Tuesday, 17 November 2026
BREAKING
• सीओपी31: समुद्र आधारित जलवायु कार्रवाई तेज करने के लिए फ्रांस-ब्राजील ने बनाया कार्यबल • संयुक्त राष्ट्र में भारत ने तुर्किये को घेरा, यूएन-ओआईसी प्रस्ताव की वार्ता में पारदर्शिता पर उठाए सवाल • ईरान युद्ध की हो भरपाई, हर अमेरिकी परिवार को मिले 1,700 डॉलर का रिफंड चेक: रो खन्ना • लादेन का पता बताने वाले डॉक्टर की रिहाई तक, अमेरिका से पाकिस्तान को नहीं मिलेगी 3.3 करोड़ डॉलर की मदद • भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, पीएसयू बैंक और ऑटो में खरीदारी • मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया से देश में निवेश और मैन्युफैक्चरिंग में हुई बढ़ोतरी : एक्सपर्ट्स • टाटा संस पर सख्त आरबीआई, कहा- अपर-लेयर एनबीएफसी के लिए अनिवार्य लिस्टिंग समेत सभी नियमों का करना होगा पालन • 'चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर', वेलिंगटन टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन पर कप्तान गिल का संकेत • आईपीएल 2027 रिटेंशन: एमएस धोनी रिटेन होंगे या रिलीज, सीएसके की रिटेंशन लिस्ट का इंतजार • न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, मिशेल सेंटनर भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए

दुनिया

ईरान युद्ध की हो भरपाई, हर अमेरिकी परिवार को मिले 1,700 डॉलर का रिफंड चेक: रो खन्ना

Updated on Tuesday, November 17, 2026 13:32 PM IST

वाशिंगटन : भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने ईरान युद्ध के कारण अमेरिकी परिवारों पर पड़े आर्थिक बोझ का मुद्दा जोरों शोरों से उठाया है। उन्होंने नुकसान की भरपाई के लिए प्रत्येक परिवार को 1,700 डॉलर देने की मांग उठाई है। डेमोक्रेटिक पार्टी से अपील की है कि जनवरी में कांग्रेस के दोनों सदनों में बहुमत संभालने के पहले सप्ताह में इस संबंध में प्रस्ताव पारित कर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास भेजा जाए।

कैलिफोर्निया से डेमोक्रेटिक सांसद खन्ना ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने आधिकारिक हाउस अकाउंट से लिखा, ''मैं चाहता हूं कि ईरान में युद्ध के कारण हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए हर अमेरिकी परिवार को 1,700 डॉलर का चेक दिया जाए।''

उन्होंने आगे कहा, "डेमोक्रेट्स के पास जनता के लिए कुछ करने का अवसर है। जनवरी के पहले सप्ताह में प्रतिनिधि सभा और सीनेट को अमेरिकी नागरिकों के लिए रिफंड चेक का प्रस्ताव पारित करना चाहिए और इसे ट्रंप की मंजूरी के लिए भेजना चाहिए।"

हालांकि, खन्ना की सोमवार की मांग और उनके सितंबर में पेश किए गए विधेयक में कुछ महत्वपूर्ण अंतर हैं। उन्होंने 1,700 डॉलर की निश्चित राशि और जनवरी के पहले सप्ताह में भुगतान की मांग की है, लेकिन उनके विधेयक 'इल्लीगल वॉर रिफंड एक्ट' में न तो इतनी निश्चित राशि तय की गई है और न ही जनवरी में भुगतान का समय निर्धारित किया गया है।

फिलहाल यह केवल उनका प्रस्ताव है, इससे किसी अमेरिकी नागरिक को भुगतान पाने का कानूनी अधिकार नहीं मिलता।

खन्ना ने सितंबर में प्रतिनिधि सभा में एचआर 10498 नाम से यह विधेयक पेश किया था। इसमें प्रत्येक पात्र व्यक्तिगत करदाता और उसके आश्रितों को समान राशि देने का प्रस्ताव है। यानी किसी परिवार को मिलने वाली कुल रकम इस बात पर निर्भर करेगी कि उसमें कितने सदस्य भुगतान के पात्र हैं।

विधेयक के अनुसार, प्रबंधन एवं बजट कार्यालय (ओएमबी) ईरान युद्ध से अमेरिकी करदाताओं पर पड़े आर्थिक प्रभाव का आकलन करेगा। इसमें ब्याज दरों में बढ़ोतरी, ईंधन और खाद्य पदार्थों की कीमतों में वृद्धि तथा महंगाई जैसे प्रभाव शामिल होंगे।

इस आकलन के बराबर राशि अमेरिकी रक्षा विभाग के उन फंड से निकाली जाएगी, जिनका अभी इस्तेमाल नहीं हुआ है। हालांकि, सैन्य कर्मियों, सैन्य निर्माण और रक्षा स्वास्थ्य कार्यक्रम से जुड़े बजट को इससे बाहर रखने का प्रस्ताव है। इसके बाद अमेरिकी वित्त मंत्रालय पात्र करदाताओं और उनके आश्रितों को समान भुगतान करेगा।

विधेयक में गैर-निवासी विदेशी नागरिकों, संपत्तियों और ट्रस्ट को भुगतान से बाहर रखने की बात कही गई है। भुगतान से जुड़े दस्तावेजों पर किसी निर्वाचित जनप्रतिनिधि का नाम, हस्ताक्षर या तस्वीर इस्तेमाल करने की भी अनुमति नहीं होगी।

