Friday, 20 November 2026
BREAKING
• कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने रक्षा सेवा कल्याण विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की • प्राइमरी और मास्टर कैडर स्पेशल एजुकेटरों की भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी शुरू; शिक्षा विभाग को शीघ्र विज्ञापन जारी करने के निर्देश: हरपाल सिंह चीमा • भगवंत मान सरकार सरकारी स्कूलों को और मजबूत बनाने के लिए जल्द करेगी मास्टर कैडर शिक्षकों की भर्ती : हरजोत सिंह बैंस • पंजाब भर के सभी मतदान केंद्रों पर 22 नवंबर को लगाए जाएंगे विशेष शिविर: अनिंदिता मित्रा • N5N1: देश की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन लॉन्च करेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान • Weather Update: बढ़ती ठंड और कोहरे का सितम, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना • पीएम मोदी आज पुराना किला में करेंगे एससीओ सभ्यतागत संवाद फोरम का उद्घाटन, एससीओ देशों की साझा विरासत को मिलेगा नया आयाम • गोवा में आज से 57वें इफ्फी (IFFI) का शुभारंभ, जीवंत होंगी ‘सरहदों से परे की कहानियां’ • तूफान ‘अकवान’ की लैंडफॉल प्रक्रिया : 90 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं, बचाव और राहत की तैयारियां शुरू • प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को नशा मुक्त बनाने के लिए सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने का किया आह्वान

पंजाब

पंजाब भर के सभी मतदान केंद्रों पर 22 नवंबर को लगाए जाएंगे विशेष शिविर: अनिंदिता मित्रा

Updated on Friday, November 20, 2026 19:48 PM IST

चंडीगढ़ : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार, पंजाब राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर 22 नवंबर, 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विशेष शिविर लगाए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब, श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने आज बताया कि ये शिविर ‘विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) 2027’ के दौरान मतदाताओं को विभिन्न चुनाव संबंधी सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ये शिविर मतदाताओं की सुविधा के लिए लगाए जा रहे हैं, ताकि वे ‘प्रारूप मतदाता सूची’ में अपने नाम और विवरण की जांच कर सकें तथा नए पंजीकरण, विवरण में सुधार या अन्य संबंधित सेवाओं के लिए आवेदन जमा करवा सकें।

श्रीमती मित्रा ने बताया कि एसएसआर 2027 के तहत नए पंजीकरण के लिए पात्रता की तिथि 1 जनवरी, 2027 निर्धारित की गई है। कोई भी नागरिक, जो इस तिथि को या इससे पहले 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेता है, वह ‘फॉर्म नंबर 6’ भरकर मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवाने के लिए आवेदन करने का पात्र है।

एसएसआर के बारे में जानकारी देते हुए श्रीमती मित्रा ने बताया कि दावे और आपत्तियां दर्ज करवाने की प्रक्रिया 11 दिसंबर, 2026 तक जारी रहेगी। दावों और आपत्तियों का निपटारा 28 दिसंबर, 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा तथा ‘अंतिम मतदाता सूची’ 4 जनवरी, 2027 को प्रकाशित की जाएगी।

श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे इन विशेष शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने विशेष रूप से उन युवा नागरिकों से आगे आने और मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण करवाने का आह्वान किया, जो 1 जनवरी, 2027 को या इससे पहले 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि समावेशी लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल होना आवश्यक है और कोई भी व्यक्ति इस प्रक्रिया से वंचित नहीं रहना चाहिए।

Have something to say? Post your comment
कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने रक्षा सेवा कल्याण विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने रक्षा सेवा कल्याण विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

प्राइमरी और मास्टर कैडर स्पेशल एजुकेटरों की भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी शुरू; शिक्षा विभाग को शीघ्र विज्ञापन जारी करने के निर्देश: हरपाल सिंह चीमा

: प्राइमरी और मास्टर कैडर स्पेशल एजुकेटरों की भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी शुरू; शिक्षा विभाग को शीघ्र विज्ञापन जारी करने के निर्देश: हरपाल सिंह चीमा

'मेरी रसोई' योजना के तहत दूसरी तिमाही के दौरान अब तक 3.89 लाख किटों के वितरण के साथ लुधियाना अग्रणी

: 'मेरी रसोई' योजना के तहत दूसरी तिमाही के दौरान अब तक 3.89 लाख किटों के वितरण के साथ लुधियाना अग्रणी

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने समस्याओं के समाधान के लिए राजस्व पटवारी यूनियन और शिक्षा विभाग की 8 यूनियनों के साथ बैठकें कीं

: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने समस्याओं के समाधान के लिए राजस्व पटवारी यूनियन और शिक्षा विभाग की 8 यूनियनों के साथ बैठकें कीं

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बागवानी विकास अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बागवानी विकास अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने केंद्र से पंजाब के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने पुलों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट करवाने की अपील की

: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने केंद्र से पंजाब के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने पुलों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट करवाने की अपील की

मान सरकार द्वारा पशु स्वास्थ्य देखभाल के लिए बड़ा कदम: 625 वेटनरी ऑफिसर्स किए भर्ती: गुरमीत सिंह खुड्डियां

: मान सरकार द्वारा पशु स्वास्थ्य देखभाल के लिए बड़ा कदम: 625 वेटनरी ऑफिसर्स किए भर्ती: गुरमीत सिंह खुड्डियां

आई.आई.टी.एफ. 2026 में स्थापित पंजाब पैवेलियन: विरासत और नवाचार का शानदार संगम

: आई.आई.टी.एफ. 2026 में स्थापित पंजाब पैवेलियन: विरासत और नवाचार का शानदार संगम

पंजाब की जसप्रीत कौर इलेक्ट्रिकल ट्रेड में देशभर में अव्वल; भगवंत मान सरकार ने छात्रा और इंस्ट्रक्टर के लिए 25-25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की: हरजोत सिंह बैंस

: पंजाब की जसप्रीत कौर इलेक्ट्रिकल ट्रेड में देशभर में अव्वल; भगवंत मान सरकार ने छात्रा और इंस्ट्रक्टर के लिए 25-25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की: हरजोत सिंह बैंस

'राहुल गांधी भारत का अपमान कर रहे', भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस सांसद को घेरा

: 'राहुल गांधी भारत का अपमान कर रहे', भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस सांसद को घेरा

X