Sunday, 22 November 2026
BREAKING
• जालंधर में सेना भर्ती रैली का सफलतापूर्वक समापन • चक्रवात ‘अकवान’ का असर कम, बंगाल में शुष्क रहेगा मौसम : IMD • गुजरात में भीषण सड़क हादसा, सैन्य परिवारों के सात सदस्यों की मौ*त; पीएम मोदी ने जताया शोक • 2047 तक 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य : सीआईआई ने सुझाए 15 बड़े वित्तीय सुधार • चंडीगढ़ इंटरनेशनल मैराथन में दौड़ा उत्साह का सैलाब, 11 देशों के 9,000 धावकों ने लिया हिस्सा • गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर श्रद्धा का सफर : 1822 सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना • 12 दिसंबर को खत्म होगी गंगा जल संधि, ढाका में भारत-बांग्लादेश की अहम बैठक आज • हिंद-प्रशांत से पड़ोस तक, भारत की कूटनीति ने कई मोर्चों पर दिखाई ताकत • भारत पहुंचेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह आज, सोमवार को पीएम मोदी से होगी मुलाकात • एआई हो या कोई नई तकनीक, कुशल व्यक्ति की रोजी-रोटी कोई नहीं छीन सकता : पीएम मोदी

राष्ट्रीय

गुजरात में भीषण सड़क हादसा, सैन्य परिवारों के सात सदस्यों की मौ*त; पीएम मोदी ने जताया शोक

Updated on Sunday, November 22, 2026 17:56 PM IST

गुजरात के कच्छ जिले में भुज-खावड़ा नेशनल हाईवे पर एक कार के ट्रेलर ट्रक से टकरा जाने के कारण, सेना के जवानों के परिवारों के सात सदस्यों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इस घटना पर शोक व्यक्त किया और जान गंवाने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। यह भयानक हादसा शनिवार रात को हुआ, जब पीड़ित कच्छ के रण घूमने के बाद भुज से लौट रहे थे। उनकी कार एक ट्रेलर ट्रक से टकरा गई, जिससे उसमें सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और तीन बच्चे शामिल थे, जिनमें एक नवजात शिशु भी था।

इस घटना पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “गुजरात के कच्छ में हुए हादसे में लोगों की जान जाने से बहुत दुख हुआ है। जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। जान गंवाने वालों के परिवारों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”

कच्छ पश्चिम पुलिस कंट्रोल रूम के एक अधिकारी के अनुसार, जवान के परिवार कच्छ के रण घूमने के बाद भुज से लौट रहे थे, तभी उनकी कार एक ट्रेलर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से पिचककर मलबे में तब्दील हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। बचाव दल को शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी और इस काम में कई घंटे लग गए। टक्कर के कारण सड़क पर मलबा और शवों के अंग भी बिखर गए। घटना के बाद, जिला पुलिस अधीक्षक विकास सुंडा स्थिति का जायजा लेने के लिए तुरंत दुर्घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे।

मृतकों की पहचान रिंकी नितिन गुसाईं (35), उनकी चार महीने की बेटी वमिका, सौरभ सिंह नेगी (30), उनकी पत्नी सविता सौरभ सिंह नेगी (30), उनकी तीन महीने की बेटी सिविका, राजेश रावत (35) और उनकी सात साल की बेटी रक्षिता के रूप में हुई है। ये सभी लोग उत्तराखंड के गढ़वाल के रहने वाले थे और भुज में तैनात सेना के जवानों के परिवार के सदस्य थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हादसे पर दुख जताते हुए एक्स पर लिखा, “गुजरात के कच्छ में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

 

Have something to say? Post your comment
चक्रवात ‘अकवान’ का असर कम, बंगाल में शुष्क रहेगा मौसम : IMD

: चक्रवात ‘अकवान’ का असर कम, बंगाल में शुष्क रहेगा मौसम : IMD

2047 तक 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य : सीआईआई ने सुझाए 15 बड़े वित्तीय सुधार

: 2047 तक 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य : सीआईआई ने सुझाए 15 बड़े वित्तीय सुधार

12 दिसंबर को खत्म होगी गंगा जल संधि, ढाका में भारत-बांग्लादेश की अहम बैठक आज

: 12 दिसंबर को खत्म होगी गंगा जल संधि, ढाका में भारत-बांग्लादेश की अहम बैठक आज

हिंद-प्रशांत से पड़ोस तक, भारत की कूटनीति ने कई मोर्चों पर दिखाई ताकत

: हिंद-प्रशांत से पड़ोस तक, भारत की कूटनीति ने कई मोर्चों पर दिखाई ताकत

भारत पहुंचेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह आज, सोमवार को पीएम मोदी से होगी मुलाकात

: भारत पहुंचेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह आज, सोमवार को पीएम मोदी से होगी मुलाकात

एआई हो या कोई नई तकनीक, कुशल व्यक्ति की रोजी-रोटी कोई नहीं छीन सकता : पीएम मोदी

: एआई हो या कोई नई तकनीक, कुशल व्यक्ति की रोजी-रोटी कोई नहीं छीन सकता : पीएम मोदी

आधुनिक होना और अपनी जड़ों से जुड़े रहना, दोनों एक साथ संभव है : राजनाथ सिंह

: आधुनिक होना और अपनी जड़ों से जुड़े रहना, दोनों एक साथ संभव है : राजनाथ सिंह

पीएम मोदी की अपील का असर, 7 महीने में सोना आयात बिल 16.46 अरब डॉलर घटा : कैट

: पीएम मोदी की अपील का असर, 7 महीने में सोना आयात बिल 16.46 अरब डॉलर घटा : कैट

दिल्ली पहुंचे डच विदेश मंत्री, एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय सहयोग पर होगी चर्चा

: दिल्ली पहुंचे डच विदेश मंत्री, एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय सहयोग पर होगी चर्चा

उत्पाद पर गलत जानकारी अंकित करने से उद्यमी बचें : FSSAI

: उत्पाद पर गलत जानकारी अंकित करने से उद्यमी बचें : FSSAI

X