Sunday, 15 November 2026
BREAKING
• फुटबॉल : दूसरे फ्रेंडली मैच में भी भारतीय टीम का निराशाजनक प्रदर्शन, न्यूजीलैंड ने 3-0 से दर्ज की जीत • एडिलेड में इंग्लिश बल्लेबाजों का पलटवार, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में बनाया अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर • जो रूट का एक और बड़ा कारनामा, यह मुकाम हासिल करने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बने • मेलबर्न स्टार्स को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण डब्ल्यूबीबीएल 12 से बाहर हुईं एनाबेल सदरलैंड • पांचवां वनडे: भारतीय टीम 209 रन पर सिमटी, न्यूजीलैंड के लिए सेंटनर और डफी ने 3-3 विकेट लिए • 'रामायण' के पहले पार्ट का बजट 800 करोड़ से भी कम, राम गोपाल वर्मा ने किया बड़ा दावा • मां के साथ छठ मनाना हमेशा खास रहा, इस साल त्योहार पर उन्हें बहुत मिस करूंगा: राजेश कुमार • 'मेरा बेटा लड़कियों के पीछे घूमे', आर्यन को लेकर शाहरुख खान की थी ऐसी ख्वाहिश • स्टार्टअप की दुनिया और फिल्म इंडस्ट्री में काफी समानता, दोनों जगह लगा रहता है हार-जीत का डर: अमित साध • नींद में भी पूरी परफॉर्मेंस देते थे विक्की कौशल, भाई सनी को आधी रात में कहा-'मेरा पेपर चेक करो'

खेल

मेलबर्न स्टार्स को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण डब्ल्यूबीबीएल 12 से बाहर हुईं एनाबेल सदरलैंड

Updated on Sunday, November 15, 2026 17:44 PM IST

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड 'हैमस्ट्रिंग टेंडन इंजरी' (मांसपेशियों की चोट) के कारण विमेंस बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल 12) के बाकी मैचों से बाहर हो गई हैं। यह मेलबर्न स्टार्स के लिए एक बड़ा झटका है, जो प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी धुंधली होती उम्मीदों को फिर से जगाने की कोशिश कर रहे हैं।

सदरलैंड का बाहर होना मेलबर्न स्टार्स के लिए एक मुश्किल समय में हुआ है, क्योंकि टीम अपने पिछले पांच मैचों में कोई जीत हासिल नहीं कर पाई है। मेग लेनिंग की कप्तानी वाली इस टीम के लिए टूर्नामेंट के बाकी मैचों में उनकी सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक का न होना एक बड़ा नुकसान है। इससे छह सीजन में दूसरी बार नॉकआउट चरण में पहुंचने की उनकी कोशिशों को एक और झटका लगा है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम की फिजियोथेरेपिस्ट केट मूर ने पुष्टि की है कि इस चोट के कारण सदरलैंड को कुछ समय के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर रहना होगा। इसके साथ ही श्रीलंका के आगामी दौरे पर उनके खेलने को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है। मेलबर्न स्टार्स के एक बयान में मूर ने कहा, "एनाबेल हैमस्ट्रिंग टेंडन की चोट के कारण डब्ल्यूबीबीएल के बाकी मैचों से बाहर हो गई हैं। टूर्नामेंट खेलते हुए यह चोट ठीक नहीं हो सकती, इसलिए उन्हें कुछ समय तक आराम की जरूरत है। दिसंबर में श्रीलंका के ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर उनके खेलने को लेकर अभी पुष्टि होनी बाकी है।"

इस चोट के कारण अगले महीने श्रीलंका में होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी सदरलैंड के खेलने पर सवालिया निशान लग गया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम को दिसंबर में इस दौरे के लिए रवाना होना है। उनके बाहर होने से मेलबर्न स्टार्स की टीम में एक बड़ी कमी आ गई है। इस सीजन में सदरलैंड टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी रही हैं। उन्होंने 26 की औसत से सात विकेट लिए हैं। वहीं, बल्लेबाजी में उनका स्ट्राइक रेट 146 रहा है, जो जॉर्जिया प्रेस्टविज के बाद टीम में दूसरा सबसे अच्छा स्ट्राइक रेट है।

