Thursday, 26 November 2026
BREAKING
• इफ्फी परेड ने पणजी की सड़कों को गोवा की कला और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के जीवंत रंगों से सराबोर किया • भारत-कनाडा आर्थिक रिश्तों को मजबूत करने पर जोर, CEPA वार्ता में तेजी • पीएम मोदी ने 55वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की, 78,000 करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी ढांचे के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा • संविधान ने साधारण पृष्ठभूमि के बालक को भारत का नेतृत्व करने में सक्षम बनाया: प्रधानमंत्री मोदी • संविधान गौरव दिवस पर बड़ी तैयारी, अमित शाह-नड्डा-नितिन नवीन अलग-अलग शहरों में करेंगे कार्यक्रम • संविधान दिवस पर गडकरी, योगी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, कहा- लोकतंत्र की आत्मा है संविधान • केंद्रीय गृह सचिव और IB प्रमुख आज जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की करेंगे समीक्षा • ‘आतंकवाद मानवता के खिलाफ सबसे जघन्य अपराध’, 26/11 मुंबई हमले की बरसी पर अमित शाह और राजनाथ समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि • राष्ट्रीय संविधान दिवस पर पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं, बाबासाहेब को किया नमन • UGC नेट दिसंबर 2026: परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी, 14 से 21 दिसंबर तक होंगे एग्जाम

राष्ट्रीय

इफ्फी परेड ने पणजी की सड़कों को गोवा की कला और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के जीवंत रंगों से सराबोर किया

Updated on Thursday, November 26, 2026 12:18 PM IST

57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के समारोहों को सिनेमाघरों और महोत्सव स्थलों से बाहर आम लोगों तक पहुंचाते हुए, ‘सेलिब्रेटिंग द जॉय ऑफ सिनेमा’ थीम पर आयोजित भव्य इफ्फी परेड ने पणजी की सड़कों को गोवा की कला और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के जीवंत रंगों से सराबोर कर दिया। परेड की शुरुआत एंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा (ईएसजी) परिसर से हुई और यह कला अकादमी तक पहुंची। इसमें रंग-बिरंगी झांकियों, पारंपरिक शिल्पकला, लोक प्रस्तुतियों और उत्साहपूर्वक भाग लेते स्थानीय लोगों ने विशेष आकर्षण पैदा किया।

कल बुधवार को गोवा की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं की जीवंत झलक पेश करती इस परेड में राज्य के कार्निवल और शिगमो उत्सव के दौरान पुरस्कार जीतने वाली झांकियों के साथ आकर्षक लोकनृत्य प्रस्तुतियां भी शामिल थीं। गोवा के उत्सव के माहौल को सिनेमा के व्यापक आकर्षण के साथ जोड़ती इस परेड ने पर्यटकों, महोत्सव में आए प्रतिनिधियों और स्थानीय निवासियों को राज्य की सांस्कृतिक विविधता और जीवंतता से रूबरू होने का अनूठा अवसर प्रदान किया। इस परेड में इफ्फी की थीम ‘स्टोरीज विदाउट बॉर्डर्स’ की भावना भी झलकी। इसने दर्शाया कि कला और सांस्कृतिक अभिव्यक्तियां भाषा और भौगोलिक सीमाओं से परे जाकर लोगों को जोड़ती हैं।

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने परेड का उद्घाटन किया। इस दौरान, अपने संबोधन में उन्होंने स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित रखने और समुदाय की भागीदारी से जुड़ी पहलों के माध्यम से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया।

आकाश कंदील प्रतियोगिता का उल्लेख करते हुए उन्होंने पारंपरिक हस्तनिर्मित लालटेनों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने में गोवा के लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल न केवल कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करती हैं, बल्कि सामुदायिक भागीदारी को भी मजबूत करती हैं और सदियों पुरानी परंपराओं को जीवंत बनाए रखती हैं। उन्होंने कहा कि इफ्फी की थीम ‘स्टोरीज विदाउट बॉर्डर्स’ की झलक गोवा की पारंपरिक झांकियों और लोक प्रस्तुतियों में सहज रूप से देखने को मिलती है।

उन्होंने कहा कि इफ्फी की थीम ‘स्टोरीज विदाउट बॉर्डर्स’ की झलक गोवा की पारंपरिक झांकियों और लोक प्रस्तुतियों में सहज रूप से देखने को मिलती है। ये सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आगंतुकों को भाषा की सीमाओं से परे जाकर राज्य की कलात्मक विरासत को समझने और सराहने का अवसर देती हैं।

मुख्यमंत्री ने परेड में भाग लेने वाले कलाकारों और आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने इफ्फी के मौजूदा संस्करण को अब तक के सबसे सफल आयोजनों में से एक बताया।

 

Have something to say? Post your comment
भारत-कनाडा आर्थिक रिश्तों को मजबूत करने पर जोर, CEPA वार्ता में तेजी

: भारत-कनाडा आर्थिक रिश्तों को मजबूत करने पर जोर, CEPA वार्ता में तेजी

पीएम मोदी ने 55वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की, 78,000 करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी ढांचे के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा

: पीएम मोदी ने 55वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की, 78,000 करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी ढांचे के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा

संविधान ने साधारण पृष्ठभूमि के बालक को भारत का नेतृत्व करने में सक्षम बनाया: प्रधानमंत्री मोदी

: संविधान ने साधारण पृष्ठभूमि के बालक को भारत का नेतृत्व करने में सक्षम बनाया: प्रधानमंत्री मोदी

संविधान गौरव दिवस पर बड़ी तैयारी, अमित शाह-नड्डा-नितिन नवीन अलग-अलग शहरों में करेंगे कार्यक्रम

: संविधान गौरव दिवस पर बड़ी तैयारी, अमित शाह-नड्डा-नितिन नवीन अलग-अलग शहरों में करेंगे कार्यक्रम

संविधान दिवस पर गडकरी, योगी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, कहा- लोकतंत्र की आत्मा है संविधान

: संविधान दिवस पर गडकरी, योगी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, कहा- लोकतंत्र की आत्मा है संविधान

केंद्रीय गृह सचिव और IB प्रमुख आज जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की करेंगे समीक्षा

: केंद्रीय गृह सचिव और IB प्रमुख आज जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की करेंगे समीक्षा

‘आतंकवाद मानवता के खिलाफ सबसे जघन्य अपराध’, 26/11 मुंबई हमले की बरसी पर अमित शाह और राजनाथ समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

: ‘आतंकवाद मानवता के खिलाफ सबसे जघन्य अपराध’, 26/11 मुंबई हमले की बरसी पर अमित शाह और राजनाथ समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय संविधान दिवस पर पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं, बाबासाहेब को किया नमन

: राष्ट्रीय संविधान दिवस पर पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं, बाबासाहेब को किया नमन

UGC नेट दिसंबर 2026: परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी, 14 से 21 दिसंबर तक होंगे एग्जाम

: UGC नेट दिसंबर 2026: परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी, 14 से 21 दिसंबर तक होंगे एग्जाम

कामराजार बंदरगाह पर दूसरी कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी, पीएम मोदी ने बताई विशेषता

: कामराजार बंदरगाह पर दूसरी कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी, पीएम मोदी ने बताई विशेषता

X