Tuesday, 24 November 2026
BREAKING
• भाजपा-अकाली गठबंधन की पंजाब में बनेगी शत प्रतिशत सरकार : अनिल विज • हरियाणा में पानी की बर्बादी रोकने के लिए बनेगा कानून, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: मंत्री रणबीर गंगवा • हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप पात्र अतिथि अध्यापकों को नियमित करे सरकार : सैलजा • शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष • 'पंजाब में एनडीए की सरकार बनेगी', अकाली दल के साथ गठबंधन पर भाजपा नेताओं का दावा • नशा, गैंगस्टर और आर्थिक संकट से मुक्ति दिलाएगा भाजपा-शिअद गठबंधन : केवल सिंह ढिल्लों • सुखबीर बादल ने कहा- ‘अकाली दल-भाजपा के बीच एक भावनात्मक जुड़ाव’, नितिन नवीन बोले- ‘पंजाब में बढ़ेगी ताकत’ • शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच हुआ गठबंधन, सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में अमित शाह ने किया ऐलान • हिमाचल में सेना पर टिप्पणी को लेकर सियासी घमासान, शिमला-ऊना और मंडी में भाजयुमो का प्रदर्शन • हरियाणा में अब अधिकारियों की ACR में जुड़ेगा स्कूलों के दौरे और निरीक्षण का ब्योरा, गोद लिए स्कूलों का भी देना होगा पूरा रिकॉर्ड

पंजाब

शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच हुआ गठबंधन, सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में अमित शाह ने किया ऐलान

Updated on Tuesday, November 24, 2026 19:02 PM IST

पंजाब : 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गठबंधन का ऐलान किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में गठबंधन की घोषणा की। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंगलवार दोपहर दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे। यहां वे केंद्रीय मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले। इस दौरान पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ और अश्वनी शर्मा भी मौजूद रहे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कमरे में एक बैठक हुई है। उसमें अकाली दल और भाजपा के गठबंधन पर चर्चा की गई। दोनों दलों के नेताओं ने बैठकर फैसला लिया है कि अगला पंजाब विधानसभा चुनाव भाजपा-अकाली दल मिलकर लड़ेंगे। आज से अकाली दल एनडीए के सहयोगी के रूप में राजनीति में काम करेगा।


शाह ने कहा कि जब पूरा देश श्री गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व मना रहा है, तब हम सभी के लिए यह आनंद का विषय है कि सबसे पुराने साथी अकाली दल लौटकर फिर साथ आया है। मैं अकाली दल के सभी साथियों और सुखबीर सिंह बादल का हृदय से एनडीए में स्वागत करता हूं।


अमित शाह ने कहा, “कल जब प्रधानमंत्री जी से बात हुई कि एनडीए का विस्तार हो रहा है तो उन्होंने बहुत हर्ष के साथ सुखबीर सिंह बादल को फोन किया। उन्होंने एक प्रकार से भावना व्यक्त की कि अकाली दल के साथ ही एनडीए पूरा होता है। पीएम मोदी और बादल साहब, अटल-आडवाणी और बादल साहब का वर्षों पुराना व गहरा रिश्ता रहा है। भाजपा और अकाली दल का भी एक बहुत गहरा रिश्ता रहा है।”

Have something to say? Post your comment
शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

: शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

'पंजाब में एनडीए की सरकार बनेगी', अकाली दल के साथ गठबंधन पर भाजपा नेताओं का दावा

: 'पंजाब में एनडीए की सरकार बनेगी', अकाली दल के साथ गठबंधन पर भाजपा नेताओं का दावा

नशा, गैंगस्टर और आर्थिक संकट से मुक्ति दिलाएगा भाजपा-शिअद गठबंधन : केवल सिंह ढिल्लों

: नशा, गैंगस्टर और आर्थिक संकट से मुक्ति दिलाएगा भाजपा-शिअद गठबंधन : केवल सिंह ढिल्लों

सुखबीर बादल ने कहा- ‘अकाली दल-भाजपा के बीच एक भावनात्मक जुड़ाव’, नितिन नवीन बोले- ‘पंजाब में बढ़ेगी ताकत’

: सुखबीर बादल ने कहा- ‘अकाली दल-भाजपा के बीच एक भावनात्मक जुड़ाव’, नितिन नवीन बोले- ‘पंजाब में बढ़ेगी ताकत’

गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका में रहेगा अकाली दल और CM भी अकाली दल का ही होगा : अमित शाह

: गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका में रहेगा अकाली दल और CM भी अकाली दल का ही होगा : अमित शाह

डिजिटल वैन के माध्यम से लोगों को जनगणना के बारे में किया जा रहा है जागरूक

: डिजिटल वैन के माध्यम से लोगों को जनगणना के बारे में किया जा रहा है जागरूक

गुरदासपुर और बटाला में दो दिवसीय विशेष तलाशी अभियान चलाया; 248 व्यक्ति गिरफ्तार, 1.9 किलोग्राम हेरोइन बरामद

: गुरदासपुर और बटाला में दो दिवसीय विशेष तलाशी अभियान चलाया; 248 व्यक्ति गिरफ्तार, 1.9 किलोग्राम हेरोइन बरामद

27 नवंबर को प्रदेशभर में होगा सिविल डिफेंस एयर रेड एवं ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन

: 27 नवंबर को प्रदेशभर में होगा सिविल डिफेंस एयर रेड एवं ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन

ईडी जांच पर सुनील जाखड़ का दावा, पंजाब में भ्रष्टाचार की परतें खुलनी बाकी

: ईडी जांच पर सुनील जाखड़ का दावा, पंजाब में भ्रष्टाचार की परतें खुलनी बाकी

पंजाब के लिए भाजपा ने केवल सिंह ढिल्लों की अगुवाई में घोषित की 16 सदस्यीय चुनाव समिति

: पंजाब के लिए भाजपा ने केवल सिंह ढिल्लों की अगुवाई में घोषित की 16 सदस्यीय चुनाव समिति

X