चंडीगढ़ : ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 300वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के रूप में पहचाने और मैप किए गए 530 ठिकानों पर छापेमारी की।
उल्लेखनीय है कि पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए ‘गैंगस्टरां ते वार’ एक महत्वपूर्ण अभियान है। इस अभियान की शुरुआत पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने 20 जनवरी, 2026 को की थी। राज्य के सभी जिलों की पुलिस टीमें, एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स पंजाब के सहयोग से पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।
अभियान के 300वें दिन पुलिस टीमों ने एक हथियार सहित 195 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अभियान की शुरुआत से अब तक गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की कुल संख्या बढ़कर 84,681 हो गई है।
इसके अलावा, 168 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने इस अभियान के दौरान 6 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।
आम लोग ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन’ नंबर
93946-93946 पर वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गोपनीय रूप से जानकारी दे सकते हैं। इसके साथ ही अपराधों या आपराधिक गतिविधियों के बारे में भी सूचना साझा की जा सकती है।
इस दौरान, पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपना अभियान ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ 625वें दिन भी जारी रखा। आज 130 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 1.2 किलोग्राम हेरोइन, 85 किलोग्राम भुक्की, 1,011 नशीली गोलियां तथा 200 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही, मात्र 625 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या बढ़कर 93,251 हो गई है।
नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 15 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए भी प्रेरित किया है।