Thursday, 26 November 2026
BREAKING
• इफ्फी परेड ने पणजी की सड़कों को गोवा की कला और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के जीवंत रंगों से सराबोर किया • भारत-कनाडा आर्थिक रिश्तों को मजबूत करने पर जोर, CEPA वार्ता में तेजी • पीएम मोदी ने 55वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की, 78,000 करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी ढांचे के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा • संविधान ने साधारण पृष्ठभूमि के बालक को भारत का नेतृत्व करने में सक्षम बनाया: प्रधानमंत्री मोदी • संविधान गौरव दिवस पर बड़ी तैयारी, अमित शाह-नड्डा-नितिन नवीन अलग-अलग शहरों में करेंगे कार्यक्रम • संविधान दिवस पर गडकरी, योगी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, कहा- लोकतंत्र की आत्मा है संविधान • केंद्रीय गृह सचिव और IB प्रमुख आज जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की करेंगे समीक्षा • ‘आतंकवाद मानवता के खिलाफ सबसे जघन्य अपराध’, 26/11 मुंबई हमले की बरसी पर अमित शाह और राजनाथ समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि • राष्ट्रीय संविधान दिवस पर पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं, बाबासाहेब को किया नमन • UGC नेट दिसंबर 2026: परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी, 14 से 21 दिसंबर तक होंगे एग्जाम

व्यापार

फॉक्सकॉन इंडिया पर लगा स्थानीय वेंडर्स का देरी से भुगतान का आरोप, 143 करोड़ रुपए की दिवालिया याचिका दायर

Updated on Wednesday, November 25, 2026 10:52 AM IST

नई दिल्ली : ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र की दिग्गज कंपनी फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप की भारतीय इकाई पर कई स्थानीय वेंडर्स को भुगतान में देरी करने के आरोप लगे हैं। इस बीच, कंपनी के एक वेंडर ने लगभग 143 करोड़ रुपए (1.53 करोड़ डॉलर) के बकाया भुगतान की वसूली के लिए दिवालिया याचिका दायर की है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, फॉक्सकॉन की बेंगलुरु स्थित फैक्ट्री में कर्मचारियों के लिए डॉर्मिटरी आवास की सुविधा उपलब्ध कराने वाली कंपनी बीसीडी एम्प्रासा एलएलपी ने चेन्नई स्थित राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) का रुख किया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी ने फॉक्सकॉन होन हाई टेक्नोलॉजी इंडिया मेगा डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ हुए अनुबंध के तहत किराए और बिजली-पानी सहित अन्य उपयोगिता शुल्क का भुगतान नहीं किए जाने का आरोप लगाया है।

ब्लूमबर्ग द्वारा देखे गए अदालती दस्तावेजों के अनुसार, वेंडर लगभग 143 करोड़ रुपए की मांग कर रहा है। इसमें बकाया राशि, ब्याज, सेवा शुल्क और 8 जुलाई तक की गणना के अनुसार हर्जाना शामिल है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि आईफोन असेंबल करने वाली फॉक्सकॉन की भारतीय इकाई के करीब आधा दर्जन वेंडर भुगतान में देरी का सामना कर रहे हैं। इनमें से कम से कम चार वेंडर कथित तौर पर कई महीनों से लेकर एक साल से अधिक समय से अपने बकाये के भुगतान का इंतजार कर रहे हैं।

इनमें से कई कंपनियां बेंगलुरु स्थित फॉक्सकॉन के संयंत्र में निर्माण और बुनियादी ढांचे से जुड़े काम में लगी हुई थीं।

दस्तावेजों के अनुसार, अप्रैल 2024 में हुए एक समझौते के तहत बीसीडी एम्प्रासा ने प्लांट में काम करने वाली महिला कर्मचारियों के लिए 700 आवासीय इकाइयां लीज पर ली थीं। इसमें यह प्रावधान था कि आवासीय इकाइयों में कर्मचारियों के रहने या नहीं रहने की स्थिति में भी किराए का भुगतान करना होगा। साथ ही, इस समझौते की लॉक-इन अवधि जुलाई 2026 तक थी।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि फॉक्सकॉन ने मई 2025 से देय इनवॉइस का भुगतान नहीं किया।

ब्लूमबर्ग ने बीसीडी एम्प्रासा के एक बयान का हवाला देते हुए कहा, "इन चूकों के कारण कंपनी को गंभीर वित्तीय नुकसान और काफी व्यावसायिक क्षति हुई है।"

कंपनी ने आगे कहा कि यह मामला फिलहाल एनसीएलटी के समक्ष विचाराधीन है।

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में वेंडर अकसर बकाया भुगतान की वसूली के लिए दिवालिया याचिकाओं का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, ऐसी याचिकाओं का मतलब जरूरी नहीं है कि कंपनी के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू हो ही जाए।

हालांकि, फॉक्सकॉन ने इस मामले पर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है और न ही रिपोर्ट पर कोई टिप्पणी की है।

 

Have something to say? Post your comment
शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 265 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,864 के पार

: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 265 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,864 के पार

रिकॉर्ड विदेशी निवेश और सस्ते कच्चे तेल के दम पर रुपया वित्त वर्ष 2027 के उच्चतम स्तर पर पहुंचा

: रिकॉर्ड विदेशी निवेश और सस्ते कच्चे तेल के दम पर रुपया वित्त वर्ष 2027 के उच्चतम स्तर पर पहुंचा

उबर ने जोमैटो के पूर्व एग्जीक्यूटिव राकेश रंजन को भारत और दक्षिण एशिया का प्रमुख किया नियुक्त

: उबर ने जोमैटो के पूर्व एग्जीक्यूटिव राकेश रंजन को भारत और दक्षिण एशिया का प्रमुख किया नियुक्त

Bisleri विवाद पर कंपनी की सफाई, 143 प्लांट चालू, सिर्फ एक बैच की बिक्री पर रोक, जानें पूरा मामला

: Bisleri विवाद पर कंपनी की सफाई, 143 प्लांट चालू, सिर्फ एक बैच की बिक्री पर रोक, जानें पूरा मामला

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 83,821 और निफ्टी 25,719 पर

: शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 83,821 और निफ्टी 25,719 पर

नवंबर में अब तक भारतीय शेयर बाजार में 35 लाख करोड़ रुपए जुड़े, एफपीआई की रिकॉर्ड खरीदारी से सेंसेक्स 11 प्रतिशत चढ़ा

: नवंबर में अब तक भारतीय शेयर बाजार में 35 लाख करोड़ रुपए जुड़े, एफपीआई की रिकॉर्ड खरीदारी से सेंसेक्स 11 प्रतिशत चढ़ा

गुरु नानक जयंती पर भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई में नहीं होगा कारोबार

: गुरु नानक जयंती पर भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई में नहीं होगा कारोबार

सोने और चांदी में लौटी खरीदारी, कीमतें करीब 2.50 प्रतिशत तक बढ़ीं

: सोने और चांदी में लौटी खरीदारी, कीमतें करीब 2.50 प्रतिशत तक बढ़ीं

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में खरीदारी

: भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में खरीदारी

आंध्र प्रदेश सरकार के लिए एआई-आधारित लीगल प्लेटफॉर्म बनाएगा रेलटेल, मिला 27 करोड़ रुपए का ऑर्डर

: आंध्र प्रदेश सरकार के लिए एआई-आधारित लीगल प्लेटफॉर्म बनाएगा रेलटेल, मिला 27 करोड़ रुपए का ऑर्डर

X