Wednesday, 11 November 2026
BREAKING
• ईपीएफओ की सीबीटी बैठक अगले हफ्ते होगी, न्यूनतम पेंशन बढ़ाकर 3,000 रुपए करने पर हो सकती है चर्चा • पीएचडीसीसीआई ने प्री-बजट बैठक में हिस्सा लिया, मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए सीमा शुल्क सुधारों की सिफारिश की • कोचीन शिपयार्ड का दूसरी तिमाही में मुनाफा 50 प्रतिशत घटा, जहाज निर्माण कारोबार घाटे में आया • भारतीय शेयर बाजार रिटर्न में वैश्विक बाजारों से निकले आगे, निफ्टी 500 इंडेक्स डॉलर में 2.81 प्रतिशत बढ़ा • भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम घोषित, रचिन और कॉनवे की वापसी • रॉबिन उथप्पा: आक्रामक बल्लेबाजी से बनाई पहचान, टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल में रहे चैंपियन • हार्दिक और अर्शदीप सिंह की ट्रेड हुई कन्फर्म, पंजाब किंग्स पांड्या को देगी इतने करोड़ रुपये • हार्दिक पांड्या को मिली तीसरी आईपीएल फ्रेंचाइजी, पंजाब किंग्स से जुड़े; जानें कैसा रहा IPL सफर • अंडर-19 एशिया कप: आर्यवीर सहवाग ने जड़े 160 रन, यूएई को 70 रन से हराकर सेमीफाइनल में भारत • किरदार की भावनाएं कलाकार पर हावी न हों, इसके लिए आध्यात्मिकता जरूरी: पंकज त्रिपाठी

खेल

अंडर-19 एशिया कप: आर्यवीर सहवाग ने जड़े 160 रन, यूएई को 70 रन से हराकर सेमीफाइनल में भारत

Updated on Wednesday, November 11, 2026 11:07 AM IST

अल अमीरात; । भारत ने मंगलवार को अंडर-19 एशिया कप 2026 के 11वें मुकाबले में यूएई के खिलाफ 70 रन से जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल-2 में प्रवेश कर लिया है, जहां 12 नवंबर को उसका सामना अफगानिस्तान से होगा। वहीं, सेमीफाइनल-1 में पाकिस्तान और बांग्लादेश आमने सामने होंगे।

अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 2) में भारत ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी चुनी। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने आर्यवीर के साथ पहले विकेट के लिए 83 गेंदों में 62 रन जुटाए। लक्ष्य 32 गेंदों में 2 चौकों के साथ 17 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद आर्यवीर ने वीके विनीत के साथ दूसरे विकेट के लिए 183 गेंदों में 193 रन जुटाकर टीम को 255 रन तक पहुंचा दिया।

टीम को आर्यवीर सहवाग के रूप में दूसरा झटका लगा। आर्यवीर 168 गेंदों में 7 छक्कों और 17 चौकों के साथ 160 रन बनाकर आउट हुए, जबकि वीके विनीत ने 69 गेंदों में 3 छक्कों और 3 चौकों के साथ 67 रन बनाए। इनके अलावा, यशबर्धन चौहान ने 17 रन और अन्वय द्रविड़ ने 12 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

यूएई की तरफ से नसीम खान ने 10 ओवरों में 48 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि हिदायतुल्लाह खान, नूरुल्लाह अयोबी और कप्तान अयान मिस्बाह ने 1-1 विकेट हासिल किया।

इसके जवाब में यूएई की टीम पारी की अंतिम गेंद पर 239 के स्कोर पर सिमट गई। कप्तान अयान मिस्बाह ने जैनुल्लाह रहमानी के साथ पहले विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी की। रहमानी 16 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद ययिन राय ने मिस्बाह और अहमद खुदादाद के साथ 25-25 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 86 के स्कोर तक पहुंचा दिया।

इसके बाद अहमद खुदादाद ने मोर्चा संभाला। उन्होंने नूरुल्लाह अयोबी के साथ सातवें विकेट के लिए 52 गेंदों में 90 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 231 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद यूएई ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। खुदादाद 74 गेंदों में 9 बाउंड्री के साथ 74 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अयोबी ने 25 गेंदों में 39 रन की पारी खेली।

भारत की तरफ से ईशान सूद ने 7 ओवरों में 37 रन देकर 4 विकेट झटके। उनके अलावा, मोहित उल्वा, मनल चौहान, काव्य पटेल, यशबर्धन चौहान, आर्यन सवसनी और अर्जुन राजपूत ने 1-1 विकेट हासिल किया।

 

Have something to say? Post your comment
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम घोषित, रचिन और कॉनवे की वापसी

: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम घोषित, रचिन और कॉनवे की वापसी

रॉबिन उथप्पा: आक्रामक बल्लेबाजी से बनाई पहचान, टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल में रहे चैंपियन

: रॉबिन उथप्पा: आक्रामक बल्लेबाजी से बनाई पहचान, टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल में रहे चैंपियन

हार्दिक और अर्शदीप सिंह की ट्रेड हुई कन्फर्म, पंजाब किंग्स पांड्या को देगी इतने करोड़ रुपये

: हार्दिक और अर्शदीप सिंह की ट्रेड हुई कन्फर्म, पंजाब किंग्स पांड्या को देगी इतने करोड़ रुपये

हार्दिक पांड्या को मिली तीसरी आईपीएल फ्रेंचाइजी, पंजाब किंग्स से जुड़े; जानें कैसा रहा IPL सफर

: हार्दिक पांड्या को मिली तीसरी आईपीएल फ्रेंचाइजी, पंजाब किंग्स से जुड़े; जानें कैसा रहा IPL सफर

तीसरा वनडे: भारत ने टॉस जीत न्यूजीलैंड को सौंपी बल्लेबाजी, कीवी टीम में टिकनर की जगह फिशर की एंट्री

: तीसरा वनडे: भारत ने टॉस जीत न्यूजीलैंड को सौंपी बल्लेबाजी, कीवी टीम में टिकनर की जगह फिशर की एंट्री

सीनियर महिला टी20 सुपर लीग: स्मृति मंधाना महाराष्ट्र की कमान संभालेंगी, तेजल हसबनीस होंगी उपकप्तान

: सीनियर महिला टी20 सुपर लीग: स्मृति मंधाना महाराष्ट्र की कमान संभालेंगी, तेजल हसबनीस होंगी उपकप्तान

पहला टेस्ट: तीन पारियों में बने 1541 रन, अफगानिस्तान-जिम्बाब्वे के बीच 'हाई-स्कोरिंग' मुकाबला ड्रॉ

: पहला टेस्ट: तीन पारियों में बने 1541 रन, अफगानिस्तान-जिम्बाब्वे के बीच 'हाई-स्कोरिंग' मुकाबला ड्रॉ

इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए अनकैप्ड पैटरसन-व्हाइट को चुना, बेथेल की वापसी

: इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए अनकैप्ड पैटरसन-व्हाइट को चुना, बेथेल की वापसी

लॉकी फर्ग्यूसन और ब्लेयर टिकनर की इंजरी ने बढ़ाई न्यूजीलैंड की मुश्किल

: लॉकी फर्ग्यूसन और ब्लेयर टिकनर की इंजरी ने बढ़ाई न्यूजीलैंड की मुश्किल

पहला टेस्ट: तीन बल्लेबाजों ने जड़े शतक, 514 रन बनाकर अफगानों का जिम्बाब्वे पर शानदार पलटवार

: पहला टेस्ट: तीन बल्लेबाजों ने जड़े शतक, 514 रन बनाकर अफगानों का जिम्बाब्वे पर शानदार पलटवार

X