Tuesday, 24 November 2026
BREAKING
• 'पंजाब में एनडीए की सरकार बनेगी', अकाली दल के साथ गठबंधन पर भाजपा नेताओं का दावा • नशा, गैंगस्टर और आर्थिक संकट से मुक्ति दिलाएगा भाजपा-शिअद गठबंधन : केवल सिंह ढिल्लों • सुखबीर बादल ने कहा- ‘अकाली दल-भाजपा के बीच एक भावनात्मक जुड़ाव’, नितिन नवीन बोले- ‘पंजाब में बढ़ेगी ताकत’ • शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच हुआ गठबंधन, सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में अमित शाह ने किया ऐलान • हिमाचल में सेना पर टिप्पणी को लेकर सियासी घमासान, शिमला-ऊना और मंडी में भाजयुमो का प्रदर्शन • हरियाणा में अब अधिकारियों की ACR में जुड़ेगा स्कूलों के दौरे और निरीक्षण का ब्योरा, गोद लिए स्कूलों का भी देना होगा पूरा रिकॉर्ड • गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका में रहेगा अकाली दल और CM भी अकाली दल का ही होगा : अमित शाह • 1,000 ई-बसें खरीदेगा हिमाचल, HRTC को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम • डिजिटल वैन के माध्यम से लोगों को जनगणना के बारे में किया जा रहा है जागरूक • गुरदासपुर और बटाला में दो दिवसीय विशेष तलाशी अभियान चलाया; 248 व्यक्ति गिरफ्तार, 1.9 किलोग्राम हेरोइन बरामद

हरियाणा

हरियाणा में अब अधिकारियों की ACR में जुड़ेगा स्कूलों के दौरे और निरीक्षण का ब्योरा, गोद लिए स्कूलों का भी देना होगा पूरा रिकॉर्ड

Updated on Tuesday, November 24, 2026 18:58 PM IST

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सरकारी स्कूलों को मजबूत बनाने के लिए प्रशासन की सीधी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को निर्देश दिया कि प्रथम और द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) में स्कूलों को गोद लेने, निरीक्षण के लिए उनके दौरे और उसके बाद की रिपोर्ट का ब्योरा शामिल किया जाये। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में स्कूलों के सुधार की पहल के प्रति अधिकारियों की जवाबदेही बढ़ेगी।


रस्तोगी ने कहा कि इस नयी व्यवस्था से अधिकारियों को अपने गोद लिए गए स्कूलों की कार्यप्रणाली पर सक्रिय रूप से नजर रखने, विद्यार्थियों और शिक्षकों से बातचीत करने तथा उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। मुख्य सचिव ने वरिष्ठ अधिकारियों और उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए स्कूलों को गोद लेने की पहल और हर महीने स्कूलों के दौरे की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि वर्तमान वर्ष के लिए एसीआर प्रपत्रों में एक अलग स्तंभ जोड़ा जाए।


एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस स्तंभ में अधिकारी द्वारा गोद लिए गए स्कूल का नाम, उसके द्वारा किए गए दौरों की संख्या और निरीक्षण का विवरण दर्ज किया जाएगा। अधिकारियों को अपनी वार्षिक स्व-मूल्यांकन रिपोर्ट के साथ स्कूल निरीक्षण की रिपोर्ट भी संलग्न करनी होगी। उन्होंने एसीआर के प्रारूप में प्रस्तावित बदलावों को लागू करने के लिए सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागों को निर्देश जारी करने को कहा। मुख्य सचिव ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य स्कूलों के दौरों को अधिक सार्थक बनाना है। उन्होंने कहा कि इसके तहत अधिकारियों को नियमित निरीक्षण से आगे बढ़कर स्कूलों के शैक्षणिक माहौल और उपलब्ध बुनियादी ढांचे का स्वयं आकलन करने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा में महिला अधिवक्ताओं के लिए बार रूम में होगी अलग शौचालयों की व्यवस्था

: हरियाणा में महिला अधिवक्ताओं के लिए बार रूम में होगी अलग शौचालयों की व्यवस्था

पंचायतों और नगर निकायों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आय के नए स्रोत विकसित करने पर करें मंथन : मुख्यमंत्री

: पंचायतों और नगर निकायों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आय के नए स्रोत विकसित करने पर करें मंथन : मुख्यमंत्री

1977 में चौ. देवीलाल ने सता परिवर्तन करवाया था, 2029 में जेजेपी दोहराएगी इतिहास: दिग्विजय चौटाला

: 1977 में चौ. देवीलाल ने सता परिवर्तन करवाया था, 2029 में जेजेपी दोहराएगी इतिहास: दिग्विजय चौटाला

मकान का कब्जा दिलाने की एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते अदालत का बेलिफ गिरफ्तार

: मकान का कब्जा दिलाने की एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते अदालत का बेलिफ गिरफ्तार

विशेष सत्र में हरियाणा के 60 वर्षों के विकास के सफर व जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर होगी चर्चा : विस अध्यक्ष

: विशेष सत्र में हरियाणा के 60 वर्षों के विकास के सफर व जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर होगी चर्चा : विस अध्यक्ष

हरियाणाः सनियाना गांव में निकाली नशे के विरुद्ध एक विशाल जागरूकता रैली

: हरियाणाः सनियाना गांव में निकाली नशे के विरुद्ध एक विशाल जागरूकता रैली

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने पूर्व मंत्री फूलचंद मुलाना व पूर्व विधायक सतविन्द्र राणा को श्रद्धांजलि दी

: विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने पूर्व मंत्री फूलचंद मुलाना व पूर्व विधायक सतविन्द्र राणा को श्रद्धांजलि दी

उत्तराखंड में बदलाव चाहती है जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश : कुमारी सैलजा

: उत्तराखंड में बदलाव चाहती है जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश : कुमारी सैलजा

गुरुग्राम में रिश्वत लेते पुलिस सब इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार, शिकायत निपटाने के लिए मांगे थे 2 लाख रुपये

: गुरुग्राम में रिश्वत लेते पुलिस सब इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार, शिकायत निपटाने के लिए मांगे थे 2 लाख रुपये

सीएम नायब सैनी पंजाब में जाकर झूठे वादे करने की बजाय हरियाणा की जनता को काम का हिसाब दे : दुष्यंत चौटाला

: सीएम नायब सैनी पंजाब में जाकर झूठे वादे करने की बजाय हरियाणा की जनता को काम का हिसाब दे : दुष्यंत चौटाला

X