Monday, 23 November 2026
BREAKING
• रजत दलाल ने अविनाश मिश्रा को दी ईशा सिंह से दूर रहने की हिदायत, बोले- 'तुमने जो करना था कर लिया, अब हमसे दूर रहो' • इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, 'हनुमान अंश' से ''ढाई चाल' तक रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज • साजिद खान: 16 की उम्र में डीजे, फराह के साथ बैकग्राउंड डांस से शुरू हुआ सफर, फिर बनाई 'हाउसफुल' जैसी फिल्में • एक सीन के लिए 21-22 रीटेक लेते थे सूरज बड़जात्या, अब बदला निर्देशन का अंदाज • 'हनुमान अंश' की सफलता से उत्साहित निर्देशक विशाल चतुर्वेदी, बताया- '2027 में दूसरे पार्ट पर होगा काम' • सोने और चांदी में लौटी खरीदारी, कीमतें करीब 2.50 प्रतिशत तक बढ़ीं • भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में खरीदारी • एशिया में भारत की बढ़ती ताकत पर मुहर, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी किया पावर इंडेक्स 2026 • आंध्र प्रदेश सरकार के लिए एआई-आधारित लीगल प्लेटफॉर्म बनाएगा रेलटेल, मिला 27 करोड़ रुपए का ऑर्डर • राष्ट्रपति भवन में नेपाल के पीएम बालेन शाह का किया गया औपचारिक स्वागत

व्यापार

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में खरीदारी

Updated on Monday, November 23, 2026 11:29 AM IST

मुंबई: भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में खुला। सुबह 9:19 पर सेंसेक्स 306 अंक या 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,225 और निफ्टी 70 अंक या 0.27 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,871 पर था। शुरुआती कारोबार में तेजी आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में देखी जा रही थी। सूचकांकों में निफ्टी आईटी और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल टॉप गेनर्स थे। इसके अलावा, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी फार्मा और निफ्टी इन्फ्रा हरे निशान में थे। इसके अलावा निफ्टी मेटल, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी पीएसई, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी इंडिया डिफेंस और निफ्टी ऑयल एंड गैस लाल निशान में थे।

सेंसेक्स पैक में टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टाइटन, मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचयूएल, आईटीसी, अदाणी पोर्ट्स, एलएंडटी, बीईएल, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, और एलएंडटी गेनर्स थे। टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, इंडिगो, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, एसबीआई, एनटीपीसी, ट्रेंट, एमएंडएम और पावर ग्रिड लूजर्स थे।

ज्यादातर वैश्विक बाजारों में बिकवाली देखी जा रही है। शंघाई, हांगकांग, सोल और बैंकॉक लाल निशान में थे। हालांकि, जकार्ता हरे निशान में था। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 1.93 प्रतिशत और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 5.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

जानकारों ने कहा कि हम इक्विटी, करेंसी और मेटल्स जैसे सभी बाजारों में काफी उतार-चढ़ाव देख रहे हैं। जहां वैश्विक स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी बिकवाली के कारण इक्विटी बाजारों में गिरावट आ रही है, वहीं भारत में उचित मूल्यांकन वाले लार्ज-कैप शेयरों के दम पर बाजार काफी बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। भारत के प्रति विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के रुख में आया बड़ा बदलाव, रुपए की मजबूती और उम्मीद से कहीं बेहतर कमाई ने बाजार के सेंटीमेंट को मजबूत किया है, जिसे फंडामेंटल्स का भी पूरा समर्थन मिल रहा है। इस महीने अब तक, भारत दुनिया का सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला बड़ा बाजार रहा है। इस बात की पूरी संभावना है कि यह ट्रेंड आगे भी जारी रहे।

 

Have something to say? Post your comment
सोने और चांदी में लौटी खरीदारी, कीमतें करीब 2.50 प्रतिशत तक बढ़ीं

: सोने और चांदी में लौटी खरीदारी, कीमतें करीब 2.50 प्रतिशत तक बढ़ीं

आंध्र प्रदेश सरकार के लिए एआई-आधारित लीगल प्लेटफॉर्म बनाएगा रेलटेल, मिला 27 करोड़ रुपए का ऑर्डर

: आंध्र प्रदेश सरकार के लिए एआई-आधारित लीगल प्लेटफॉर्म बनाएगा रेलटेल, मिला 27 करोड़ रुपए का ऑर्डर

एआई, 5जी और डेटा सेंटर निवेश से भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था विकास के नए चरण में प्रवेश कर रही है: रिपोर्ट

: एआई, 5जी और डेटा सेंटर निवेश से भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था विकास के नए चरण में प्रवेश कर रही है: रिपोर्ट

मारुति सुजुकी इंडिया ने फिर बढ़ाए दाम, 0.31 प्रतिशत महंगी होंगी चुनिंदा कारें; लागत दबाव को बताई वजह

: मारुति सुजुकी इंडिया ने फिर बढ़ाए दाम, 0.31 प्रतिशत महंगी होंगी चुनिंदा कारें; लागत दबाव को बताई वजह

अगले हफ्ते बाजार की दिशा तय करेंगे एफआईआई निवेश, महंगाई के आंकड़े और कच्चे तेल के दाम

: अगले हफ्ते बाजार की दिशा तय करेंगे एफआईआई निवेश, महंगाई के आंकड़े और कच्चे तेल के दाम

भारत का टीवी इकोसिस्टम हुआ विविध, मल्टी-प्लेटफॉर्म नेटवर्क में बदला

: भारत का टीवी इकोसिस्टम हुआ विविध, मल्टी-प्लेटफॉर्म नेटवर्क में बदला

अदाणी एनर्जी को पश्चिम बंगाल में 2,500 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी की आपूर्ति के लिए एलओए मिला

: अदाणी एनर्जी को पश्चिम बंगाल में 2,500 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी की आपूर्ति के लिए एलओए मिला

मजबूत एफपीआई इनफ्लो से निफ्टी और सेंसेक्स लगातार चौथे हफ्ते बढ़त के साथ बंद

: मजबूत एफपीआई इनफ्लो से निफ्टी और सेंसेक्स लगातार चौथे हफ्ते बढ़त के साथ बंद

बजट 2027: वेतनभोगी कर्मचारियों की नजर इन 5 बड़े टैक्स सवालों पर, क्या मिलेगी राहत?

: बजट 2027: वेतनभोगी कर्मचारियों की नजर इन 5 बड़े टैक्स सवालों पर, क्या मिलेगी राहत?

शादी के सीजन में देशभर में 6 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने की उम्मीद, दिल्ली-एनसीआर में खर्च होंगे 1 लाख करोड़ रुपए : सीटीआई

: शादी के सीजन में देशभर में 6 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने की उम्मीद, दिल्ली-एनसीआर में खर्च होंगे 1 लाख करोड़ रुपए : सीटीआई

X