Tuesday, 17 November 2026
BREAKING
• IFFI 2026: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’, ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा: ए लेजेंड – चैप्टर 1’ इंडियन पैनोरमा में चयनित • पीएम मोदी ने फिलीपींस के सबसे पुराने गुरुद्वारे के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखने के समारोह का नेतृत्व किया • पंजाब में पराली जलाने के 6,433 मामले दर्ज, 2,252 किसानों पर लगाया गया 1.12 करोड़ जुर्माना • ऋषिकेश-बद्रीनाथ बस हादसा : पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, पारा गिरने से बढ़ेगी ठंड • सरकार ने डीजल और एटीएफ के निर्यात पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स • इंद्रियों को नियंत्रण में रखने वाला व्यक्ति उत्कृष्ट शांति को प्राप्त होता है : पीएम मोदी • आंध्र प्रदेश में ‘अकवान’ के गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना, 145 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं • आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी, क्वाड समूह की बैठक पर भी रहेगी नजर • रामोजी राव ने पत्रकारिता में मूल्यों को स्थापित किया, उनके नाम से जुड़े पुरस्कार का विशेष महत्व: अमित शाह

दुनिया

पीएम मोदी ने फिलीपींस के सबसे पुराने गुरुद्वारे के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखने के समारोह का नेतृत्व किया

Updated on Tuesday, November 17, 2026 13:48 PM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मंगलवार को फिलीपींस के सबसे पुराने गुरुद्वारे में मत्था टेका और इसके पुनर्निर्माण के लिए आधारशिला रखे जाने के समारोह का नेतृत्व किया। फिलीपींस की तीन दिवसीय यात्रा पर आए मोदी ने मनीला स्थित 100 साल से अधिक पुराने गुरुद्वारा खालसा दीवान में मत्था टेकने के बाद कहा कि वह खुद को ‘‘बहुत धन्य’’ महसूस कर रहे हैं।

विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि मोदी ने मनीला के सबसे पुराने गुरुद्वारे के पुनर्निर्माण के लिए आधारशिला रखे जाने के कार्यक्रम का नेतृत्व किया। मंत्रालय ने कहा, ‘‘खालसा दीवान गुरुद्वारा एक सदी से अधिक समय से भारत और फिलीपीन के बीच जीवंत सांस्कृतिक संबंधों और दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी जुड़ाव का प्रतीक रहा है।’’

पीएम मोदी ने सोमवार को कहा कि यह गुरुद्वारा आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘गुरु साहिबों की शिक्षाओं से प्रेरित होकर सिख समुदाय ने वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने दूसरों की सेवा करने और एक बेहतर ग्रह के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाई है।’’

प्रधानमंत्री मोदी 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए सोमवार को फिलीपीन पहुंचे। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य दक्षिण पूर्व एशियाई और पूर्वी एशियाई देशों के साथ संबंधों को मजबूत करना तथा क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा करना है। आसियान दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का एक प्रमुख क्षेत्रीय अंतर-सरकारी संगठन है। भारत आसियान का एक महत्वपूर्ण रणनीतिक और आर्थिक साझेदार है।

Have something to say? Post your comment
सीओपी31: समुद्र आधारित जलवायु कार्रवाई तेज करने के लिए फ्रांस-ब्राजील ने बनाया कार्यबल

: सीओपी31: समुद्र आधारित जलवायु कार्रवाई तेज करने के लिए फ्रांस-ब्राजील ने बनाया कार्यबल

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने तुर्किये को घेरा, यूएन-ओआईसी प्रस्ताव की वार्ता में पारदर्शिता पर उठाए सवाल

: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने तुर्किये को घेरा, यूएन-ओआईसी प्रस्ताव की वार्ता में पारदर्शिता पर उठाए सवाल

ईरान युद्ध की हो भरपाई, हर अमेरिकी परिवार को मिले 1,700 डॉलर का रिफंड चेक: रो खन्ना

: ईरान युद्ध की हो भरपाई, हर अमेरिकी परिवार को मिले 1,700 डॉलर का रिफंड चेक: रो खन्ना

लादेन का पता बताने वाले डॉक्टर की रिहाई तक, अमेरिका से पाकिस्तान को नहीं मिलेगी 3.3 करोड़ डॉलर की मदद

: लादेन का पता बताने वाले डॉक्टर की रिहाई तक, अमेरिका से पाकिस्तान को नहीं मिलेगी 3.3 करोड़ डॉलर की मदद

19 नवंबर को शेनझेन में शी-ट्रंप-पुतिन करेंगे त्रिपक्षीय बैठक, चीन ने की पुष्टि

: 19 नवंबर को शेनझेन में शी-ट्रंप-पुतिन करेंगे त्रिपक्षीय बैठक, चीन ने की पुष्टि

मौजूदा हालात में आईएईए के साथ सहयोग में सुधार की संभावना नहीं: इस्माइल बाघेई

: मौजूदा हालात में आईएईए के साथ सहयोग में सुधार की संभावना नहीं: इस्माइल बाघेई

QUAD देशों के नेताओं की मंगलवार को मनीला में होगी बैठक

: QUAD देशों के नेताओं की मंगलवार को मनीला में होगी बैठक

फ्लाईदुबई हमले की जांच के बीच इजरायली प्रतिनिधिमंडल जाएगा यूएई, उड़ानें बहाल करने पर होगी चर्चा

: फ्लाईदुबई हमले की जांच के बीच इजरायली प्रतिनिधिमंडल जाएगा यूएई, उड़ानें बहाल करने पर होगी चर्चा

मनीला में आसियान शिखर सम्मेलन शुरू, नए प्रतीक चिह्न और ध्वज का हुआ औपचारिक अनावरण

: मनीला में आसियान शिखर सम्मेलन शुरू, नए प्रतीक चिह्न और ध्वज का हुआ औपचारिक अनावरण

अमेरिका-कनाडा में भी छाई छठ की अद्भुत छटा, विदेशी धरती पर महापर्व मनाने को जुट रहे श्रद्धालु

: अमेरिका-कनाडा में भी छाई छठ की अद्भुत छटा, विदेशी धरती पर महापर्व मनाने को जुट रहे श्रद्धालु

X