Tuesday, 24 November 2026
BREAKING
• सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : नायब सिंह सैनी • भाजपा-अकाली गठबंधन की पंजाब में बनेगी शत प्रतिशत सरकार : अनिल विज • हरियाणा में पानी की बर्बादी रोकने के लिए बनेगा कानून, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: मंत्री रणबीर गंगवा • हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप पात्र अतिथि अध्यापकों को नियमित करे सरकार : सैलजा • शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष • 'पंजाब में एनडीए की सरकार बनेगी', अकाली दल के साथ गठबंधन पर भाजपा नेताओं का दावा • नशा, गैंगस्टर और आर्थिक संकट से मुक्ति दिलाएगा भाजपा-शिअद गठबंधन : केवल सिंह ढिल्लों • सुखबीर बादल ने कहा- ‘अकाली दल-भाजपा के बीच एक भावनात्मक जुड़ाव’, नितिन नवीन बोले- ‘पंजाब में बढ़ेगी ताकत’ • शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच हुआ गठबंधन, सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में अमित शाह ने किया ऐलान • हिमाचल में सेना पर टिप्पणी को लेकर सियासी घमासान, शिमला-ऊना और मंडी में भाजयुमो का प्रदर्शन

हरियाणा

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप पात्र अतिथि अध्यापकों को नियमित करे सरकार : सैलजा

Updated on Tuesday, November 24, 2026 19:10 PM IST

चंडीगढ़ : सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पिछले करीब 21 वर्षों से सेवाएं दे रहे लगभग 12 हजार अतिथि अध्यापक आज भी नियमितीकरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं। वर्षों तक प्रदेश के लाखों बच्चों का भविष्य संवारने वाले इन शिक्षकों को अपने ही भविष्य की चिंता सताना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा सरकार को इन अनुभवी अध्यापकों की समस्याओं का संवेदनशीलता और न्यायसंगत तरीके से समाधान करना चाहिए।


मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण से जुड़े मामलों में माननीय पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों तथा लागू कानूनी प्रावधानों के अनुरूप सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। सरकार की जिम्मेदारी है कि वह पात्र शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए स्पष्ट नीति और समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करे।
कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश की सरकारी शिक्षा व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। एक ओर हजारों अतिथि अध्यापक नियमितीकरण के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सरकारी स्कूलों में अध्यापकों के हजारों पद रिक्त पड़े हैं। भाजपा सरकार न तो अतिथि अध्यापकों की समस्याओं का स्थायी समाधान कर रही है और न ही रिक्त पदों पर पर्याप्त संख्या में नए अध्यापकों की नियमित नियुक्तियां कर रही है। इसका सीधा असर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों की शिक्षा पर पड़ रहा है।


सांसद ने कहा कि कांग्रेस हमेशा शिक्षकों के सम्मान, रोजगार की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण सरकारी शिक्षा की पक्षधर रही है। शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अनुभवी अध्यापकों के हितों की रक्षा के साथ-साथ योग्य युवाओं को पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से रोजगार के अवसर देना भी आवश्यक है।
कुमारी सैलजा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मांग की कि सरकार हाईकोर्ट के लागू निर्देशों का पालन करते हुए पात्र अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण की प्रक्रिया बिना अनावश्यक देरी के आगे बढ़ाए। साथ ही सभी रिक्त शिक्षकीय पदों का विवरण सार्वजनिक कर नियमित भर्ती का समयबद्ध कार्यक्रम घोषित करे।
कुमारी सैलजा ने कहा कि शिक्षकों का भविष्य असुरक्षित रखकर बच्चों का भविष्य सुरक्षित नहीं बनाया जा सकता। प्रदेश सरकार को शिक्षा और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर राजनीतिक बयानबाजी के बजाय ठोस निर्णय लेने चाहिए।

Have something to say? Post your comment
सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : नायब सिंह सैनी

: सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : नायब सिंह सैनी

भाजपा-अकाली गठबंधन की पंजाब में बनेगी शत प्रतिशत सरकार : अनिल विज

: भाजपा-अकाली गठबंधन की पंजाब में बनेगी शत प्रतिशत सरकार : अनिल विज

हरियाणा में पानी की बर्बादी रोकने के लिए बनेगा कानून, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: मंत्री रणबीर गंगवा

: हरियाणा में पानी की बर्बादी रोकने के लिए बनेगा कानून, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: मंत्री रणबीर गंगवा

हरियाणा में अब अधिकारियों की ACR में जुड़ेगा स्कूलों के दौरे और निरीक्षण का ब्योरा, गोद लिए स्कूलों का भी देना होगा पूरा रिकॉर्ड

: हरियाणा में अब अधिकारियों की ACR में जुड़ेगा स्कूलों के दौरे और निरीक्षण का ब्योरा, गोद लिए स्कूलों का भी देना होगा पूरा रिकॉर्ड

हरियाणा में महिला अधिवक्ताओं के लिए बार रूम में होगी अलग शौचालयों की व्यवस्था

: हरियाणा में महिला अधिवक्ताओं के लिए बार रूम में होगी अलग शौचालयों की व्यवस्था

पंचायतों और नगर निकायों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आय के नए स्रोत विकसित करने पर करें मंथन : मुख्यमंत्री

: पंचायतों और नगर निकायों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आय के नए स्रोत विकसित करने पर करें मंथन : मुख्यमंत्री

1977 में चौ. देवीलाल ने सता परिवर्तन करवाया था, 2029 में जेजेपी दोहराएगी इतिहास: दिग्विजय चौटाला

: 1977 में चौ. देवीलाल ने सता परिवर्तन करवाया था, 2029 में जेजेपी दोहराएगी इतिहास: दिग्विजय चौटाला

मकान का कब्जा दिलाने की एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते अदालत का बेलिफ गिरफ्तार

: मकान का कब्जा दिलाने की एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते अदालत का बेलिफ गिरफ्तार

विशेष सत्र में हरियाणा के 60 वर्षों के विकास के सफर व जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर होगी चर्चा : विस अध्यक्ष

: विशेष सत्र में हरियाणा के 60 वर्षों के विकास के सफर व जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर होगी चर्चा : विस अध्यक्ष

हरियाणाः सनियाना गांव में निकाली नशे के विरुद्ध एक विशाल जागरूकता रैली

: हरियाणाः सनियाना गांव में निकाली नशे के विरुद्ध एक विशाल जागरूकता रैली

X