Monday, 09 November 2026
BREAKING
• लॉकी फर्ग्यूसन और ब्लेयर टिकनर की इंजरी ने बढ़ाई न्यूजीलैंड की मुश्किल • पहला टेस्ट: तीन बल्लेबाजों ने जड़े शतक, 514 रन बनाकर अफगानों का जिम्बाब्वे पर शानदार पलटवार • पृथ्वी शॉ की तुलना कभी सचिन और सहवाग से हुई, अब आईपीएल टीम में जगह नहीं मिल रही • मेसी ने 'एमएलएस' में रचा इतिहास, लगातार 2 सीजन 'गोल्डन बूट' खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने • दूसरा टेस्ट, चौथा दिन: बांग्लादेश के खिलाफ हॉज का नाबाद शतक, वेस्टइंडीज के पास 315 रन की बढ़त • आलिया भट्ट ने परिवार संग किया लक्ष्मी-गणेश पूजन, रणबीर-नीतू और राहा संग मनाई दीपावली • आयुष्मान खुराना को मिली थी धमकी, ऑडियो में कहा-'टाइगर श्रॉफ के साथ जो हुआ, वैसा तुम्हारे साथ भी हो सकता है' • आमिर खान के चचेरे भाई हैं तारिक खान, कभी गानों से बने थे 70 के दशक के रॉकस्टार • भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ खुला, आईटी स्टॉक्स में दबाव • सकारात्मक वैश्विक संकेतों का असर, निफ्टी और सेंसेक्स बढ़त के साथ खुले

खेल

पृथ्वी शॉ की तुलना कभी सचिन और सहवाग से हुई, अब आईपीएल टीम में जगह नहीं मिल रही

Updated on Monday, November 09, 2026 11:17 AM IST

नई दिल्ली: मुंबई ने भारतीय क्रिकेट को एक से बढ़कर एक बल्लेबाज दिए हैं। इनमें सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा का नाम प्रमुख है। 2018 में एक और खिलाड़ी के इन दिग्गजों की सूची में शामिल होने की संभावना थी, लेकिन फिलहाल वह खिलाड़ी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है, नाम है पृथ्वी शॉ।

पृथ्वी शॉ का जन्म 9 नवंबर 1999 को महाराष्ट्र के ठाणे में हुआ था। दाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज शॉ सबसे पहले 14 साल की उम्र में 2013 में चर्चा में आए थे। शॉ ने हैरिस शील्ड में अपने स्कूल रिजवी स्प्रिंगफील्ड की ओर से खेलते हुए 330 गेंदों में 85 चौकों और 5 छक्कों के साथ 546 रन बनाए। यह उस दौर में स्कूल क्रिकेट का सर्वोच्च स्कोर था।

लगातार दमदार प्रदर्शन के दम पर शॉ को भारत की अंडर-19 टीम में जगह मिली। वह 2016 में अंडर-19 एशिया कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। करीब 2 महीने बाद ही उन्होंने रणजी ट्रॉफी में मुंबई की ओर से डेब्यू किया और तमिलनाडु के खिलाफ दूसरी पारी में शतक जड़कर टीम को जीत दिलाई। 17 साल 320 दिन की उम्र में शॉ ने दलीप ट्रॉफी में डेब्यू करते हुए शतक लगाया। वह ऐसा करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। इससे पहले दलीप ट्रॉफी में शतक जड़ने वाले युवा खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर थे।

साल 2018 में पृथ्वी शॉ ने अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 विश्व कप विजेता बनाया। इस सफलता ने पृथ्वी को देश-दुनिया में लोकप्रिय बना दिया। उसी साल आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली डेयरडेविल्स ने 1.2 करोड़ रुपये में उन्हें अपने साथ जोड़ा था। अपने पहले ही सीज़न में शॉ ने 9 मैचों में 245 रन बनाए थे।

2018 में 18 साल की उम्र में शॉ को भारतीय टीम की तरफ से वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू का मौका मिला। शॉ ने अपनी पहली पारी में शतक लगा दिया। शॉ ने 154 गेंदों पर 134 रन की पारी खेली थी। इस पारी में शॉ की बल्लेबाजी देखकर उन्हें भारतीय टीम में भविष्य का तेंदुलकर और सहवाग माना गया।

