Wednesday, 11 November 2026
BREAKING
• ईपीएफओ की सीबीटी बैठक अगले हफ्ते होगी, न्यूनतम पेंशन बढ़ाकर 3,000 रुपए करने पर हो सकती है चर्चा • पीएचडीसीसीआई ने प्री-बजट बैठक में हिस्सा लिया, मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए सीमा शुल्क सुधारों की सिफारिश की • कोचीन शिपयार्ड का दूसरी तिमाही में मुनाफा 50 प्रतिशत घटा, जहाज निर्माण कारोबार घाटे में आया • भारतीय शेयर बाजार रिटर्न में वैश्विक बाजारों से निकले आगे, निफ्टी 500 इंडेक्स डॉलर में 2.81 प्रतिशत बढ़ा • भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम घोषित, रचिन और कॉनवे की वापसी • रॉबिन उथप्पा: आक्रामक बल्लेबाजी से बनाई पहचान, टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल में रहे चैंपियन • हार्दिक और अर्शदीप सिंह की ट्रेड हुई कन्फर्म, पंजाब किंग्स पांड्या को देगी इतने करोड़ रुपये • हार्दिक पांड्या को मिली तीसरी आईपीएल फ्रेंचाइजी, पंजाब किंग्स से जुड़े; जानें कैसा रहा IPL सफर • अंडर-19 एशिया कप: आर्यवीर सहवाग ने जड़े 160 रन, यूएई को 70 रन से हराकर सेमीफाइनल में भारत • किरदार की भावनाएं कलाकार पर हावी न हों, इसके लिए आध्यात्मिकता जरूरी: पंकज त्रिपाठी

खेल

हार्दिक पांड्या को मिली तीसरी आईपीएल फ्रेंचाइजी, पंजाब किंग्स से जुड़े; जानें कैसा रहा IPL सफर

Updated on Wednesday, November 11, 2026 11:08 AM IST

हार्दिक पांड्या बुधवार को पंजाब किंग्स में शामिल हो गए हैं। खिलाड़ियों की अदला-बदली में अर्शदीप को मुंबई ने लिया, जबकि हार्दिक पंजाब का हिस्सा बन गए हैं। हार्दिक पिछले दो टीमों (गुजरात-मुंबई) की कप्तानी भी कर चुके हैं। आईपीएल 2027 के लिए बुधवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली हुई है, जिसमें हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में शामिल हो गए हैं, जबकि अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़े। दोनों फ्रेंचाइजी ने इस ट्रेड को कन्फर्म कर दिया है। इस तरह हार्दिक पांड्या को आईपीएल में अपनी तीसरी फ्रेंचाइजी मिली। हार्दिक आगामी सीजन के लिए पंजाब किंग्स से जुड़ने से पहले मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के लिए खेल चुके हैं और कप्तानी भी कर चुके हैं।

मुंबई और गुजरात के रह चुके हैं कप्तान
हार्दिक पिछले तीन आईपीएल सत्र में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर चुके हैं और अब वह अर्शदीप के बदले पंजाब किंग्स से जुड़ गए हैं। हार्दिक पांड्या का दूसरी बार मुंबई इंडियंस के साथ सफर खत्म हो गया है। उनकी मौजूदगी में टीम ने चार बार आईपीएल खिताब जीता है। वह 2015 में मुंबई से जुड़े थे और बतौर ऑलराउंडर अपनी एक अलग पहचान बनाई। हार्दिक ने 2015, 2017, 2019 और 2020 में टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।

मुंबई इंडियंस के साथ सात सीजन खेलने के साथ हार्दिक पांड्या आईपीएल 2022 से पहले गुजरात टाइटंस से जुड़े। उन्हें पहले ही सीजन में टीम का कप्तान बनाया गया। उन्होंने पहले ही सीजन में टीम को चैंपियन बनाया। गुजरात की टीम उनकी कप्तानी में 2023 में फाइनल में पहुंची थी। लेकिन 2024 में एक बार फिर वह मुंबई इंडियंस में वापस लौटे और कप्तान बन गए। उनको रोहित शर्मा की जगह टीम का कप्तान बनाया गया था। हालांकि उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम लगातार संघर्ष करती हुए नजर आई। आईपीएल 2024 में टीम 10वें स्थान पर रही। इसके बाद 2025 में उनकी कप्तानी में तीसरे स्थान पर रही। हालांकि 2026 में टीम का प्रदर्शन फिर निराशाजनक रहा और पॉइंट्स टेबल में टीम 9वें स्थान पर रही। हार्दिक पांड्या ने 162 आईपीएल मैचों में 2955 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 146.28 रहा। उन्होंने 82 विकेट लिए हैं।

