Thursday, 12 November 2026
BREAKING
• डर को भगाने के लिए मजाक का सहारा लेते हैं कुमार सानू, बोले- पहले हंसाता हूं, फिर गाता हूं • महेश भट्ट का खत पढ़कर इमोशनल हुए अनुपम खेर, बोले- मेरे 42 साल के काम का... • कियारा आडवाणी को कमिटमेंट देने से घबरा रहे थे सिद्धार्थ मल्होत्रा; 'लगातार 30 दिनों तक...' • Ott Watch : पैसों की धांधलेबाजी पर बनी शाहिद कपूर की सीरीज, ओटीटी पर जमाया था कब्जा; 8.3 है रेटिंग • ब्रेट रैंडेल को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पहली बार न्यूजीलैंड टीम में शामिल किया गया • ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और उनकी पत्नी के बीच बहस की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल • धनंजय डी सिल्वा और कुशल मेंडिस की शतकीय पारी, श्रीलंका के नाम रहा रावलपिंडी टेस्ट का तीसरा दिन • इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज से बाहर हुए जैकब बेथेल • अदाणी ग्रुप की कच्छ कॉपर ग्लोबल 'वेरामार्क एश्योरेंस सर्टिफिकेशन' प्राप्त करने वाली पहली भारतीय तांबा उत्पादक कंपनी बनी • कैबिनेट ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 2031 तक बढ़ाया, 2.5 लाख अतिरिक्त उद्यमियों को मिलेगा लाभ

मनोरंजन

डर को भगाने के लिए मजाक का सहारा लेते हैं कुमार सानू, बोले- पहले हंसाता हूं, फिर गाता हूं

Updated on Thursday, November 12, 2026 10:49 AM IST

मुंबई: गायक कुमार सानू हिंदी सिनेमा में अपनी सुरीली, रोमांटिक और भावपूर्ण आवाज के साथ-साथ शानदार मजाकिया अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। गायक का कहना है कि रिकॉर्डिंग या स्टेज शो के दौरान वह माहौल को हल्का और तनावमुक्त रखने के लिए मजाक करते हैं ताकि डर और घबराहट दूर हो सके।

कुमार सानू ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि वह डर से किस तरह से निपटते हैं। उन्होंने कहा, "मैं बहुत मजाक करता हूं। लोग मुझसे कहते हैं कि आपका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा है और आप बहुत मजाक करते हैं और अच्छी कॉमेडी करते हैं, तो मैंने इसका ध्यान रखा था।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं शुरू से ही अपने दोस्तों के साथ बहुत मजाक करता था और माहौल को बहुत आसान बना देता था। साथ ही, मैं किसी अनजान व्यक्ति को भी नॉर्मल कर देता था, जिससे वह थोड़ा सहज हो जाए। मजाक करके मैं माहौल बना देता था और फिर रिकॉर्डिंग करता था।"

गायक का मानना है कि मजाकिया अंदाज ही उनका हथियार है, जिससे वो कमरे में मौजूद सभी लोगों को सहज कर देते हैं और ऐसा वह पिछले चार दशकों से ऐसा करते आ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, "मैं माहौल को बहुत आसान बना देता था और फिर रिकॉर्डिंग करता था, क्योंकि हर दिन अलग-अलग तरह के डर और चीजें होती थीं, लेकिन मेरा तरीका हमेशा यही रहता था। पहले मजाक करना और फिर गाना गाना। तो मैं अब तक वही करता आ रहा हूं।"

गायक कुमार सानू ने हाल ही में सनी देओल-स्टारर फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' का पहला गाना 'सुनियो जरा' अपने प्रिय मित्र-गायक उदित नारायण और अनुपम आमोद के साथ मिलकर गाया है। इस गीत के जरिए कुमार सानू और उदित नारायण की जोड़ी पूरे 21 साल बाद किसी फिल्म में एक साथ लौटी है। इससे पहले दोनों ने आखिरी बार साल 2005 की फिल्म 'नो एंट्री' में साथ गाया था। इस गाने का संगीत राही ने तैयार किया है और इसके बोल प्रिया सरैया ने लिखे हैं।

 

Have something to say? Post your comment
महेश भट्ट का खत पढ़कर इमोशनल हुए अनुपम खेर, बोले- मेरे 42 साल के काम का...

: महेश भट्ट का खत पढ़कर इमोशनल हुए अनुपम खेर, बोले- मेरे 42 साल के काम का...

कियारा आडवाणी को कमिटमेंट देने से घबरा रहे थे सिद्धार्थ मल्होत्रा; 'लगातार 30 दिनों तक...'

: कियारा आडवाणी को कमिटमेंट देने से घबरा रहे थे सिद्धार्थ मल्होत्रा; 'लगातार 30 दिनों तक...'

Ott Watch : पैसों की धांधलेबाजी पर बनी शाहिद कपूर की सीरीज, ओटीटी पर जमाया था कब्जा; 8.3 है रेटिंग

: Ott Watch : पैसों की धांधलेबाजी पर बनी शाहिद कपूर की सीरीज, ओटीटी पर जमाया था कब्जा; 8.3 है रेटिंग

किरदार की भावनाएं कलाकार पर हावी न हों, इसके लिए आध्यात्मिकता जरूरी: पंकज त्रिपाठी

: किरदार की भावनाएं कलाकार पर हावी न हों, इसके लिए आध्यात्मिकता जरूरी: पंकज त्रिपाठी

गुरु दत्त अपनी फिल्मों में जॉनी वॉकर के लिए बनवाते थे खास किरदार, 'प्यासा' में किया था बदलाव

: गुरु दत्त अपनी फिल्मों में जॉनी वॉकर के लिए बनवाते थे खास किरदार, 'प्यासा' में किया था बदलाव

'रक्स' में विधवा मां के किरदार में मानिनी डे, बोलीं- 'बच्चे की परवरिश में माता-पिता दोनों की जिम्मेदारी निभा रही है महिला'

: 'रक्स' में विधवा मां के किरदार में मानिनी डे, बोलीं- 'बच्चे की परवरिश में माता-पिता दोनों की जिम्मेदारी निभा रही है महिला'

Ramayana Box Office: रणबीर कपूर की फिल्म ने रच दिया इतिहास, अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड

: Ramayana Box Office: रणबीर कपूर की फिल्म ने रच दिया इतिहास, अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड

Ott Watch : बिहार के बालिका गृह कांड से प्रेरित ये फिल्म झकझोर देगी, 7.2 है Imdb रेटिंग

: Ott Watch : बिहार के बालिका गृह कांड से प्रेरित ये फिल्म झकझोर देगी, 7.2 है Imdb रेटिंग

इन 6 एक्टर्स को है सांस की दिक्कत, पटाखों और प्रदूषण पर दे चुके हैं बयान

: इन 6 एक्टर्स को है सांस की दिक्कत, पटाखों और प्रदूषण पर दे चुके हैं बयान

कमल हासन की प्रोडक्शन कंपनी ने फर्जी कास्टिंग कॉल पर दी चेतावनी, नाम का गलत इस्तेमाल करने वालों पर होगा केस

: कमल हासन की प्रोडक्शन कंपनी ने फर्जी कास्टिंग कॉल पर दी चेतावनी, नाम का गलत इस्तेमाल करने वालों पर होगा केस

X