Thursday, 12 November 2026
BREAKING
• डर को भगाने के लिए मजाक का सहारा लेते हैं कुमार सानू, बोले- पहले हंसाता हूं, फिर गाता हूं • महेश भट्ट का खत पढ़कर इमोशनल हुए अनुपम खेर, बोले- मेरे 42 साल के काम का... • कियारा आडवाणी को कमिटमेंट देने से घबरा रहे थे सिद्धार्थ मल्होत्रा; 'लगातार 30 दिनों तक...' • Ott Watch : पैसों की धांधलेबाजी पर बनी शाहिद कपूर की सीरीज, ओटीटी पर जमाया था कब्जा; 8.3 है रेटिंग • ब्रेट रैंडेल को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पहली बार न्यूजीलैंड टीम में शामिल किया गया • ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और उनकी पत्नी के बीच बहस की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल • धनंजय डी सिल्वा और कुशल मेंडिस की शतकीय पारी, श्रीलंका के नाम रहा रावलपिंडी टेस्ट का तीसरा दिन • इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज से बाहर हुए जैकब बेथेल • अदाणी ग्रुप की कच्छ कॉपर ग्लोबल 'वेरामार्क एश्योरेंस सर्टिफिकेशन' प्राप्त करने वाली पहली भारतीय तांबा उत्पादक कंपनी बनी • कैबिनेट ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 2031 तक बढ़ाया, 2.5 लाख अतिरिक्त उद्यमियों को मिलेगा लाभ

मनोरंजन

महेश भट्ट का खत पढ़कर इमोशनल हुए अनुपम खेर, बोले- मेरे 42 साल के काम का...

Updated on Thursday, November 12, 2026 10:48 AM IST

अनुपम खेर ने साल 1984 में रिलीज हुई फिल्म सारांश से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म को महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था। अब महेश भट्ट ने अनुपम खेर के लिए एक भावुक कर देने वाला लेटर लिखा है।
रामायण में अनुपम खेर ने जटायु को आवाज दी है। जटायु के तौर पर उनकी आवाज काफी पसंद की गई है। अब उनकी परफॉर्मेंस से इम्प्रेस होकर अनुपम खेर की फिल्म सारांश के डायरेक्टर महेश भट्ट ने उन्हें एक भावुक कर देने वाला लेटर लिखा। इस लेटर को अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसी के साथ उन्होंने अपने डायरेक्टर के लिए एक दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखा है।

अनुपम खेर के लिए महेश भट्ट की चिट्ठी
अनुपम खेर की तारीफ करते हुए महेश भट्ट ने चिट्ठी में लिखा- सारांश में बीवी प्रधान से लेकर रामायण में जटायु तक- आपकी क्या यात्रा रही है। आपका सिर्फ और सिर्फ उत्थान हुआ है। मैं आपके लिए खुश हूं।

अनुपम खेर की सफलता से बेहद खुश हैं महेश भट्ट
उन्होंने आगे लिखा- "मुझे आपको स्वीडन में देखकर बहुत खुशी हुई। वो अनुभव किसी तरह आपके शरीर में आ गया है। आप अलग दिखते हैं। मैंने देखा जिस तरह आपने लोगों से हाथ मिलाया- आपका पूरा हाथ, आपकी पूरी अटेंशन सामने खड़े इंसान की तरफ होती है। आप कभी खुद को लेकर इतना श्योर नहीं लगे। ये मुझे सारांश में पार्क में बैठी महिला की याद दिलाता है। प्रधान को अपने बेटे अजय की राख को छोड़ना था, और वो महिला वहां बच्चों के साथ खेल रही थी। आप जिस तरह से उसे देखते हैं। वो आपका बुद्धा पल था। जीवन ने आपको झटका दिया, और उस पल का कुछ अंश आपकी आंखों, शरीर और दिल में रह गया। मैंने स्वीडन में वो दोबारा देखा।"

महेश भट्ट ने याद किए पुराने दिन
महेश भट्ट ने कहा कि वो उस 28 साल के एक्टर और 34 साल के फिल्ममेकर के बारे में सोचते हैं जो उनके पाली हिल वाले घर में बात कर रहे थे। उस दिन हमने एक दूसरे को क्या दिया? मुझे नहीं पता। उसके बाद जो हुआ, वो मैंने कभी नहीं सोचा था। उन्होंने लिखा- आप मुझे बहुत-बहुत ज्याद खुश करते हैं। मुझे उस शख्स की तरह खुशी हो रही है जिसने कभी आपका हाथ थामा था और अब वो आपको वहां जाता देख रहा है जहां मैं आपको कभी नहीं ले जा पाता। इससे ज्यादा मैं क्या मांग सकता हूं अनुपम?

