Sunday, 22 November 2026
BREAKING
• एआई, 5जी और डेटा सेंटर निवेश से भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था विकास के नए चरण में प्रवेश कर रही है: रिपोर्ट • मारुति सुजुकी इंडिया ने फिर बढ़ाए दाम, 0.31 प्रतिशत महंगी होंगी चुनिंदा कारें; लागत दबाव को बताई वजह • अगले हफ्ते बाजार की दिशा तय करेंगे एफआईआई निवेश, महंगाई के आंकड़े और कच्चे तेल के दाम • भारत बनाम न्यूजीलैंड : जैकब डफी की हुई जमकर धुनाई, नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड • एशिया कप इमर्जिंग स्टार्स : पाकिस्तान-ए ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, भारत-ए की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं • मैच बचाने के लिए हमें गेंद-दर-गेंद आगे बढ़ना होगा: रचिन रवींद्र • वेलिंग्टन में बुमराह का एक और बड़ा कारनामा, जहीर-श्रीसंत के खास क्लब में हुए शामिल • न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि • श्रद्धा आर्या के साथ काम कर गौरव खन्ना खुश, कहा- 'उनके साथ एनर्जी बचती है और सीन नेचुरल बनता है' • रणवीर सिंह को सचिन तेंदुलकर ने दिया खास ऑफर, बोले- 'मेरे लिए गेंदबाजी करो'

खेल

भारत बनाम न्यूजीलैंड : जैकब डफी की हुई जमकर धुनाई, नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

Updated on Sunday, November 22, 2026 16:58 PM IST

वेलिंग्टन : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच बेसिन रिजर्व में खेला जा रहा है। चौथे दिन भारतीय बल्लेबाजों का जलवा रहा और टीम ने 9 विकेट खोकर 720 रन बनाने के बाद अपनी पहली पारी घोषित कर दी। न्यूजीलैंड के गेंदबाज जैकब डफी का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा।

जैकब डफी की भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर धुनाई की। उन्होंने अपने 33 ओवर के स्पेल में सिर्फ एक विकेट लेकर 201 रन खर्च किए। वह न्यूजीलैंड की तरफ से एक पारी में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाजों की अनचाही लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

वहीं, जैकब डफी टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसे दूसरे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने एक स्पेल में 200 से ज्यादा रन दिए हैं, जहां प्रति गेंद औसतन एक से ज्यादा रन बने। उनसे पहले पाकिस्तान के गेंदबाज जाहिद महमूद ने 2022 में रावलपिंडी में इंग्लैंड के खिलाफ 33 ओवरों में 235 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

चौथे दिन भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। ऋषभ पंत ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। उन्होंने 153 गेंदों का सामना करते हुए 128 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के लगाए। वहीं, ध्रुव जुरेल ने 79 गेंदों में 78 रन बनाए। अंशुल कंबोज ने 38 रनों का योगदान दिया, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 24 रन बनाए।

भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट में पांचवीं बार एक पारी में 700 रनों का आंकड़ा पार किया। भारत ने न्यूजीलैंड की सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके साथ ही 720 रन भारतीय टीम का टेस्ट क्रिकेट में तीसरा सबसे बड़ा टोटल है।

भारत की ओर से टॉप 5 बल्लेबाजों ने पहली बार विदेशी सरजमीं पर एक पारी में 50 से ज्यादा रनों की पारी खेली। दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 119 रन बना लिए हैं। टीम भारत द्वारा ली गई 352 रनों की बढ़त से अभी भी 233 रन पीछे है।

 

Have something to say? Post your comment
एशिया कप इमर्जिंग स्टार्स : पाकिस्तान-ए ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, भारत-ए की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं

: एशिया कप इमर्जिंग स्टार्स : पाकिस्तान-ए ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, भारत-ए की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं

मैच बचाने के लिए हमें गेंद-दर-गेंद आगे बढ़ना होगा: रचिन रवींद्र

: मैच बचाने के लिए हमें गेंद-दर-गेंद आगे बढ़ना होगा: रचिन रवींद्र

वेलिंग्टन में बुमराह का एक और बड़ा कारनामा, जहीर-श्रीसंत के खास क्लब में हुए शामिल

: वेलिंग्टन में बुमराह का एक और बड़ा कारनामा, जहीर-श्रीसंत के खास क्लब में हुए शामिल

न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि

: न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि

हैरी ब्रूक की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया टी20 में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर

: हैरी ब्रूक की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया टी20 में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर

'टैलेंट मायने रखना चाहिए, नाम नहीं', सिराज को प्लेइंग-11 से बाहर रखने पर एआईएमआईएम ने उठाया सवाल

: 'टैलेंट मायने रखना चाहिए, नाम नहीं', सिराज को प्लेइंग-11 से बाहर रखने पर एआईएमआईएम ने उठाया सवाल

शुभमन गिल ने रचा इतिहास, डब्ल्यूटीसी में यह मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने

: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, डब्ल्यूटीसी में यह मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने

वेलिंग्टन में केएल राहुल का कमाल, शतकीय पारी के साथ तोड़ा सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड

: वेलिंग्टन में केएल राहुल का कमाल, शतकीय पारी के साथ तोड़ा सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड

वेलिंगटन टेस्ट: शुभमन गिल शतक से चूके, तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक भारत ने 4 विकेट पर 486 रन बनाए

: वेलिंगटन टेस्ट: शुभमन गिल शतक से चूके, तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक भारत ने 4 विकेट पर 486 रन बनाए

बायर्न म्यूनिख को लगा तगड़ा झटका, हैरी केन इंजरी के कारण लंबे समय के लिए मैदान से बाहर

: बायर्न म्यूनिख को लगा तगड़ा झटका, हैरी केन इंजरी के कारण लंबे समय के लिए मैदान से बाहर

X