करियर के शुरुआती दौर में मिली बड़ी सफलता को शॉ कहीं न कहीं संभाल नहीं पाए। उनकी फॉर्म और फिटनेस में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। साथ ही उन पर अनुशासन में नहीं रहने के भी आरोप लगे। इसका प्रभाव उनके करियर पर पड़ा। भारतीय टीम से बाहर होने के बाद, उन्हें अपनी घरेलू मुंबई क्रिकेट टीम से भी बाहर होना पड़ा। आईपीएल में भी मौके कम हो गए। वह पिछले दो सीज़न में एक भी आईपीएल मैच नहीं खेल पाए हैं।

इस तरह कभी सचिन और सहवाग की टक्कर के बल्लेबाज माने गए शॉ फिलहाल अपना करियर बनाने और बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जबकि उनकी कप्तानी में खेलने वाले शुभमन गिल भारतीय टीम के कप्तान बन चुके हैं। 27 साल के होने जा रहे शॉ के पास एक क्रिकेटर के तौर पर अभी काफी समय है। वह अपनी फॉर्म और फिटनेस पर काम कर रहे हैं। मुंबई की जगह घरेलू क्रिकेट में उनका ठिकाना अब महाराष्ट्र टीम है। वह हर फॉर्मेट में सक्रिय हैं और टीम इंडिया में वापसी की जोरदार कोशिश कर रहे हैं।

शॉ भारतीय टीम की तरफ से तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं। 5 टेस्ट की 9 पारियों में 1 शतक और 2 अर्धशतक की बदौलत 339 रन, 6 वनडे की 6 पारियों में 189 रन उनके नाम दर्ज हैं। एकमात्र टी20 में उनका खाता नहीं खुला था। शॉ ने 23 जुलाई 2021 को अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला था। यह एक वनडे मैच था।

 

Have something to say? Post your comment
लॉकी फर्ग्यूसन और ब्लेयर टिकनर की इंजरी ने बढ़ाई न्यूजीलैंड की मुश्किल

: लॉकी फर्ग्यूसन और ब्लेयर टिकनर की इंजरी ने बढ़ाई न्यूजीलैंड की मुश्किल

पहला टेस्ट: तीन बल्लेबाजों ने जड़े शतक, 514 रन बनाकर अफगानों का जिम्बाब्वे पर शानदार पलटवार

: पहला टेस्ट: तीन बल्लेबाजों ने जड़े शतक, 514 रन बनाकर अफगानों का जिम्बाब्वे पर शानदार पलटवार

मेसी ने 'एमएलएस' में रचा इतिहास, लगातार 2 सीजन 'गोल्डन बूट' खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने

: मेसी ने 'एमएलएस' में रचा इतिहास, लगातार 2 सीजन 'गोल्डन बूट' खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने

दूसरा टेस्ट, चौथा दिन: बांग्लादेश के खिलाफ हॉज का नाबाद शतक, वेस्टइंडीज के पास 315 रन की बढ़त

: दूसरा टेस्ट, चौथा दिन: बांग्लादेश के खिलाफ हॉज का नाबाद शतक, वेस्टइंडीज के पास 315 रन की बढ़त

दूसरा वनडे: बारिश से प्रभावित 'लो स्कोरिंग' मुकाबले में रोमांचक खेल, भारत को मिली जीत

: दूसरा वनडे: बारिश से प्रभावित 'लो स्कोरिंग' मुकाबले में रोमांचक खेल, भारत को मिली जीत

यशस्वी जायसवाल का लगातार दूसरा शतक, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए मजबूत स्थिति में

: यशस्वी जायसवाल का लगातार दूसरा शतक, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए मजबूत स्थिति में

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

न्यूजीलैंड-भारत सीरीज: वेलिंगटन में होने वाले दूसरे वनडे पर बारिश का खतरा

: न्यूजीलैंड-भारत सीरीज: वेलिंगटन में होने वाले दूसरे वनडे पर बारिश का खतरा

डेवन कॉनवे भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, निक केली को न्यूजीलैंड टीम में मिली जगह

: डेवन कॉनवे भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, निक केली को न्यूजीलैंड टीम में मिली जगह

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को 4-1 से रौंदकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीता

: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को 4-1 से रौंदकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीता

X