अनुपम खेर ने महेश भट्ट के लिए लिखा दिल छू लेने वाला नोट
अनुपम खेर ने महेश भट्ट का ये लेटर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए एक भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा- "सारांश से जटायु तक। महेश भट्ट की तरफ से एक चिट्ठी। डियर भट्ट साहब। आज मैं धरती का सबसे खुश इंसान हूं। कल अचानक आपका मैसेज मिला, और मैं इसके लिए बिल्कुल तैयार नहीं था। मैंने इसे कृतज्ञता से भरे हृदय से पढ़ा और मुझे बहुत विनम्रता का अनुभव हुआ। ये ऐसा था जैसे मुझे मेरे 42 साल के काम का सबसे खूबसूरत सर्टिफिकेट मिला हो, और उस व्यक्ति की ओर से मिली सबसे आत्मीय सराहना थी, जिसने मेरे लिए पहली बार सिनेमा के दरवाजे खोले थे।"

महेश भट्ट की चिट्ठी पढ़ भावुक हुए अनुपम खेर
उन्होंने आगे लिखा- "आप मेरे लिए मेरी पहली फिल्म 'सारांश' के डायरेक्टर से कहीं बढ़कर हैं। देश के सबसे अच्छे डायरेक्टर्स, लेखकों और ऑथर्स में से एक की तरफ से ये शब्द आना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मुझ पर भरोसा करने और मेरे जीवन में सबसे महत्वपूर्ण इंसान होने के लिए धन्यवाद। मैं ऐसा काम करने की कोशिश करता रहूंगा जिस पर आपको गर्व हो।"

साल 1984 में रिलीज हुई थी सारांश
बता दें, सारांश साल 1984 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के वक्त अनुपम खेर की उम्र केवल 28 साल की थी, लेकिन फिल्म में उन्होंने 60 साल के बुजुर्ग का रोल किया था। अनुपम खेर ने इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है।

 

Have something to say? Post your comment
डर को भगाने के लिए मजाक का सहारा लेते हैं कुमार सानू, बोले- पहले हंसाता हूं, फिर गाता हूं

: डर को भगाने के लिए मजाक का सहारा लेते हैं कुमार सानू, बोले- पहले हंसाता हूं, फिर गाता हूं

कियारा आडवाणी को कमिटमेंट देने से घबरा रहे थे सिद्धार्थ मल्होत्रा; 'लगातार 30 दिनों तक...'

: कियारा आडवाणी को कमिटमेंट देने से घबरा रहे थे सिद्धार्थ मल्होत्रा; 'लगातार 30 दिनों तक...'

Ott Watch : पैसों की धांधलेबाजी पर बनी शाहिद कपूर की सीरीज, ओटीटी पर जमाया था कब्जा; 8.3 है रेटिंग

: Ott Watch : पैसों की धांधलेबाजी पर बनी शाहिद कपूर की सीरीज, ओटीटी पर जमाया था कब्जा; 8.3 है रेटिंग

किरदार की भावनाएं कलाकार पर हावी न हों, इसके लिए आध्यात्मिकता जरूरी: पंकज त्रिपाठी

: किरदार की भावनाएं कलाकार पर हावी न हों, इसके लिए आध्यात्मिकता जरूरी: पंकज त्रिपाठी

गुरु दत्त अपनी फिल्मों में जॉनी वॉकर के लिए बनवाते थे खास किरदार, 'प्यासा' में किया था बदलाव

: गुरु दत्त अपनी फिल्मों में जॉनी वॉकर के लिए बनवाते थे खास किरदार, 'प्यासा' में किया था बदलाव

'रक्स' में विधवा मां के किरदार में मानिनी डे, बोलीं- 'बच्चे की परवरिश में माता-पिता दोनों की जिम्मेदारी निभा रही है महिला'

: 'रक्स' में विधवा मां के किरदार में मानिनी डे, बोलीं- 'बच्चे की परवरिश में माता-पिता दोनों की जिम्मेदारी निभा रही है महिला'

Ramayana Box Office: रणबीर कपूर की फिल्म ने रच दिया इतिहास, अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड

: Ramayana Box Office: रणबीर कपूर की फिल्म ने रच दिया इतिहास, अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड

Ott Watch : बिहार के बालिका गृह कांड से प्रेरित ये फिल्म झकझोर देगी, 7.2 है Imdb रेटिंग

: Ott Watch : बिहार के बालिका गृह कांड से प्रेरित ये फिल्म झकझोर देगी, 7.2 है Imdb रेटिंग

इन 6 एक्टर्स को है सांस की दिक्कत, पटाखों और प्रदूषण पर दे चुके हैं बयान

: इन 6 एक्टर्स को है सांस की दिक्कत, पटाखों और प्रदूषण पर दे चुके हैं बयान

कमल हासन की प्रोडक्शन कंपनी ने फर्जी कास्टिंग कॉल पर दी चेतावनी, नाम का गलत इस्तेमाल करने वालों पर होगा केस

: कमल हासन की प्रोडक्शन कंपनी ने फर्जी कास्टिंग कॉल पर दी चेतावनी, नाम का गलत इस्तेमाल करने वालों पर होगा केस

X