Monday, 23 November 2026
BREAKING
• रजत दलाल ने अविनाश मिश्रा को दी ईशा सिंह से दूर रहने की हिदायत, बोले- 'तुमने जो करना था कर लिया, अब हमसे दूर रहो' • इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, 'हनुमान अंश' से ''ढाई चाल' तक रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज • साजिद खान: 16 की उम्र में डीजे, फराह के साथ बैकग्राउंड डांस से शुरू हुआ सफर, फिर बनाई 'हाउसफुल' जैसी फिल्में • एक सीन के लिए 21-22 रीटेक लेते थे सूरज बड़जात्या, अब बदला निर्देशन का अंदाज • 'हनुमान अंश' की सफलता से उत्साहित निर्देशक विशाल चतुर्वेदी, बताया- '2027 में दूसरे पार्ट पर होगा काम' • सोने और चांदी में लौटी खरीदारी, कीमतें करीब 2.50 प्रतिशत तक बढ़ीं • भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में खरीदारी • एशिया में भारत की बढ़ती ताकत पर मुहर, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी किया पावर इंडेक्स 2026 • आंध्र प्रदेश सरकार के लिए एआई-आधारित लीगल प्लेटफॉर्म बनाएगा रेलटेल, मिला 27 करोड़ रुपए का ऑर्डर • राष्ट्रपति भवन में नेपाल के पीएम बालेन शाह का किया गया औपचारिक स्वागत

राष्ट्रीय

ट्रंप चाहते हैं एनवीडिया जेन्सन हुआंग को करे 'री-हायर', बोले-ये अच्छा होगा

Updated on Monday, November 23, 2026 11:25 AM IST

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इच्छा है कि दुनिया की बड़ी चिप कंपनी एनवीडिया जेन्सन हुआंग को दूसरा मौका दें। ट्रंप के मुताबिक ये कंपनी के लिए ही अच्छा होगा। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर सोमवार को एक पोस्ट में अपनी इच्छा बताई। लिखा, "मुझे उम्मीद है कि एनवीडिया का बोर्ड जेन्सन हुआंग को दोबारा कंपनी में रखेगा। यह कंपनी और अमेरिका, दोनों के लिए सबसे अच्छा होगा।"

चीनी कारोबारी महिला एलिस हुआंग के साथ अफेयर की खबरों के बीच जेन्सन हुआंग ने 12 नवंबर को एनवीडिया के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपनी गलती मानते हुए हुए पत्नी और बच्चों से माफी मांगी थी।

ट्रंप पहले भी हुआंग के पक्ष में अपनी बात रखते आए हैं। उनका ये पोस्ट अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट के उस टीवी इंटरव्यू के बाद सामने आया जिसमें उन्होंने कहा कि प्रशासन अभी भी एनवीडिया से उन संभावित चूक के बारे में जवाब का इंतजार कर रहा है, जो निर्यात-नियंत्रण नियमों के पालन में हो सकती हैं।

वहीं, एक रिपब्लिकन सीनेटर ने मांग की है कि वरिष्ठ अधिकारी शपथ लेकर इस बात पर गवाही दें कि चीन तक अमेरिकी एडवांस्ड चिप्स कैसे पहुंचे।

सीबीएस के कार्यक्रम "फेस द नेशन" में बोलते हुए, बेसेंट ने कहा कि अधिकारियों ने एनवीडिया के अंतरिम प्रबंधन, प्रमुख निदेशकों और वकीलों से संपर्क किया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या हुआ था और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

जब उनसे पूछा गया कि क्या प्रशासन को जरूरी जवाब मिल गए हैं, तो उन्होंने कहा: "नहीं।"

वहीं, अमेरिका के राष्ट्रीय खुफिया निदेशक जे क्लेटन पहले ही कह चुकी है कि एलिस और उनकी कंपनी मेगास्पीड की जांच चल रही है।

जेन्सन हुआंग की 1 दिसंबर को अमेरिकी संसद की तीन समितियों के सामने बंद कमरे में पेशी होगी। उनसे चीन को एनवीडिया की एडवांस एआई चिप्स पहुंचने और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।

हुआंग भी कंपनी में वापसी की इच्छा जता चुके हैं। इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 17 नवंबर को अपने पहले बयान में उन्होंने कहा, "अगर एनवीडिया का बोर्ड उनकी वापसी को कंपनी और अमेरिका के हित में मानता है, तो वे दोबारा सीईओ बनने के लिए तैयार हैं।"

उन्होंने यह भी बताया कि इस्तीफे के बाद कंपनी के कर्मचारियों, निवेशकों और कारोबारी साझेदारों ने उनसे वापस आने की अपील की थी। दूसरी ओर एनवीडिया बोर्ड ने साफ कर दिया था कि वह जेन्सन हुआंग की वापसी पर विचार नहीं कर रहे हैं।

 

Have something to say? Post your comment
एशिया में भारत की बढ़ती ताकत पर मुहर, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी किया पावर इंडेक्स 2026

: एशिया में भारत की बढ़ती ताकत पर मुहर, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी किया पावर इंडेक्स 2026

राष्ट्रपति भवन में नेपाल के पीएम बालेन शाह का किया गया औपचारिक स्वागत

: राष्ट्रपति भवन में नेपाल के पीएम बालेन शाह का किया गया औपचारिक स्वागत

एशिया में भारत की बढ़ती ताकत पर मुहर, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी किया पावर इंडेक्स 2026

: एशिया में भारत की बढ़ती ताकत पर मुहर, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी किया पावर इंडेक्स 2026

राम-जानकी की नगरी के बीच रेल सेवा का शुभारंभ आज, हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री मोदी और नेपाल के पीएम शाह

: राम-जानकी की नगरी के बीच रेल सेवा का शुभारंभ आज, हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री मोदी और नेपाल के पीएम शाह

भारत में गरीबी को बनाए रखने वाली बाधाओं को दूर करने की दिशा में आया बुनियादी बदलाव : वित्त मंत्री सीतारमण

: भारत में गरीबी को बनाए रखने वाली बाधाओं को दूर करने की दिशा में आया बुनियादी बदलाव : वित्त मंत्री सीतारमण

मां के बिना जीवन से भावनात्मक सुरक्षा और घर की छांव दोनों छिन जाती हैं : योगी आदित्यनाथ

: मां के बिना जीवन से भावनात्मक सुरक्षा और घर की छांव दोनों छिन जाती हैं : योगी आदित्यनाथ

आरआरबी भर्ती अलर्ट: 1,250 स्टेशन मास्टर पोस्ट के लिए तुरंत करें आवेदन, 25 नवंबर अंतिम तिथि

: आरआरबी भर्ती अलर्ट: 1,250 स्टेशन मास्टर पोस्ट के लिए तुरंत करें आवेदन, 25 नवंबर अंतिम तिथि

आपदा से पहले तैयारी ही जन-धन की हानि रोकने का सबसे बड़ा माध्यम: सीएम योगी

: आपदा से पहले तैयारी ही जन-धन की हानि रोकने का सबसे बड़ा माध्यम: सीएम योगी

चक्रवात ‘अकवान’ का असर कम, बंगाल में शुष्क रहेगा मौसम : IMD

: चक्रवात ‘अकवान’ का असर कम, बंगाल में शुष्क रहेगा मौसम : IMD

गुजरात में भीषण सड़क हादसा, सैन्य परिवारों के सात सदस्यों की मौ*त; पीएम मोदी ने जताया शोक

: गुजरात में भीषण सड़क हादसा, सैन्य परिवारों के सात सदस्यों की मौ*त; पीएम मोदी ने जताया शोक

X