Monday, 23 November 2026
BREAKING
• पाकिस्तान की सेना को अमेरिकी फंडिंग क्यों? नवनिर्वाचित सीनेटर अल सैयद ने उठाए सवाल • क्षेत्रीय दबदबा कायम करना हमारा लक्ष्य नहीं, आत्मरक्षा के लिए बढ़ा रहे सैन्य ताकत : किम जोंग उन • राम-जानकी की नगरी के बीच रेल सेवा का शुभारंभ आज, हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री मोदी और नेपाल के पीएम शाह • भारत-नीदरलैंड के बीच कई साझा हित, सुरक्षा, तकनीक और वैश्विक चुनौतियों पर होगी चर्चा : टॉम बेरेंडसन • भारत में गरीबी को बनाए रखने वाली बाधाओं को दूर करने की दिशा में आया बुनियादी बदलाव : वित्त मंत्री सीतारमण • वैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन में 'हरिहर मिलन', पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे बाबा महाकाल • मां के बिना जीवन से भावनात्मक सुरक्षा और घर की छांव दोनों छिन जाती हैं : योगी आदित्यनाथ • आरआरबी भर्ती अलर्ट: 1,250 स्टेशन मास्टर पोस्ट के लिए तुरंत करें आवेदन, 25 नवंबर अंतिम तिथि • आपदा से पहले तैयारी ही जन-धन की हानि रोकने का सबसे बड़ा माध्यम: सीएम योगी • विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने पूर्व मंत्री फूलचंद मुलाना व पूर्व विधायक सतविन्द्र राणा को श्रद्धांजलि दी

राष्ट्रीय

आरआरबी भर्ती अलर्ट: 1,250 स्टेशन मास्टर पोस्ट के लिए तुरंत करें आवेदन, 25 नवंबर अंतिम तिथि

Updated on Monday, November 23, 2026 11:15 AM IST

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के हाथ से एक सुनहरा मौका निकलने वाला है। दरअसल, भारत सरकार के रेल मंत्रालय के तहत रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने देश भर में पूर्णकालिक आधार पर स्टेशन मास्टर के कुल 1,250 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आरआरबी की ओर से स्टेशन मास्टर पद के लिए जारी 1,250 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 27 अक्टूबर से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर तक तय की गई है। ऐसे में जिन पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक इन पदों पर नियुक्ति के लिए एप्लीकेशन फॉर्म नहीं भरा है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे तुरंत आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समय सीमा के अंदर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर लें।

जमा किए गए आवेदनों के लिए आवेदन शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 27 नवंबर है। वहीं, जिन अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र भरते समय कुछ गलती हो जाएगी, उनके लिए फॉर्म की त्रुटियों को सुधारने की विंडो 28 नवंबर से 7 दिसंबर तक सक्रिय रहेगी। हालांकि, इसके लिए आवेदकों को मॉडिफिकेशन शुल्क का भुगतान करना होगा।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में कम से कम ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (सीबीएटी), दस्तावेज सत्यापन, चिकित्सा परीक्षण और अंतिम मेरिट के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 7वें सीपीसी (केंद्रीय वेतन आयोग) के तहत लेवल-6 के मुताबिक 35,400 रुपए प्रति माह होगी।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 500 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/महिला/ट्रांसजेंडर/पूर्व सैनिक/अल्पसंख्यक/ईबीसी के लिए 250 रुपए तय किया गया है।

 

Have something to say? Post your comment
राम-जानकी की नगरी के बीच रेल सेवा का शुभारंभ आज, हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री मोदी और नेपाल के पीएम शाह

: राम-जानकी की नगरी के बीच रेल सेवा का शुभारंभ आज, हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री मोदी और नेपाल के पीएम शाह

भारत में गरीबी को बनाए रखने वाली बाधाओं को दूर करने की दिशा में आया बुनियादी बदलाव : वित्त मंत्री सीतारमण

: भारत में गरीबी को बनाए रखने वाली बाधाओं को दूर करने की दिशा में आया बुनियादी बदलाव : वित्त मंत्री सीतारमण

मां के बिना जीवन से भावनात्मक सुरक्षा और घर की छांव दोनों छिन जाती हैं : योगी आदित्यनाथ

: मां के बिना जीवन से भावनात्मक सुरक्षा और घर की छांव दोनों छिन जाती हैं : योगी आदित्यनाथ

आपदा से पहले तैयारी ही जन-धन की हानि रोकने का सबसे बड़ा माध्यम: सीएम योगी

: आपदा से पहले तैयारी ही जन-धन की हानि रोकने का सबसे बड़ा माध्यम: सीएम योगी

चक्रवात ‘अकवान’ का असर कम, बंगाल में शुष्क रहेगा मौसम : IMD

: चक्रवात ‘अकवान’ का असर कम, बंगाल में शुष्क रहेगा मौसम : IMD

गुजरात में भीषण सड़क हादसा, सैन्य परिवारों के सात सदस्यों की मौ*त; पीएम मोदी ने जताया शोक

: गुजरात में भीषण सड़क हादसा, सैन्य परिवारों के सात सदस्यों की मौ*त; पीएम मोदी ने जताया शोक

2047 तक 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य : सीआईआई ने सुझाए 15 बड़े वित्तीय सुधार

: 2047 तक 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य : सीआईआई ने सुझाए 15 बड़े वित्तीय सुधार

12 दिसंबर को खत्म होगी गंगा जल संधि, ढाका में भारत-बांग्लादेश की अहम बैठक आज

: 12 दिसंबर को खत्म होगी गंगा जल संधि, ढाका में भारत-बांग्लादेश की अहम बैठक आज

हिंद-प्रशांत से पड़ोस तक, भारत की कूटनीति ने कई मोर्चों पर दिखाई ताकत

: हिंद-प्रशांत से पड़ोस तक, भारत की कूटनीति ने कई मोर्चों पर दिखाई ताकत

भारत पहुंचेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह आज, सोमवार को पीएम मोदी से होगी मुलाकात

: भारत पहुंचेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह आज, सोमवार को पीएम मोदी से होगी मुलाकात

X