Sunday, 15 November 2026
BREAKING
• हरियाणा विधानसभा में 16 नवंबर को होगा ‘युवा संवाद-2026’ का दूसरा चरण • देश में ऐसा एक भी स्मारक नहीं जिसमें आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित सभी शहीदों को दिखाया गया हो : अनिल विज • गीता का संदेश और भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सबके लिए प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी • सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हरियाणा की 20 जेलों की निगरानी के लिए जिला स्तर पर बोर्ड ऑफ विजिटर्स गठित • किसानों को नहरी पानी, खाद और फसल का उचित मूल्य उपलब्ध कराए सरकार : कुमारी सैलजा • अहीरवाल की धरा पर संगठित होकर अपनी ताकत को दर्शाएं जेजेपी कार्यकर्ता : अजय सिंह चौटाला • तरनतारन बस हादसे पर एनएचआरसी सख्त, पंजाब के मुख्य सचिव को जारी किया सशर्त समन • घायल बच्ची को समय पर मदद क्यों नहीं मिली? पंचकूला स्कूल कांड पर मानवाधिकार आयोग सख्त, प्रशासन से पूछे 4 तीखे सवाल • पंजाब की सियासत में बड़ा धमाका, बीबी जागीर कौर शिरोमणि अकाली दल में हुई शामिल • विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदली को लेकर कांग्रेस का सख्त फैसला, 4 मेंबरी कमेटी का गठन

पंजाब

तरनतारन बस हादसे पर एनएचआरसी सख्त, पंजाब के मुख्य सचिव को जारी किया सशर्त समन

Updated on Sunday, November 15, 2026 18:36 PM IST

तरनतारन : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने तरनतारन में हुए बस हादसे और मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत संचालित बसों में सुरक्षा मानकों के कथित उल्लंघन को गंभीरता से लिया है। आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो की अध्यक्षता वाली पीठ ने पंजाब सरकार के मुख्य सचिव को सशर्त समन जारी किया है। मुख्य सचिव को बसों की सुरक्षा व्यवस्था और हादसे के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित समय सीमा में रिपोर्ट नहीं सौंपने पर उन्हें आयोग के समक्ष व्यक्तिगत रूप से पेश होना होगा। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के अनुसार, वह पिछले एक साल से अधिक समय से देशभर में यात्री बसों की सुरक्षा से जुड़े मामलों की निगरानी कर रहा है। इस दौरान यात्री और स्लीपर बसों में होने वाले जानलेवा हादसों, बसों की बनावट में खामियों तथा सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट (सीआईआरटी) के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन जैसे मुद्दे उठाए गए हैं। आयोग ने संबंधित राज्यों को सुरक्षा संबंधी कमियों को दूर करने और तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए थे। इसी क्रम में नेटवर्क फॉर एक्सेस टू जस्टिस एंड मल्टीडिसिप्लिनरी आउटरीच फाउंडेशन की ओर से पंजाब सरकार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत चलने वाली बसों में गंभीर सुरक्षा खामियों का आरोप लगाया गया था। इनमें बसों की बनावट में बिना अनुमति बदलाव, आपातकालीन निकास द्वार का अवरुद्ध होना तथा आग से बचाव और आपात स्थिति में यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होना शामिल था।


शिकायत पर संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने पंजाब सरकार को योजना के तहत संचालित सभी बसों की जांच कराने और अनिवार्य सुरक्षा मानकों पर खरी नहीं उतरने वाली बसों को तत्काल सेवा से हटाने का निर्देश दिया था। हालांकि, आयोग का कहना है कि राज्य सरकार इन निर्देशों पर प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही।
इस बीच, 14 नवंबर को तरनतारन में इसी योजना के तहत चलने वाली दो बसों की टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 30 लोग घायल हो गए। आयोग ने इस घटना को पहले से उठाई जा रही सुरक्षा चिंताओं के संदर्भ में गंभीरता से लिया है।


राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मुख्य सचिव से बसों की जांच, सुरक्षा मानकों के अनुपालन, सुधारात्मक कदमों और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ की गई कार्रवाई का ब्योरा मांगा है। साथ ही, हादसे से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट भी तलब की है।
आयोग ने दोहराया कि यात्रियों विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों और कमजोर वर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य सरकारों और नियामक प्राधिकरणों की जिम्मेदारी है।

Have something to say? Post your comment
पंजाब की सियासत में बड़ा धमाका, बीबी जागीर कौर शिरोमणि अकाली दल में हुई शामिल

: पंजाब की सियासत में बड़ा धमाका, बीबी जागीर कौर शिरोमणि अकाली दल में हुई शामिल

विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदली को लेकर कांग्रेस का सख्त फैसला, 4 मेंबरी कमेटी का गठन

: विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदली को लेकर कांग्रेस का सख्त फैसला, 4 मेंबरी कमेटी का गठन

अवैध हथियारों और नशा तस्करी के दो नैटवर्क का भंडाफोड़, 2 नाबालिगों समेत 9 गिरफ्तार

: अवैध हथियारों और नशा तस्करी के दो नैटवर्क का भंडाफोड़, 2 नाबालिगों समेत 9 गिरफ्तार

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा अमृतसर हादसे के पीड़ित परिवारों के लिए 5-5 लाख रुपये और प्रत्येक घायल के लिए एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा

: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा अमृतसर हादसे के पीड़ित परिवारों के लिए 5-5 लाख रुपये और प्रत्येक घायल के लिए एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा

जालंधर में बोले सीएम सैनी- कमल का फूल विकास की गारंटी, पंजाब को नंबर वन बनाएंगे

: जालंधर में बोले सीएम सैनी- कमल का फूल विकास की गारंटी, पंजाब को नंबर वन बनाएंगे

अमृतसर में सचिन पायलट की साइकिल रैली के विरोध पर कांग्रेस नेता बोले- काली झंडी हमारे लिए काला टीका

: अमृतसर में सचिन पायलट की साइकिल रैली के विरोध पर कांग्रेस नेता बोले- काली झंडी हमारे लिए काला टीका

ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लगभग 55 लाख रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत करवाई

: ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लगभग 55 लाख रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत करवाई

संगरूर में बाल विवाह रोकने के लिए 27 नवंबर से शुरू होगा 100 दिवसीय अभियान

: संगरूर में बाल विवाह रोकने के लिए 27 नवंबर से शुरू होगा 100 दिवसीय अभियान

अवैध खनन के विरुद्ध खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई

: अवैध खनन के विरुद्ध खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 297वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 525 स्थानों पर छापेमारी; 163 काबू

: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 297वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 525 स्थानों पर छापेमारी; 163 काबू

X