Sunday, 22 November 2026
BREAKING
• 12 दिसंबर को खत्म होगी गंगा जल संधि, ढाका में भारत-बांग्लादेश की अहम बैठक आज • हिंद-प्रशांत से पड़ोस तक, भारत की कूटनीति ने कई मोर्चों पर दिखाई ताकत • भारत पहुंचेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह आज, सोमवार को पीएम मोदी से होगी मुलाकात • एआई हो या कोई नई तकनीक, कुशल व्यक्ति की रोजी-रोटी कोई नहीं छीन सकता : पीएम मोदी • आधुनिक होना और अपनी जड़ों से जुड़े रहना, दोनों एक साथ संभव है : राजनाथ सिंह • पीएम मोदी की अपील का असर, 7 महीने में सोना आयात बिल 16.46 अरब डॉलर घटा : कैट • दिल्ली पहुंचे डच विदेश मंत्री, एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय सहयोग पर होगी चर्चा • सिएटल एयरपोर्ट पर आईसीई की कार्रवाई से अफरा-तफरी, हिरासत में लिए दो यात्री • दक्षिण कोरिया में कॉलेज एंट्रेंस एग्जाम को लेकर बवाल, शिक्षा मंत्री ने इस्तीफे की पेशकश की • राष्ट्रपति चुनाव प्रचार फंड का पैसा चुनावी व्यवस्था दुरुस्त करने में लगाया जाए: अमेरिकी सीनेटरों की मांग

राष्ट्रीय

भारत पहुंचेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह आज, सोमवार को पीएम मोदी से होगी मुलाकात

Updated on Sunday, November 22, 2026 17:41 PM IST

नई दिल्ली : नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह रविवार को दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 22 और 23 नवंबर को होने वाली यह यात्रा शाह के प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद भारत की पहली और उनकी पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा है।

विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, इस यात्रा के दौरान भारत और नेपाल के बीच संबंधों के संपूर्ण दायरे की समीक्षा की जाएगी। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा होगी।

शाह इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मुलाकात करेंगे। वहीं, सोमवार 23 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता प्रस्तावित है। इस दौरान दोनों भारत-नेपाल संबंधों के सभी प्रमुख पहलुओं की समीक्षा करने के साथ आपसी हितों से जुड़े क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

नेपाल के विदेश मंत्रालय के अनुसार, बालेन्द्र शाह रविवार को नेपाल एयरलाइंस की उड़ान से नई दिल्ली रवाना होंगे। उनके साथ वित्त मंत्री स्वर्णिम वाग्ले, विदेश मंत्री शिशिर खनाल, प्रधानमंत्री के मुख्य सलाहकार कुमार ब्यानजनकर और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी होंगे।

नेपाल के विदेश सचिव अमृत बहादुर राय ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में बताया था कि दोनों देशों के प्रधानमंत्री 23 नवंबर को प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत करेंगे। इसमें आपसी हितों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा होगी। द्विपक्षीय वार्ता के बाद दोनों नेता संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी अपने नेपाली समकक्ष और उनके प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में आधिकारिक दोपहर के भोज का आयोजन भी करेंगे।

राय के मुताबिक, यात्रा के दौरान संपर्क और ऊर्जा सहयोग से जुड़ी पूरी हो चुकीं कई परियोजनाओं का उद्घाटन किए जाने की संभावना है। इसके अलावा नई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी जाएगी।

दोनों देशों के बीच बातचीत में व्यापार, परिवहन, निवेश, ऊर्जा, संपर्क नेटवर्क और बुनियादी ढांचे के विकास जैसे क्षेत्रों में आर्थिक सहयोग मजबूत करने पर विशेष जोर रहने की उम्मीद है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, खेल, आपदा प्रबंधन और मानव संसाधन विकास से जुड़े सहयोग के लिए कई समझौता ज्ञापनों (एमओयू) का आदान-प्रदान भी प्रस्तावित है।