मुंबई-पंजाब के बीच हुई ट्रेड डील
आईपीएल में खिलाड़ियों की ट्रेड में मुंबई इंडियंस के कप्तान रहे हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में शामिल हो गए हैं, जबकि अर्शदीप सिंह भी मुंबई इंडियंस से जुड़ गए हैं। आईपीएल के अनुसार हार्दिक 16.35 करोड़ रुपये की मौजूदा कीमत की तुलना के मुकाबले 18 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स में शामिल होंगे। अर्शदीप सिंह अपनी मौजूदा कीमत 18 करोड रुपए में मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे। अर्शदीप आठ सत्र तक पंजाब की टीम से खेलने के बाद अब मुंबई की टीम में शामिल हो रहे हैं। इस तेज गेंदबाज ने 2019 में पंजाब की टीम से आईपीएल में पदार्पण किया था और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में अपनी छाप छोड़ी थी। उन्होंने आईपीएल के 96 मैच में 111 विकेट लिए हैं जो पंजाब किंग्स की तरफ से रिकॉर्ड है।

 

Have something to say? Post your comment
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम घोषित, रचिन और कॉनवे की वापसी

: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम घोषित, रचिन और कॉनवे की वापसी

रॉबिन उथप्पा: आक्रामक बल्लेबाजी से बनाई पहचान, टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल में रहे चैंपियन

: रॉबिन उथप्पा: आक्रामक बल्लेबाजी से बनाई पहचान, टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल में रहे चैंपियन

हार्दिक और अर्शदीप सिंह की ट्रेड हुई कन्फर्म, पंजाब किंग्स पांड्या को देगी इतने करोड़ रुपये

: हार्दिक और अर्शदीप सिंह की ट्रेड हुई कन्फर्म, पंजाब किंग्स पांड्या को देगी इतने करोड़ रुपये

अंडर-19 एशिया कप: आर्यवीर सहवाग ने जड़े 160 रन, यूएई को 70 रन से हराकर सेमीफाइनल में भारत

: अंडर-19 एशिया कप: आर्यवीर सहवाग ने जड़े 160 रन, यूएई को 70 रन से हराकर सेमीफाइनल में भारत

तीसरा वनडे: भारत ने टॉस जीत न्यूजीलैंड को सौंपी बल्लेबाजी, कीवी टीम में टिकनर की जगह फिशर की एंट्री

: तीसरा वनडे: भारत ने टॉस जीत न्यूजीलैंड को सौंपी बल्लेबाजी, कीवी टीम में टिकनर की जगह फिशर की एंट्री

सीनियर महिला टी20 सुपर लीग: स्मृति मंधाना महाराष्ट्र की कमान संभालेंगी, तेजल हसबनीस होंगी उपकप्तान

: सीनियर महिला टी20 सुपर लीग: स्मृति मंधाना महाराष्ट्र की कमान संभालेंगी, तेजल हसबनीस होंगी उपकप्तान

पहला टेस्ट: तीन पारियों में बने 1541 रन, अफगानिस्तान-जिम्बाब्वे के बीच 'हाई-स्कोरिंग' मुकाबला ड्रॉ

: पहला टेस्ट: तीन पारियों में बने 1541 रन, अफगानिस्तान-जिम्बाब्वे के बीच 'हाई-स्कोरिंग' मुकाबला ड्रॉ

इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए अनकैप्ड पैटरसन-व्हाइट को चुना, बेथेल की वापसी

: इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए अनकैप्ड पैटरसन-व्हाइट को चुना, बेथेल की वापसी

लॉकी फर्ग्यूसन और ब्लेयर टिकनर की इंजरी ने बढ़ाई न्यूजीलैंड की मुश्किल

: लॉकी फर्ग्यूसन और ब्लेयर टिकनर की इंजरी ने बढ़ाई न्यूजीलैंड की मुश्किल

पहला टेस्ट: तीन बल्लेबाजों ने जड़े शतक, 514 रन बनाकर अफगानों का जिम्बाब्वे पर शानदार पलटवार

: पहला टेस्ट: तीन बल्लेबाजों ने जड़े शतक, 514 रन बनाकर अफगानों का जिम्बाब्वे पर शानदार पलटवार

X