Thursday, 26 November 2026
BREAKING
• इफ्फी परेड ने पणजी की सड़कों को गोवा की कला और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के जीवंत रंगों से सराबोर किया • भारत-कनाडा आर्थिक रिश्तों को मजबूत करने पर जोर, CEPA वार्ता में तेजी • पीएम मोदी ने 55वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की, 78,000 करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी ढांचे के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा • संविधान ने साधारण पृष्ठभूमि के बालक को भारत का नेतृत्व करने में सक्षम बनाया: प्रधानमंत्री मोदी • संविधान गौरव दिवस पर बड़ी तैयारी, अमित शाह-नड्डा-नितिन नवीन अलग-अलग शहरों में करेंगे कार्यक्रम • संविधान दिवस पर गडकरी, योगी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, कहा- लोकतंत्र की आत्मा है संविधान • केंद्रीय गृह सचिव और IB प्रमुख आज जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की करेंगे समीक्षा • ‘आतंकवाद मानवता के खिलाफ सबसे जघन्य अपराध’, 26/11 मुंबई हमले की बरसी पर अमित शाह और राजनाथ समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि • राष्ट्रीय संविधान दिवस पर पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं, बाबासाहेब को किया नमन • UGC नेट दिसंबर 2026: परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी, 14 से 21 दिसंबर तक होंगे एग्जाम

व्यापार

नवंबर में अब तक भारतीय शेयर बाजार में 35 लाख करोड़ रुपए जुड़े, एफपीआई की रिकॉर्ड खरीदारी से सेंसेक्स 11 प्रतिशत चढ़ा

Updated on Wednesday, November 25, 2026 10:53 AM IST

भारतीय शेयर बाजार में नवंबर के दौरान जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। विदेशी निवेशकों की रिकॉर्ड खरीदारी, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, मजबूत कॉरपोरेट नतीजों और वैश्विक पूंजी के टेक्नोलॉजी एवं एआई शेयरों से दूसरे बाजारों की ओर रुख करने के कारण निवेशकों की संपत्ति में अब तक 34.6 लाख करोड़ रुपए से अधिक का इजाफा हुआ है।

बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, 23 नवंबर तक बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण बढ़कर 508.98 लाख करोड़ रुपए हो गया, जो 30 अक्टूबर को 474.37 लाख करोड़ रुपए था। इसका अर्थ है कि केवल नवंबर महीने में निवेशकों की संपत्ति में करीब 35 लाख करोड़ रुपए की वृद्धि हुई।

इस तेजी का सबसे बड़ा लाभ देश के प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स को मिला है। नवंबर में अब तक सेंसेक्स 7,976.46 अंक यानी लगभग 11 प्रतिशत चढ़ चुका है, जो हाल के वर्षों के सबसे मजबूत मासिक प्रदर्शनों में से एक माना जा रहा है।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, इस तेजी का प्रमुख कारण विदेशी निवेशकों के रुख में आया बड़ा बदलाव है। नवंबर में अब तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय बाजारों में 1.27 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया है, जो किसी भी महीने में अब तक का सबसे बड़ा निवेश प्रवाह बताया जा रहा है।

यह बदलाव इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि सितंबर और अक्टूबर में विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजारों से क्रमशः 35,861 करोड़ रुपए और 34,843 करोड़ रुपए की निकासी की थी। ऐसे में नवंबर में रिकॉर्ड निवेश ने बाजार धारणा को पूरी तरह बदल दिया।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि विदेशी निवेश में वापसी, रुपए की मजबूती और उम्मीद से बेहतर कॉरपोरेट नतीजों ने बाजार को मजबूत आधार प्रदान किया है। यही वजह है कि भारत इस महीने अब तक दुनिया के बड़े शेयर बाजारों में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले बाजारों में शामिल रहा है।

बाजार को वैश्विक स्तर पर भी समर्थन मिला है। हाल के दिनों में तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) क्षेत्र के शेयरों में बिकवाली के बाद वैश्विक निवेशकों ने अपने निवेश पोर्टफोलियो का पुनर्संतुलन शुरू किया है। इसका लाभ भारतीय बाजार को मिला, जहां मजबूत आर्थिक संकेतकों और बेहतर कॉरपोरेट आय वृद्धि ने निवेशकों को आकर्षित किया।

