Wednesday, 11 November 2026
BREAKING
• नायब सिंह सैनी का बड़ा निर्देश: एससी-एसटी मामलों में 60 दिन में दाखिल करनी होगी चार्जशीट, लापरवाही पर होगी कार्रवाई • हरियाणा में खुलेंगी 2,651 फेयर प्राइस शॉप्स, इच्छुक आवेदक 25 नवंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन • हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 7 IAS और 7 HCS अधिकारियों के तबादले, जीएमडीए, नगर निगम गुरुग्राम और पानीपत में नए चेहरों की ताजपोशी • हरियाणा में 12 नवंबर से कांग्रेस का ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान, संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह करेंगे प्रदेशव्यापी दौरा • 32 साल पुराने अपहरण मामले में पंजाब के पूर्व डीएसपी गुरमीत सिंह दोषी करार, 12 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा • पंजाब में 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला, छह जिलों में नए डीसी नियुक्त • भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष जनजातीय समाज की प्रेरणा, मोदी सरकार ने जनजातीय कल्याण को दी नई दिशा : सुनील नेगी • Shimla: हिमाचल की धरोहरों को सरेआम बेच रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम • हरियाणा के नीति निर्माण में युवाओं की होगी भागीदारी, कॉलेजों में सात दिन तक चलेगा ‘रिफॉर्म उत्सव'; दो श्रेणियों में बंटेंगे विद्यार्थियों के सुझाव • दमनजीत सिंह मान ने संभाला लुधियाना नगर निगम कमिश्नर का कार्यभार

पंजाब

32 साल पुराने अपहरण मामले में पंजाब के पूर्व डीएसपी गुरमीत सिंह दोषी करार, 12 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

Updated on Wednesday, November 11, 2026 19:36 PM IST

मोहाली : पंजाब में करीब 32 साल पुराने अपहरण मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। मोहाली स्थित सीबीआई कोर्ट ने बुधवार को पंजाब पुलिस के तत्कालीन डीएसपी गुरमीत सिंह को अमरीक सिंह के अपहरण मामले में दोषी करार दिया। अदालत दोषी की सजा की अवधि पर 12 नवंबर को फैसला सुनाएगी। यह मामला वर्ष 1992 का है, जब अमरीक सिंह का 25 नवंबर को लुधियाना के होटल अमलताश से कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया था। आरोप था कि पंजाब पुलिस की एक टीम ने इस वारदात को अंजाम दिया था, जिसका नेतृत्व तत्कालीन डीएसपी गुरमीत सिंह कर रहे थे।


सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शुरू हुई थी जांच
यह मामला अमरीक सिंह के बेटे देविंदर सिंह के हलफनामे के बाद सामने आया था। उन्होंने अपने पिता के अपहरण की जानकारी देते हुए न्याय की मांग की थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 15 नवंबर 1995 को मामले में आदेश जारी किया, जिसके आधार पर जांच की प्रक्रिया शुरू हुई।
शुरुआत में प्रारंभिक जांच दर्ज की गई और बाद में 23 फरवरी 2000 को नियमित मामला दर्ज किया गया। जांच पूरी होने के बाद सीबीआई ने 27 नवंबर 2001 को पांच पुलिस अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।


पांच पुलिस अधिकारियों पर लगे थे आरोप
सीबीआई की चार्जशीट में तत्कालीन डीएसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी परमिंदरजीत सिंह, एसएचओ सुबा सिंह, एसआई सुरिंदर सिंह और एएसआई जसवंत सिंह को आरोपी बनाया गया था। मामले में 15 अप्रैल 2004 को आरोप तय किए गए थे।
लंबी सुनवाई और ट्रायल के बाद अदालत ने तत्कालीन डीएसपी गुरमीत सिंह को विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराया। वहीं, सह-आरोपी डीएसपी परमिंदरजीत सिंह को बरी कर दिया गया है। तीन अन्य आरोपियों एसएचओ सुबा सिंह, एसआई सुरिंदर सिंह और एएसआई जसवंत सिंह की मृत्यु हो जाने के कारण उनके खिलाफ कार्यवाही समाप्त कर दी गई।


12 नवंबर को तय होगी सजा
करीब तीन दशक से अधिक समय तक चले इस मामले में अब दोषसिद्धि के बाद सजा का इंतजार है। अदालत 12 नवंबर को दोषी गुरमीत सिंह की सजा की अवधि निर्धारित करेगी। लंबे समय बाद आए इस फैसले से पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।

Have something to say? Post your comment
पंजाब में 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला, छह जिलों में नए डीसी नियुक्त

: पंजाब में 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला, छह जिलों में नए डीसी नियुक्त

दमनजीत सिंह मान ने संभाला लुधियाना नगर निगम कमिश्नर का कार्यभार

: दमनजीत सिंह मान ने संभाला लुधियाना नगर निगम कमिश्नर का कार्यभार

पंजाब की हवा में घुला जहर! बच्चों- बुजुर्गों के फेफड़ों पर मंडराया खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

: पंजाब की हवा में घुला जहर! बच्चों- बुजुर्गों के फेफड़ों पर मंडराया खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 1,000 और ‘पेंडु खेड मैदानां’ किया का उद्घाटन

: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 1,000 और ‘पेंडु खेड मैदानां’ किया का उद्घाटन

पंजाब में ‘जनगणना 2027 – चरण-2’ का आगाज: प्रचार एवं जागरूकता अभियान के लिए 9 डिजिटल एलईडी वैनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

: पंजाब में ‘जनगणना 2027 – चरण-2’ का आगाज: प्रचार एवं जागरूकता अभियान के लिए 9 डिजिटल एलईडी वैनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

पंजाब की तकनीकी शिक्षा में ऐतिहासिक बदलाव; भगवंत मान सरकार विद्यार्थियों को कुशल बनाने के लिए दिला रही है औद्योगिक क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव

: पंजाब की तकनीकी शिक्षा में ऐतिहासिक बदलाव; भगवंत मान सरकार विद्यार्थियों को कुशल बनाने के लिए दिला रही है औद्योगिक क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव

पंजाब में पराली जलाने के 5,002 मामले दर्ज, 1,575 किसानों पर जुर्माना

: पंजाब में पराली जलाने के 5,002 मामले दर्ज, 1,575 किसानों पर जुर्माना

पंजाब कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां तेज कीं, 12 तारीख से शुरू होगा प्रचार अभियान

: पंजाब कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां तेज कीं, 12 तारीख से शुरू होगा प्रचार अभियान

पंजाब में पराली जलाने के 4,657 मामले आए सामने, 1,442 लोगों पर एफआईआर दर्ज

: पंजाब में पराली जलाने के 4,657 मामले आए सामने, 1,442 लोगों पर एफआईआर दर्ज

जहरीली हुई हवा! दिवाली पर रात 9  से तड़के 3 बजे तक गूंजते रहे पटाखे,  AQI 500 के पार

: जहरीली हुई हवा! दिवाली पर रात 9 से तड़के 3 बजे तक गूंजते रहे पटाखे, AQI 500 के पार

X