नेपाल से रवाना होने वाले आधिकारिक सरकारी प्रतिनिधिमंडल में 34 सदस्य होंगे। नेपाल के भारत में राजदूत और कुछ अन्य सदस्य नई दिल्ली में प्रतिनिधिमंडल से जुड़ेंगे। इसके अतिरिक्त, दोनों देशों के बीच कारोबारी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए 52 सदस्यीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी अपने खर्च पर इस यात्रा में शामिल होगा।

इस दौरान नेपाल-भारत बिजनेस फोरम का भी आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य नेपाल में भारतीय निवेश को आकर्षित करना और दोनों देशों के कारोबारियों को साझेदारी तथा निवेश के नए अवसर तलाशने के लिए मंच उपलब्ध कराना है।

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में भारत और नेपाल के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को रेखांकित करते हुए कहा कि दोनों पड़ोसी देशों के रिश्ते ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत जुड़ाव के साथ मजबूत जनसंपर्क पर आधारित हैं।

मंत्रालय के अनुसार, व्यापार और वाणिज्य, विकास साझेदारी, ऊर्जा एवं जल संसाधन तथा भौतिक और डिजिटल संपर्क जैसे विविध क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग ने प्रगति की है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच नियमित उच्चस्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा को आगे बढ़ाती है। साथ ही यह भारत की 'पड़ोसी प्रथम' (नेबरहुड फर्स्ट) नीति के तहत नेपाल के साथ संबंधों को दिए जाने वाले महत्व को भी दर्शाती है।

 

Have something to say? Post your comment
12 दिसंबर को खत्म होगी गंगा जल संधि, ढाका में भारत-बांग्लादेश की अहम बैठक आज

: 12 दिसंबर को खत्म होगी गंगा जल संधि, ढाका में भारत-बांग्लादेश की अहम बैठक आज

हिंद-प्रशांत से पड़ोस तक, भारत की कूटनीति ने कई मोर्चों पर दिखाई ताकत

: हिंद-प्रशांत से पड़ोस तक, भारत की कूटनीति ने कई मोर्चों पर दिखाई ताकत

एआई हो या कोई नई तकनीक, कुशल व्यक्ति की रोजी-रोटी कोई नहीं छीन सकता : पीएम मोदी

: एआई हो या कोई नई तकनीक, कुशल व्यक्ति की रोजी-रोटी कोई नहीं छीन सकता : पीएम मोदी

आधुनिक होना और अपनी जड़ों से जुड़े रहना, दोनों एक साथ संभव है : राजनाथ सिंह

: आधुनिक होना और अपनी जड़ों से जुड़े रहना, दोनों एक साथ संभव है : राजनाथ सिंह

पीएम मोदी की अपील का असर, 7 महीने में सोना आयात बिल 16.46 अरब डॉलर घटा : कैट

: पीएम मोदी की अपील का असर, 7 महीने में सोना आयात बिल 16.46 अरब डॉलर घटा : कैट

दिल्ली पहुंचे डच विदेश मंत्री, एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय सहयोग पर होगी चर्चा

: दिल्ली पहुंचे डच विदेश मंत्री, एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय सहयोग पर होगी चर्चा

उत्पाद पर गलत जानकारी अंकित करने से उद्यमी बचें : FSSAI

: उत्पाद पर गलत जानकारी अंकित करने से उद्यमी बचें : FSSAI

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का सूरत-बिलिमोरा सेक्शन एनर्जाइज़ (ऊर्जावान) किया गया

: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का सूरत-बिलिमोरा सेक्शन एनर्जाइज़ (ऊर्जावान) किया गया

पीएम मोदी ने नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, बोले- विकास की राह पर बढ़ता बिहार

: पीएम मोदी ने नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, बोले- विकास की राह पर बढ़ता बिहार

9 महीने में 1 करोड़ से ज्यादा बच्चियों को लगा एचपीवी टीका, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ देश की बड़ी उपलब्धि

: 9 महीने में 1 करोड़ से ज्यादा बच्चियों को लगा एचपीवी टीका, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ देश की बड़ी उपलब्धि

X