24 वर्षीय सदरलैंड ने सीजन की शुरुआत में ही मेलबर्न स्टार्स की कप्तानी मेग लेनिंग को सौंप दी थी, लेकिन बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देकर वह टीम के अभियान में एक अहम भूमिका निभा रही थीं। फ्रेंचाइजी ने सोमवार को सिडनी थंडर के खिलाफ होने वाले मैच के लिए 13 सदस्यीय टीम में एनाबेल की जगह 19 वर्षीय ऑलराउंडर जो सैमुअल को शामिल किया है। सैमुअल को यह मौका अक्टूबर में हुए टी20 स्प्रिंग चैलेंज में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद मिला है, जहां उन्होंने मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ नाबाद 28 रन बनाए थे और दो विकेट भी लिए थे।

मेलबर्न स्टार्स के जनरल मैनेजर जेम्स रोसेनगार्टन ने रविवार को कहा, "एक बेहतरीन खिलाड़ी का बाहर होना हमेशा निराशाजनक होता है और हम एनाबेल के योगदान को जरूर याद करेंगे। मगर हमेशा की तरह बदलाव से टीम के अन्य सदस्यों के लिए नए मौके बनते हैं और हमें अपनी पूरी टीम पर पूरा भरोसा है।"

 

Have something to say? Post your comment
फुटबॉल : दूसरे फ्रेंडली मैच में भी भारतीय टीम का निराशाजनक प्रदर्शन, न्यूजीलैंड ने 3-0 से दर्ज की जीत

: फुटबॉल : दूसरे फ्रेंडली मैच में भी भारतीय टीम का निराशाजनक प्रदर्शन, न्यूजीलैंड ने 3-0 से दर्ज की जीत

एडिलेड में इंग्लिश बल्लेबाजों का पलटवार, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में बनाया अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

: एडिलेड में इंग्लिश बल्लेबाजों का पलटवार, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में बनाया अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

जो रूट का एक और बड़ा कारनामा, यह मुकाम हासिल करने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बने

: जो रूट का एक और बड़ा कारनामा, यह मुकाम हासिल करने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बने

पांचवां वनडे: भारतीय टीम 209 रन पर सिमटी, न्यूजीलैंड के लिए सेंटनर और डफी ने 3-3 विकेट लिए

: पांचवां वनडे: भारतीय टीम 209 रन पर सिमटी, न्यूजीलैंड के लिए सेंटनर और डफी ने 3-3 विकेट लिए

सबा करीम : 15 साल की उम्र में फर्स्ट-क्लास डेब्यू, एक इंजरी से इंटरनेशनल करियर खत्म

: सबा करीम : 15 साल की उम्र में फर्स्ट-क्लास डेब्यू, एक इंजरी से इंटरनेशनल करियर खत्म

अंडर-19 एशिया कप फाइनल: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीत किया बल्लेबाजी का फैसला

: अंडर-19 एशिया कप फाइनल: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीत किया बल्लेबाजी का फैसला

'मैं एक बेहतर खिलाड़ी के तौर पर ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम में लौटना चाहता हूं': सैम कोंस्टास

: 'मैं एक बेहतर खिलाड़ी के तौर पर ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम में लौटना चाहता हूं': सैम कोंस्टास

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ: दीप्ति शर्मा सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर, पुरुषों में मार्को जानसेन रहे अव्वल

: आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ: दीप्ति शर्मा सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर, पुरुषों में मार्को जानसेन रहे अव्वल

डेब्यूटेंट साकिब खान ने झटके 7 विकेट, पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ

: डेब्यूटेंट साकिब खान ने झटके 7 विकेट, पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ

टिम सीफर्ट के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, भारत के खिलाफ वनडे में यह कारनामा करने वाले बने पहले कीवी बल्लेबाज

: टिम सीफर्ट के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, भारत के खिलाफ वनडे में यह कारनामा करने वाले बने पहले कीवी बल्लेबाज

X