विधेयक के मूल मसौदे में वित्त वर्ष 2027 से हर साल अक्टूबर में भुगतान प्रक्रिया से जुड़ी समयसीमा तय करने का प्रस्ताव है। यह खन्ना की सोमवार को बताई गई जनवरी की समयसीमा से अलग है।

सितंबर में विधेयक पेश करते समय खन्ना ने कहा था कि युद्ध के आर्थिक परिणामों का बोझ अमेरिकी करदाताओं पर नहीं डाला जाना चाहिए। उनके मुताबिक, जब अमीर और प्रभावशाली लोग युद्ध से लाभ कमा रहे हैं, तब आम अमेरिकी नागरिकों को राष्ट्रपति के अधूरे वादों और युद्ध के आर्थिक प्रभावों की कीमत नहीं चुकानी चाहिए।

युद्ध की लागत की भरपाई की मांग के साथ खन्ना ने अपनी ही पार्टी के नेतृत्व पर भी निशाना साधा। उन्होंने सोमवार को अपने निजी एक्स अकाउंट पर लिखा, ''हमें न्यू डील डेमोक्रेट्स चाहिए, चक शूमर के डेमोक्रेट्स नहीं। अब डेमोक्रेटिक पार्टी को नैतिक उद्देश्य के साथ फिर से खड़ा करने का समय है।''

शनिवार को खन्ना ने मैरीलैंड के सीनेटर क्रिस वैन हॉलेन का समर्थन किया था, जो सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता चक शूमर को चुनौती दे रहे हैं।

खन्ना ने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी को व्यापक विचारों और लोगों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी होना चाहिए। उन्होंने बीमा और दवा कंपनियों के प्रभाव को चुनौती देने तथा सभी के लिए मेडिकेयर जैसी स्वास्थ्य व्यवस्था लागू करने की भी वकालत की।

दूसरी ओर, शूमर ने पिछले सप्ताह कहा था कि सीनेट में डेमोक्रेटिक नेता के रूप में बने रहने के लिए उनके पास पर्याप्त समर्थन है। समाचार वेबसाइट गोथामिस्ट के अनुसार, सीनेट में डेमोक्रेटिक नेतृत्व का चुनाव दिसंबर में होना है।

खन्ना कैलिफोर्निया के 17वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसमें सिलिकॉन वैली का एक हिस्सा शामिल है। उन्होंने 17 सितंबर को डेमोक्रेटिक सांसद जीसस 'चुई' गार्सिया, बोनी वाटसन कोलमैन, वैल होयल और प्रमिला जयपाल के साथ मिलकर 'इल्लीगल वॉर रिफंड एक्ट' पेश किया था।

 

Have something to say? Post your comment
सीओपी31: समुद्र आधारित जलवायु कार्रवाई तेज करने के लिए फ्रांस-ब्राजील ने बनाया कार्यबल

: सीओपी31: समुद्र आधारित जलवायु कार्रवाई तेज करने के लिए फ्रांस-ब्राजील ने बनाया कार्यबल

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने तुर्किये को घेरा, यूएन-ओआईसी प्रस्ताव की वार्ता में पारदर्शिता पर उठाए सवाल

: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने तुर्किये को घेरा, यूएन-ओआईसी प्रस्ताव की वार्ता में पारदर्शिता पर उठाए सवाल

लादेन का पता बताने वाले डॉक्टर की रिहाई तक, अमेरिका से पाकिस्तान को नहीं मिलेगी 3.3 करोड़ डॉलर की मदद

: लादेन का पता बताने वाले डॉक्टर की रिहाई तक, अमेरिका से पाकिस्तान को नहीं मिलेगी 3.3 करोड़ डॉलर की मदद

19 नवंबर को शेनझेन में शी-ट्रंप-पुतिन करेंगे त्रिपक्षीय बैठक, चीन ने की पुष्टि

: 19 नवंबर को शेनझेन में शी-ट्रंप-पुतिन करेंगे त्रिपक्षीय बैठक, चीन ने की पुष्टि

मौजूदा हालात में आईएईए के साथ सहयोग में सुधार की संभावना नहीं: इस्माइल बाघेई

: मौजूदा हालात में आईएईए के साथ सहयोग में सुधार की संभावना नहीं: इस्माइल बाघेई

QUAD देशों के नेताओं की मंगलवार को मनीला में होगी बैठक

: QUAD देशों के नेताओं की मंगलवार को मनीला में होगी बैठक

फ्लाईदुबई हमले की जांच के बीच इजरायली प्रतिनिधिमंडल जाएगा यूएई, उड़ानें बहाल करने पर होगी चर्चा

: फ्लाईदुबई हमले की जांच के बीच इजरायली प्रतिनिधिमंडल जाएगा यूएई, उड़ानें बहाल करने पर होगी चर्चा

मनीला में आसियान शिखर सम्मेलन शुरू, नए प्रतीक चिह्न और ध्वज का हुआ औपचारिक अनावरण

: मनीला में आसियान शिखर सम्मेलन शुरू, नए प्रतीक चिह्न और ध्वज का हुआ औपचारिक अनावरण

अमेरिका-कनाडा में भी छाई छठ की अद्भुत छटा, विदेशी धरती पर महापर्व मनाने को जुट रहे श्रद्धालु

: अमेरिका-कनाडा में भी छाई छठ की अद्भुत छटा, विदेशी धरती पर महापर्व मनाने को जुट रहे श्रद्धालु

अमेरिका में हवाई यात्रा पर संकट बरकरार, एफएए सिस्टम ठप होने से कई उड़ानें रद्द

: अमेरिका में हवाई यात्रा पर संकट बरकरार, एफएए सिस्टम ठप होने से कई उड़ानें रद्द

X