करेंगे कार्यक्रम • संविधान दिवस पर गडकरी, योगी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, कहा- लोकतंत्र की आत्मा है संविधान • केंद्रीय गृह सचिव और IB प्रमुख आज जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की करेंगे समीक्षा • ‘आतंकवाद मानवता के खिलाफ सबसे जघन्य अपराध’, 26/11 मुंबई हमले की बरसी पर अमित शाह और राजनाथ समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि • राष्ट्रीय संविधान दिवस पर पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं, बाबासाहेब को किया नमन • UGC नेट दिसंबर 2026: परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी, 14 से 21 दिसंबर तक होंगे एग्जाम

व्यापार

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 83,821 और निफ्टी 25,719 पर

Updated on Wednesday, November 25, 2026 10:54 AM IST

भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला। सुबह 9:17 सेंसेक्स 1,385 अंक या 1.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,821 और निफ्टी 369 अंक या 1.46 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,719 पर बंद हुआ।

शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी का नेतृत्व बैंकिंग शेयर कर रहे थे। निफ्टी बैंक 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। इसके अलावा, निफ्टी आईटी, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी फार्मा हरे निशान में थे। केवल निफ्टी मेटल और निफ्टी मीडिया लाल निशान में थे।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 491 अंक या 0.80 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,894 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 35 अंक या 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,351 पर था।

सेंसेक्स पैक में इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक,ट्रेंट, इंडिगो, टीसीएस, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक, आईटीसी, मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व, एचयूएल, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और अदाणी पोर्ट्स गेनर्स थे। टाटा स्टील, एमएंडएम, टाइटन, पावर ग्रिड और सन फार्मा लूजर्स थे।

वैश्विक इक्विटी बाजारों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिसका मुख्य कारण AI से जुड़े ट्रेड में होने वाले बदलाव हैं। जब नैस्डैक नीचे जाता है, तो दक्षिण कोरिया, ताइवान और जापान जैसे एआई केंद्रित बाजार भी नीचे गिर जाते हैं और जब नैस्डैक में सुधार आता है, तो ये बाजार भी वापस संभल जाते हैं। डेरिवेटिव्स ट्रेड बाजार में आने वाली गिरावट और तेजी को और बढ़ा देता है, जैसा कि पिछले सोमवार को भारत में भी देखने को मिला था।

फंडामेंटल्स के नजरिए से, भारतीय बाजार काफी मजबूत दिखाई देता है। भारत के प्रति विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के रुख में आया बड़ा बदलाव इस महीने अब तक हुए 13.2 अरब डॉलर के रिकॉर्ड निवेश से साफ झलकता है।

Have something to say? Post your comment
शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 265 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,864 के पार

: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 265 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,864 के पार

रिकॉर्ड विदेशी निवेश और सस्ते कच्चे तेल के दम पर रुपया वित्त वर्ष 2027 के उच्चतम स्तर पर पहुंचा

: रिकॉर्ड विदेशी निवेश और सस्ते कच्चे तेल के दम पर रुपया वित्त वर्ष 2027 के उच्चतम स्तर पर पहुंचा

उबर ने जोमैटो के पूर्व एग्जीक्यूटिव राकेश रंजन को भारत और दक्षिण एशिया का प्रमुख किया नियुक्त

: उबर ने जोमैटो के पूर्व एग्जीक्यूटिव राकेश रंजन को भारत और दक्षिण एशिया का प्रमुख किया नियुक्त

Bisleri विवाद पर कंपनी की सफाई, 143 प्लांट चालू, सिर्फ एक बैच की बिक्री पर रोक, जानें पूरा मामला

: Bisleri विवाद पर कंपनी की सफाई, 143 प्लांट चालू, सिर्फ एक बैच की बिक्री पर रोक, जानें पूरा मामला

नवंबर में अब तक भारतीय शेयर बाजार में 35 लाख करोड़ रुपए जुड़े, एफपीआई की रिकॉर्ड खरीदारी से सेंसेक्स 11 प्रतिशत चढ़ा

: नवंबर में अब तक भारतीय शेयर बाजार में 35 लाख करोड़ रुपए जुड़े, एफपीआई की रिकॉर्ड खरीदारी से सेंसेक्स 11 प्रतिशत चढ़ा

फॉक्सकॉन इंडिया पर लगा स्थानीय वेंडर्स का देरी से भुगतान का आरोप, 143 करोड़ रुपए की दिवालिया याचिका दायर

: फॉक्सकॉन इंडिया पर लगा स्थानीय वेंडर्स का देरी से भुगतान का आरोप, 143 करोड़ रुपए की दिवालिया याचिका दायर

गुरु नानक जयंती पर भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई में नहीं होगा कारोबार

: गुरु नानक जयंती पर भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई में नहीं होगा कारोबार

सोने और चांदी में लौटी खरीदारी, कीमतें करीब 2.50 प्रतिशत तक बढ़ीं

: सोने और चांदी में लौटी खरीदारी, कीमतें करीब 2.50 प्रतिशत तक बढ़ीं

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में खरीदारी

: भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में खरीदारी

आंध्र प्रदेश सरकार के लिए एआई-आधारित लीगल प्लेटफॉर्म बनाएगा रेलटेल, मिला 27 करोड़ रुपए का ऑर्डर

: आंध्र प्रदेश सरकार के लिए एआई-आधारित लीगल प्लेटफॉर्म बनाएगा रेलटेल, मिला 27 करोड़ रुपए का ऑर्डर

X