Monday, 23 November 2026
BREAKING
• भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में खरीदारी • एशिया में भारत की बढ़ती ताकत पर मुहर, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी किया पावर इंडेक्स 2026 • आंध्र प्रदेश सरकार के लिए एआई-आधारित लीगल प्लेटफॉर्म बनाएगा रेलटेल, मिला 27 करोड़ रुपए का ऑर्डर • राष्ट्रपति भवन में नेपाल के पीएम बालेन शाह का किया गया औपचारिक स्वागत • ट्रंप चाहते हैं एनवीडिया जेन्सन हुआंग को करे 'री-हायर', बोले-ये अच्छा होगा • एशिया में भारत की बढ़ती ताकत पर मुहर, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी किया पावर इंडेक्स 2026 • पाकिस्तान की सेना को अमेरिकी फंडिंग क्यों? नवनिर्वाचित सीनेटर अल सैयद ने उठाए सवाल • क्षेत्रीय दबदबा कायम करना हमारा लक्ष्य नहीं, आत्मरक्षा के लिए बढ़ा रहे सैन्य ताकत : किम जोंग उन • राम-जानकी की नगरी के बीच रेल सेवा का शुभारंभ आज, हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री मोदी और नेपाल के पीएम शाह • भारत-नीदरलैंड के बीच कई साझा हित, सुरक्षा, तकनीक और वैश्विक चुनौतियों पर होगी चर्चा : टॉम बेरेंडसन

दुनिया

भारत-नीदरलैंड के बीच कई साझा हित, सुरक्षा, तकनीक और वैश्विक चुनौतियों पर होगी चर्चा : टॉम बेरेंडसन

Updated on Monday, November 23, 2026 11:21 AM IST

नई द‍िल्‍ली: नीदरलैंड के विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसन ने अपनी भारत यात्रा के दौरान कहा कि भारत और नीदरलैंड के बीच कई साझा हित हैं। उनकी बातचीत सुरक्षा, तकनीक और वैश्विक चुनौतियों से निपटने के तरीकों पर केंद्रित होगी। नीदरलैंड के विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसन ने अपनी भारत यात्रा के दौरान कहा क‍ि भारत और नीदरलैंड के बीच कई साझा हित हैं। आने वाले दिनों में हम अपने द्विपक्षीय संबंधों और हमारे सामने मौजूद चुनौतियों पर चर्चा करेंगे और अपनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेंगे। हमारी बातचीत सुरक्षा तकनीक और वैश्विक चुनौतियों से निपटने के तरीकों पर केंद्रित होगी।

नीदरलैंड के विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसन रविवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। बेरेंडसन 22 और 23 नवंबर को भारत की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। वे भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ होने वाली पहली बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में दोनों देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक, व्यापारिक और तकनीकी सहयोग को आगे बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होने की उम्मीद है।

दोनों देशों के बीच सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों में व्यापार एवं निवेश, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि, जल प्रबंधन, स्वास्थ्य, दवा उद्योग, चिकित्सा प्रौद्योगिकी और सेमीकंडक्टर शामिल हैं। इसके अलावा कृत्रिम बुद्धिमत्ता, साइबर सुरक्षा, क्वांटम प्रौद्योगिकी और अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में भी साझेदारी बढ़ाने पर जोर है।

भारत और नीदरलैंड के बीच इस वर्ष मई में रणनीतिक साझेदारी स्थापित करने पर सहमति बनी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन ने 16 मई को हेग में अपनी बैठक के दौरान 2026-2030 के लिए रणनीतिक साझेदारी का पांच वर्षीय रोडमैप अपनाया था। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच सहयोग को ठोस पहलों और समयबद्ध कार्ययोजनाओं के जरिए आगे बढ़ाना है।

इस रोडमैप में विदेश मंत्रियों के स्तर पर वार्षिक बैठक की व्यवस्था भी शामिल है, ताकि रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की जा सके और भविष्य के सहयोग को दिशा दी जा सके।

सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान भी जयशंकर और बेरेंडसन की मुलाकात हुई थी। उस दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रेन संघर्ष और प्रधानमंत्री मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान तय हुए सहयोग के बिंदुओं पर विचारों का आदान-प्रदान किया था।

 

Have something to say? Post your comment
पाकिस्तान की सेना को अमेरिकी फंडिंग क्यों? नवनिर्वाचित सीनेटर अल सैयद ने उठाए सवाल

: पाकिस्तान की सेना को अमेरिकी फंडिंग क्यों? नवनिर्वाचित सीनेटर अल सैयद ने उठाए सवाल

क्षेत्रीय दबदबा कायम करना हमारा लक्ष्य नहीं, आत्मरक्षा के लिए बढ़ा रहे सैन्य ताकत : किम जोंग उन

: क्षेत्रीय दबदबा कायम करना हमारा लक्ष्य नहीं, आत्मरक्षा के लिए बढ़ा रहे सैन्य ताकत : किम जोंग उन

सिएटल एयरपोर्ट पर आईसीई की कार्रवाई से अफरा-तफरी, हिरासत में लिए दो यात्री

: सिएटल एयरपोर्ट पर आईसीई की कार्रवाई से अफरा-तफरी, हिरासत में लिए दो यात्री

दक्षिण कोरिया में कॉलेज एंट्रेंस एग्जाम को लेकर बवाल, शिक्षा मंत्री ने इस्तीफे की पेशकश की

: दक्षिण कोरिया में कॉलेज एंट्रेंस एग्जाम को लेकर बवाल, शिक्षा मंत्री ने इस्तीफे की पेशकश की

राष्ट्रपति चुनाव प्रचार फंड का पैसा चुनावी व्यवस्था दुरुस्त करने में लगाया जाए: अमेरिकी सीनेटरों की मांग

: राष्ट्रपति चुनाव प्रचार फंड का पैसा चुनावी व्यवस्था दुरुस्त करने में लगाया जाए: अमेरिकी सीनेटरों की मांग

ऑस्ट्रेलिया: ऐप के जरिए अपराध का नेटवर्क चला रहा था किशोर, आगजनी और अपहरण का आरोप

: ऑस्ट्रेलिया: ऐप के जरिए अपराध का नेटवर्क चला रहा था किशोर, आगजनी और अपहरण का आरोप

रियाद पर दागी गईं बैलिस्टिक मिसाइल, हूती ने दी थी जवाबी कार्रवाई की धमकी

: रियाद पर दागी गईं बैलिस्टिक मिसाइल, हूती ने दी थी जवाबी कार्रवाई की धमकी

'ऑपरेशन मानसून थंडर' ने किया ड्रग तस्कर नेटवर्क को ध्वस्त, अमेरिका-भारत साझेदारी की ये मिसाल: सर्जियो गोर

: 'ऑपरेशन मानसून थंडर' ने किया ड्रग तस्कर नेटवर्क को ध्वस्त, अमेरिका-भारत साझेदारी की ये मिसाल: सर्जियो गोर

बांग्लादेश: हिंसक वारदातों के बीच सुरक्षा कड़ी, सात जिलों में अर्धसैनिक सीमा सुरक्षा बल तैनात

: बांग्लादेश: हिंसक वारदातों के बीच सुरक्षा कड़ी, सात जिलों में अर्धसैनिक सीमा सुरक्षा बल तैनात

पेरू के एंडीज पर्वतीय क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके

: पेरू के एंडीज पर्वतीय क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके

X