इस दौरान कच्चे तेल की कीमतों में नरमी भी निवेशकों के लिए सकारात्मक रही। ब्रेंट क्रूड का भाव लगभग 88.90 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा, जिससे महंगाई और कंपनियों की लागत को लेकर चिंताएं कम हुई हैं।

हालिया तेजी ने बाजार को अक्टूबर की शुरुआत में बने एक साल के निचले स्तर से काफी ऊपर पहुंचा दिया है। 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 71,292.88 अंक तक फिसल गया था, लेकिन उसके बाद बाजार में जोरदार रिकवरी देखने को मिली। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि इतनी मजबूत तेजी के बाद मुनाफावसूली की संभावना भी बनी रहती है। सोमवार को बाजार में इसका असर देखने को मिला, जब प्रमुख सूचकांक लगभग 2 प्रतिशत तक फिसल गए।

इस बीच वैश्विक ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने भारत को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण जताते हुए अनुमान लगाया है कि मजबूत आर्थिक वृद्धि, कंपनियों की बेहतर कमाई और स्थिर नीतिगत माहौल के दम पर सेंसेक्स 2027 के अंत तक 95,000 अंक के स्तर तक पहुंच सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि विदेशी निवेश प्रवाह मजबूत बना रहता है, कच्चे तेल की कीमतें नियंत्रित रहती हैं और कॉरपोरेट आय में सुधार जारी रहता है, तो भारतीय शेयर बाजार में आगे भी सकारात्मक रुझान देखने को मिल सकता है।

Have something to say? Post your comment
शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 265 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,864 के पार

: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 265 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,864 के पार

रिकॉर्ड विदेशी निवेश और सस्ते कच्चे तेल के दम पर रुपया वित्त वर्ष 2027 के उच्चतम स्तर पर पहुंचा

: रिकॉर्ड विदेशी निवेश और सस्ते कच्चे तेल के दम पर रुपया वित्त वर्ष 2027 के उच्चतम स्तर पर पहुंचा

उबर ने जोमैटो के पूर्व एग्जीक्यूटिव राकेश रंजन को भारत और दक्षिण एशिया का प्रमुख किया नियुक्त

: उबर ने जोमैटो के पूर्व एग्जीक्यूटिव राकेश रंजन को भारत और दक्षिण एशिया का प्रमुख किया नियुक्त

Bisleri विवाद पर कंपनी की सफाई, 143 प्लांट चालू, सिर्फ एक बैच की बिक्री पर रोक, जानें पूरा मामला

: Bisleri विवाद पर कंपनी की सफाई, 143 प्लांट चालू, सिर्फ एक बैच की बिक्री पर रोक, जानें पूरा मामला

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 83,821 और निफ्टी 25,719 पर

: शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 83,821 और निफ्टी 25,719 पर

फॉक्सकॉन इंडिया पर लगा स्थानीय वेंडर्स का देरी से भुगतान का आरोप, 143 करोड़ रुपए की दिवालिया याचिका दायर

: फॉक्सकॉन इंडिया पर लगा स्थानीय वेंडर्स का देरी से भुगतान का आरोप, 143 करोड़ रुपए की दिवालिया याचिका दायर

गुरु नानक जयंती पर भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई में नहीं होगा कारोबार

: गुरु नानक जयंती पर भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई में नहीं होगा कारोबार

सोने और चांदी में लौटी खरीदारी, कीमतें करीब 2.50 प्रतिशत तक बढ़ीं

: सोने और चांदी में लौटी खरीदारी, कीमतें करीब 2.50 प्रतिशत तक बढ़ीं

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में खरीदारी

: भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में खरीदारी

आंध्र प्रदेश सरकार के लिए एआई-आधारित लीगल प्लेटफॉर्म बनाएगा रेलटेल, मिला 27 करोड़ रुपए का ऑर्डर

: आंध्र प्रदेश सरकार के लिए एआई-आधारित लीगल प्लेटफॉर्म बनाएगा रेलटेल, मिला 27 करोड़ रुपए का ऑर्डर

X