Sunday, 22 November 2026
BREAKING
• एआई, 5जी और डेटा सेंटर निवेश से भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था विकास के नए चरण में प्रवेश कर रही है: रिपोर्ट • मारुति सुजुकी इंडिया ने फिर बढ़ाए दाम, 0.31 प्रतिशत महंगी होंगी चुनिंदा कारें; लागत दबाव को बताई वजह • अगले हफ्ते बाजार की दिशा तय करेंगे एफआईआई निवेश, महंगाई के आंकड़े और कच्चे तेल के दाम • भारत बनाम न्यूजीलैंड : जैकब डफी की हुई जमकर धुनाई, नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड • एशिया कप इमर्जिंग स्टार्स : पाकिस्तान-ए ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, भारत-ए की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं • मैच बचाने के लिए हमें गेंद-दर-गेंद आगे बढ़ना होगा: रचिन रवींद्र • वेलिंग्टन में बुमराह का एक और बड़ा कारनामा, जहीर-श्रीसंत के खास क्लब में हुए शामिल • न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि • श्रद्धा आर्या के साथ काम कर गौरव खन्ना खुश, कहा- 'उनके साथ एनर्जी बचती है और सीन नेचुरल बनता है' • रणवीर सिंह को सचिन तेंदुलकर ने दिया खास ऑफर, बोले- 'मेरे लिए गेंदबाजी करो'

खेल

एशिया कप इमर्जिंग स्टार्स : पाकिस्तान-ए ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, भारत-ए की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं

Updated on Sunday, November 22, 2026 16:55 PM IST

दोहा : एसीसी मेंस 'एशिया कप राइजिंग स्टार्स- 2026' के 8वें मैच में भारत-ए की भिड़ंत पाकिस्तान-ए के साथ हो रही है। वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

टॉस जीतने के बाद पाकिस्तान के कप्तान अब्दुल समद ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगे। पिच सूखी लग रही है, इसलिए हम बल्लेबाजी करना चाहते हैं। सभी खिलाड़ी बहुत आत्मविश्वास से भरे हैं। आज, हर बल्लेबाज, हर गेंदबाज और टीम का हर सदस्य पूरे आत्मविश्वास में है। आज आपको एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा। टीम में कोई बदलाव नहीं है।"

टॉस हारने के बाद भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने कहा, "हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। पिच थोड़ी सूखी लग रही है। हर्षित और प्रिंस का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्हें खेलते देखना बहुत अच्छा लगा। चोट से वापसी के बाद, इस तरह की गेंदबाजी उनके और टीम, दोनों के लिए अहम है। हमारे लिए यह बस एक और मैच जैसा है, लेकिन दर्शकों के लिए यह एक दिलचस्प मुकाबला है, जिसका वे हमेशा इंतजार करते हैं।"

भारतीय टीम ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। पहले मैच में तिलक वर्मा की अगुवाई में भारत-ए ने नेपाल को 306 रनों से रौंदा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 332 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए थे। भारत-ए की तरफ से कप्तान तिलक और कुमार कुशाग्र ने शतकीय पारियां खेली थीं। इसके जवाब में नेपाल की पूरी टीम महज 26 रन बनाकर ढेर हो गई थी।

लिस्ट-ए क्रिकेट में यह रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत रही। गेंदबाजी में प्रिंस यादव ने 5 और हर्षित राणा ने 4 विकेट चटकाए थे।

दूसरी ओर, पाकिस्तान-ए ने यूएई को पहले मैच में 61 रनों से हराया था। टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 245 रन बनाए थे। पाकिस्तान की ओर से शमील हुसैन ने 39 गेंदों में 62 रनों की आतिशी पारी खेली थी, जबकि माज सदाकत ने 53 रनों का योगदान दिया था। वहीं, गेंदबाजी में अली रजा ने 40 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए थे, जबकि सुफियान मुकीम 35 रन देकर 3 विकेट निकालने में सफल रहे थे।

भारत-ए की प्लेइंग इलेवन : वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बदोनी, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विपराज निगम, हर्षित राणा और प्रिंस यादव।

पाकिस्तान-ए की प्लेइंग इलेवन : शमील हुसैन, माज सदाकत, रोहेल नजीर (विकेटकीपर), हसन नवाज, अब्दुल समद (कप्तान), फरहान यूसुफ, साद मसूद, मोहम्मद इमरान रंधावा, अहमद दानियाल, सुफियान मोकिम और अली रजा।

 

Have something to say? Post your comment
भारत बनाम न्यूजीलैंड : जैकब डफी की हुई जमकर धुनाई, नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

: भारत बनाम न्यूजीलैंड : जैकब डफी की हुई जमकर धुनाई, नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

मैच बचाने के लिए हमें गेंद-दर-गेंद आगे बढ़ना होगा: रचिन रवींद्र

: मैच बचाने के लिए हमें गेंद-दर-गेंद आगे बढ़ना होगा: रचिन रवींद्र

वेलिंग्टन में बुमराह का एक और बड़ा कारनामा, जहीर-श्रीसंत के खास क्लब में हुए शामिल

: वेलिंग्टन में बुमराह का एक और बड़ा कारनामा, जहीर-श्रीसंत के खास क्लब में हुए शामिल

न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि

: न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि

हैरी ब्रूक की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया टी20 में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर

: हैरी ब्रूक की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया टी20 में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर

'टैलेंट मायने रखना चाहिए, नाम नहीं', सिराज को प्लेइंग-11 से बाहर रखने पर एआईएमआईएम ने उठाया सवाल

: 'टैलेंट मायने रखना चाहिए, नाम नहीं', सिराज को प्लेइंग-11 से बाहर रखने पर एआईएमआईएम ने उठाया सवाल

शुभमन गिल ने रचा इतिहास, डब्ल्यूटीसी में यह मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने

: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, डब्ल्यूटीसी में यह मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने

वेलिंग्टन में केएल राहुल का कमाल, शतकीय पारी के साथ तोड़ा सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड

: वेलिंग्टन में केएल राहुल का कमाल, शतकीय पारी के साथ तोड़ा सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड

वेलिंगटन टेस्ट: शुभमन गिल शतक से चूके, तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक भारत ने 4 विकेट पर 486 रन बनाए

: वेलिंगटन टेस्ट: शुभमन गिल शतक से चूके, तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक भारत ने 4 विकेट पर 486 रन बनाए

बायर्न म्यूनिख को लगा तगड़ा झटका, हैरी केन इंजरी के कारण लंबे समय के लिए मैदान से बाहर

: बायर्न म्यूनिख को लगा तगड़ा झटका, हैरी केन इंजरी के कारण लंबे समय के लिए मैदान से बाहर

X