Thursday, 19 November 2026
BREAKING
• कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बागवानी विकास अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश • हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने केंद्र से पंजाब के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने पुलों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट करवाने की अपील की • मान सरकार द्वारा पशु स्वास्थ्य देखभाल के लिए बड़ा कदम: 625 वेटनरी ऑफिसर्स किए भर्ती: गुरमीत सिंह खुड्डियां • आई.आई.टी.एफ. 2026 में स्थापित पंजाब पैवेलियन: विरासत और नवाचार का शानदार संगम • पंजाब की जसप्रीत कौर इलेक्ट्रिकल ट्रेड में देशभर में अव्वल; भगवंत मान सरकार ने छात्रा और इंस्ट्रक्टर के लिए 25-25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की: हरजोत सिंह बैंस • केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को पीएम स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026 प्रदान करेंगे • दुनिया में संसाधनों का हो रहा ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल, इंडस्ट्री को घरेलू स्तर पर क्षमता विकास पर करना चाहिए फोकस: पीएम मोदी • बजट 2027-28 की तैयारी तेज, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने IT सेक्टर के साथ की छठी चर्चा • केंद्र ने सही नीतियों से बीते 12-13 वर्षों में करीब 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला: पीएम मोदी • रानी लक्ष्मीबाई : न झुकीं, न रुकीं, रणभूमि में लिख दी शौर्य,स्वाभिमान और बलिदान की अमर गाथा

पंजाब

पंजाब की जसप्रीत कौर इलेक्ट्रिकल ट्रेड में देशभर में अव्वल; भगवंत मान सरकार ने छात्रा और इंस्ट्रक्टर के लिए 25-25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की: हरजोत सिंह बैंस

Updated on Thursday, November 19, 2026 19:39 PM IST

चंडीगढ़ : पंजाब के लिए गर्व की एक और उपलब्धि दर्ज करते हुए सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), मानसा की छात्रा जसप्रीत कौर ने इलेक्ट्रिकल ट्रेड में देशभर में प्रथम स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। होनहार छात्रा जसप्रीत कौर को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने जसप्रीत कौर और उसके इंस्ट्रक्टर श्री गुरबिंदर सिंह को उनके उत्कृष्ट मार्गदर्शन एवं योगदान के लिए 25-25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा, "यह पंजाब के लिए बेहद गर्व की बात है कि हमारी बेटी जसप्रीत कौर ने इलेक्ट्रिकल ट्रेड में राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च स्थान हासिल करके प्रदेश का नाम रोशन किया है। उसकी कड़ी मेहनत और समर्पण पंजाब के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।"

शिक्षा मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शिक्षा और बुनियादी ढांचे के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है।

उन्होंने कहा कि इस पुरस्कार का उद्देश्य तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करना तथा विद्यार्थियों और शिक्षकों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने होनहार छात्रा, उसके माता-पिता, आईटीआई मानसा के प्रिंसिपल और सभी इंस्ट्रक्टरों को भी हार्दिक बधाई दी।

प्रदेशभर के अन्य आईटीआई के प्रिंसिपलों से नए उत्साह और सकारात्मक सोच के साथ विद्यार्थियों को प्रेरित करने का आह्वान करते हुए स. बैंस ने पंजाब के युवाओं से अपनी शिक्षा और प्रशिक्षण को पूरी लगन एवं कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ाने की अपील की।
उन्होंने कहा, "मैं अपने विद्यार्थियों को ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए पूरी लगन से मेहनत करने हेतु प्रोत्साहित करता हूं। कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन से वे भी ऐसी अनुकरणीय उपलब्धियां हासिल करके अपने परिवारों और प्रदेश का गौरव बढ़ा सकते हैं।"

तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विकास प्रताप ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे विभाग के लिए गर्व की बात है। इस सफलता के माध्यम से मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक युवा को बड़े सपने देखने और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के लिए आवश्यक कौशल, आत्मविश्वास और मंच उपलब्ध करवाने के अपने वादे को साकार किया है।

श्री विकास प्रताप ने कहा कि राज्य सरकार आईटीआई को आधुनिक बुनियादी ढांचे, उद्योगों से जुड़े पाठ्यक्रमों और समर्पित मार्गदर्शन से सुसज्जित करके लगातार मजबूत बना रही है, ताकि पंजाब के युवा न केवल रोजगार के लिए तैयार हों, बल्कि बदलते समय की जरूरतों के अनुरूप अपने कौशल को विकसित करते हुए भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में भी सक्षम बन सकें।

Have something to say? Post your comment
कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बागवानी विकास अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बागवानी विकास अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने केंद्र से पंजाब के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने पुलों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट करवाने की अपील की

: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने केंद्र से पंजाब के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने पुलों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट करवाने की अपील की

मान सरकार द्वारा पशु स्वास्थ्य देखभाल के लिए बड़ा कदम: 625 वेटनरी ऑफिसर्स किए भर्ती: गुरमीत सिंह खुड्डियां

: मान सरकार द्वारा पशु स्वास्थ्य देखभाल के लिए बड़ा कदम: 625 वेटनरी ऑफिसर्स किए भर्ती: गुरमीत सिंह खुड्डियां

आई.आई.टी.एफ. 2026 में स्थापित पंजाब पैवेलियन: विरासत और नवाचार का शानदार संगम

: आई.आई.टी.एफ. 2026 में स्थापित पंजाब पैवेलियन: विरासत और नवाचार का शानदार संगम

'राहुल गांधी भारत का अपमान कर रहे', भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस सांसद को घेरा

: 'राहुल गांधी भारत का अपमान कर रहे', भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस सांसद को घेरा

नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, सात राज्यों के 47 शहरों से गुजरेगी

: नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, सात राज्यों के 47 शहरों से गुजरेगी

'विदेश में भारत को बदनाम करके खुद का मजाक बनवाते हैं राहुल गांधी', पंजाब भाजपा के नेताओं ने साधा निशाना

: 'विदेश में भारत को बदनाम करके खुद का मजाक बनवाते हैं राहुल गांधी', पंजाब भाजपा के नेताओं ने साधा निशाना

पंजाब में पराली जलाने के 6,516 मामले दर्ज, 41.70 लाख रुपये मुआवजा वसूला गया

: पंजाब में पराली जलाने के 6,516 मामले दर्ज, 41.70 लाख रुपये मुआवजा वसूला गया

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने लहरा हलके के तीन गांवों के 1,358 परिवारों को प्रॉपर्टी कार्ड सौंपे

: कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने लहरा हलके के तीन गांवों के 1,358 परिवारों को प्रॉपर्टी कार्ड सौंपे

मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह के प्रयासों से सेक्टर-74 और सेक्टर-75 को जोड़ने वाली सड़क का 3.20 करोड़ रुपये की लागत से होगा नवीनीकरण

: मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह के प्रयासों से सेक्टर-74 और सेक्टर-75 को जोड़ने वाली सड़क का 3.20 करोड़ रुपये की लागत से होगा नवीनीकरण

X