Thursday, 12 November 2026
BREAKING
• डर को भगाने के लिए मजाक का सहारा लेते हैं कुमार सानू, बोले- पहले हंसाता हूं, फिर गाता हूं • महेश भट्ट का खत पढ़कर इमोशनल हुए अनुपम खेर, बोले- मेरे 42 साल के काम का... • कियारा आडवाणी को कमिटमेंट देने से घबरा रहे थे सिद्धार्थ मल्होत्रा; 'लगातार 30 दिनों तक...' • Ott Watch : पैसों की धांधलेबाजी पर बनी शाहिद कपूर की सीरीज, ओटीटी पर जमाया था कब्जा; 8.3 है रेटिंग • ब्रेट रैंडेल को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पहली बार न्यूजीलैंड टीम में शामिल किया गया • ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और उनकी पत्नी के बीच बहस की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल • धनंजय डी सिल्वा और कुशल मेंडिस की शतकीय पारी, श्रीलंका के नाम रहा रावलपिंडी टेस्ट का तीसरा दिन • इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज से बाहर हुए जैकब बेथेल • अदाणी ग्रुप की कच्छ कॉपर ग्लोबल 'वेरामार्क एश्योरेंस सर्टिफिकेशन' प्राप्त करने वाली पहली भारतीय तांबा उत्पादक कंपनी बनी • कैबिनेट ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 2031 तक बढ़ाया, 2.5 लाख अतिरिक्त उद्यमियों को मिलेगा लाभ

खेल

धनंजय डी सिल्वा और कुशल मेंडिस की शतकीय पारी, श्रीलंका के नाम रहा रावलपिंडी टेस्ट का तीसरा दिन

Updated on Thursday, November 12, 2026 10:42 AM IST

रावलपिंडी: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट का तीसरा दिन पूरी तरह से श्रीलंका के बल्लेबाजों के नाम रहा। दिन का खेल खत्म होने तक मेहमान टीम ने 4 विकेट खोकर 404 रन स्कोर बोर्ड पर लगा लिए हैं। टेस्ट के दूसरे दिन 114/3 के स्कोर से श्रीलंका ने आगे खेलना शुरू किया। कामिंदु मेंडिस ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। मेंडिस 131 गेंदों का सामना करने के बाद 58 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद धनंजय डी सिल्वा और कुशल मेंडिस ने मोर्चा संभाला और पाकिस्तान के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाया। दोनों मिलकर पांचवें विकेट के लिए अब तक 249 रनों की अटूट साझेदारी निभा चुके हैं।

धनंजय 241 गेंदों का सामना करने के बाद 167 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। अपनी इस पारी में धनंजय 20 चौके लगा चुके हैं। वहीं, कप्तान कुशल मेंडिस ने भी शतक लगाया। वह 188 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से 117 रन बनाकर धनंजय का साथ निभा रहे हैं। पहले सेशन में एक विकेट चटकाने के बाद पाकिस्तान के गेंदबाजों को अगले दो सेशन में कोई विकेट नहीं मिल सका। हालांकि, श्रीलंका अभी पाकिस्तान द्वारा पहली पारी में बनाए गए 434 रनों के स्कोर से 30 रन पीछे है, लेकिन टीम के अभी 6 विकेट शेष हैं।

हालांकि, पहली पारी में श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। पसिंदु सूरियाबंदारा को मोहम्मद अब्बास ने बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। इसके बाद दिनेश चांदीमल भी महज एक रन ही बना सके और साकिब खान का शिकार बने। लाहिरू उदारा अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील करने में नाकाम रहे और वह 52 गेंदों में 42 रन बनाने के बाद आउट हुए। पाकिस्तान की ओर से गेंदबाजी में अब तक साकिब खान और मोहम्मद अब्बास ने दो-दो विकेट चटकाए हैं। इससे पहले, पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी 9 विकेट खोकर 434 रन बनाने के बाद घोषित की थी।

 

Have something to say? Post your comment
ब्रेट रैंडेल को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पहली बार न्यूजीलैंड टीम में शामिल किया गया

: ब्रेट रैंडेल को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पहली बार न्यूजीलैंड टीम में शामिल किया गया

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और उनकी पत्नी के बीच बहस की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और उनकी पत्नी के बीच बहस की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज से बाहर हुए जैकब बेथेल

: इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज से बाहर हुए जैकब बेथेल

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम घोषित, रचिन और कॉनवे की वापसी

: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम घोषित, रचिन और कॉनवे की वापसी

रॉबिन उथप्पा: आक्रामक बल्लेबाजी से बनाई पहचान, टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल में रहे चैंपियन

: रॉबिन उथप्पा: आक्रामक बल्लेबाजी से बनाई पहचान, टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल में रहे चैंपियन

हार्दिक और अर्शदीप सिंह की ट्रेड हुई कन्फर्म, पंजाब किंग्स पांड्या को देगी इतने करोड़ रुपये

: हार्दिक और अर्शदीप सिंह की ट्रेड हुई कन्फर्म, पंजाब किंग्स पांड्या को देगी इतने करोड़ रुपये

हार्दिक पांड्या को मिली तीसरी आईपीएल फ्रेंचाइजी, पंजाब किंग्स से जुड़े; जानें कैसा रहा IPL सफर

: हार्दिक पांड्या को मिली तीसरी आईपीएल फ्रेंचाइजी, पंजाब किंग्स से जुड़े; जानें कैसा रहा IPL सफर

अंडर-19 एशिया कप: आर्यवीर सहवाग ने जड़े 160 रन, यूएई को 70 रन से हराकर सेमीफाइनल में भारत

: अंडर-19 एशिया कप: आर्यवीर सहवाग ने जड़े 160 रन, यूएई को 70 रन से हराकर सेमीफाइनल में भारत

तीसरा वनडे: भारत ने टॉस जीत न्यूजीलैंड को सौंपी बल्लेबाजी, कीवी टीम में टिकनर की जगह फिशर की एंट्री

: तीसरा वनडे: भारत ने टॉस जीत न्यूजीलैंड को सौंपी बल्लेबाजी, कीवी टीम में टिकनर की जगह फिशर की एंट्री

सीनियर महिला टी20 सुपर लीग: स्मृति मंधाना महाराष्ट्र की कमान संभालेंगी, तेजल हसबनीस होंगी उपकप्तान

: सीनियर महिला टी20 सुपर लीग: स्मृति मंधाना महाराष्ट्र की कमान संभालेंगी, तेजल हसबनीस होंगी उपकप्तान

X